नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9833326393 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

Recent news

1 min read

भ्रष्टाचारी,कामचोर और देश विरोधी लोग ही कर रहे हैं मोदी सरकार का विरोध: भवानजी* (*( देश वोही कायदा वोही इसको चलाने वाला बदला)*) *मुंबई: मुंबई के पूर्व उप महापौर और शिवसेना नेता बाबूभाई भवानजी ने कहा है कि पीएम मोदी जी ने देश भ्रष्टाचारियों और कामचोर लोगों पर अंकुश लगाने का काम किया है इसलिए ये लोग मोदी जी से नाराज हैं और किसी भी हद तक जाकर उन्हें सत्ता से हटाने की कोशिश कर रहे हैं।* *आज एक बयान में भवानजी ने कहा कि नए आधार लिंकिंग के कारण महाराष्ट्र में एक साल में 10 लाख गरीब गायब हो गए!* *देश में लाखों फर्जी बीपीएल कार्ड धारक गायब हो गए हैं!* *उन्होंने कहा कि एक करोड़ से अधिक फर्जी एलपीजी कनेक्शन धारकों के कनेक्शन समाप्त कर दिए गए हैं!मदरसा से छात्रवृत्ति पाने वाले 1 लाख 95 हजार फर्जी बच्चे गायब हो गए! एक करोड़ 50 लाख फर्जी राशन कार्ड धारक गायब हो गए! ये सभी लोग कहाँ और क्यों गायब हो गए?* *भवानजी ने कहा कि चोरों की पूरी काली थैली खुलने वाली है, इसलिए सभी चोरों ने मिलकर माननीय सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर की कि आधार लिंक करना हमारे मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है! चोरों के लिए निजता का कौन-सा अधिकार?* *उन्होंने कहा कि मोदीजी के कारण 3 लाख से अधिक फर्जी और बोगस कंपनियाँ बंद कर दी गईं!* *राशन व्यापारी नाराज़ हैं!* *प्रॉपर्टी डीलर नाराज़ हैं!* *ऑनलाइन प्रणाली लागू होने के कारण दलाल नाराज़ हो गए हैं!* *उन्होंने कहा कि 40,000 फर्जी गैर-सरकारी संस्थाएँ (NGO) बंद कर दी गई हैं, इसलिए इन संस्थाओं के मालिक भी नाराज़ हैं!* *जिन्होंने दो नंबर के पैसों से प्रॉपर्टी खरीदी, वे नाराज़ हैं!* *उन्होंने कहा कि कुछ ठेकेदार ई-टेंडरिंग के कारण भी नाराज़ हैं!* *गैस कंपनियाँ नाराज़ हैं!* *अब तक 12 करोड़ लोग आयकर के दायरे में आ चुके हैं, इसलिए वे लोग नाराज़ हैं!* *जीएसटी प्रणाली लागू होने के कारण व्यापारी नाराज़ हैं, क्योंकि वे स्वचालित प्रणाली के दायरे में आ गए हैं!* *दो नंबर में काम करने वाले लोगों की कमाई रुक गई है!* *काले धन को सफेद करने की व्यवस्था कुछ हद तक कमजोर हो गई है!* *उन्होंने कहा कि आलसी सरकारी अधिकारी नाराज़ हैं, क्योंकि उन्हें समय पर नौकरी पर जाना पड़ता है!* *वे लोग नाराज़ हैं, जो समय पर काम नहीं करते और रिश्वत देकर काम करवाने में विश्वास रखते हैं!* *उन्होंने कहा कि जेएनयू (JNU) का वह छात्र, जो 7 वर्षों तक मुफ्त की रोटी खाता है, 10 रुपये महीने में कमरे में रहता है और 300 रुपये महीने में खाना खाता है, वह भी मोदीजी से नाराज़ है!* *उन्होंने कहा कि परिवर्तन की कहानी लिखी जा रही है। जो इसे समझ रहा है, वह बदल रहा है; और जो नहीं समझ रहे, वे मानसिक गुलाम हमें अंधभक्त कहकर अपना सीना पीट रहे हैं!*

September 22, 2026

Right Media Samachar

Hindi News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़, Latest Hindi News, Breaking News, Right Media Samachar

*’एक दिन’ का नया गाना ‘ख्वाब देखूं’ हुआ रिलीज, नजर आई साई पल्लवी और जुनैद खान की जादुई केमिस्ट्री!*

1 min read



*’एक दिन’ का नया गाना ‘ख्वाब देखूं’ हुआ रिलीज, नजर आई साई पल्लवी और जुनैद खान की जादुई केमिस्ट्री!*

*'एक दिन' का नया गाना 'ख्वाब देखूं' हुआ रिलीज, नजर आई साई पल्लवी और जुनैद खान की जादुई केमिस्ट्री!*

 

_’एक दिन’ ने अपने ट्रेलर और टाइटल ट्रैक के साथ पहले ही दर्शकों के बीच काफी उत्साह जगा दिया है। अब, एक और नया गाना ‘ख्वाब देखूं’ रिलीज हो गया है, जो दर्शकों को रोमांस की एक अलग ही दुनिया में ले जाता है!_

 

आमिर खान प्रोडक्शंस की आने वाली फिल्म ‘एक दिन’ का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। पर्दे पर एक प्यारी सी प्रेम कहानी लेकर आ रही इस फिल्म ने अपने ट्रेलर और गानों से लोगों को बांधे रखा है। इसी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए फिल्म का नया गाना ‘ख्वाब देखूं’ रिलीज हो गया है, जो हमें जुनैद खान और साई पल्लवी के बीच पनपते रोमांस की जादुई दुनिया में ले जाता है।

 

‘एक दिन’ का यह गाना ‘ख्वाब देखूं’ सुनने में वाकई बहुत सुकून देने वाला है। खूबसूरत वादियों के बीच फिल्माया गया यह गाना साई और जुनैद की धीरे-धीरे आगे बढ़ती लव स्टोरी को दिखाता है। इसमें हम शर्मीले और सीधे-सादे जुनैद को चुलबुली और दिलकश साई के प्यार में पड़ते हुए देखते हैं। दोनों के बीच का यह प्योर रोमांस आज के दौर में कम ही देखने को मिलता है। यह गाना अपने शांत और रोमांटिक अहसास को पूरी तरह बरकरार रखता है।

 

अरिजीत सिंह और तरन्नुम मलिक जैन की जादुई आवाजों में सजे इस गाने को राम संपत ने कंपोज किया है, जबकि इसके बोल इरशाद कामिल ने लिखे हैं। अरिजीत की रूहानी आवाज सीधे दिल को छू लेती है और प्यार के असली अहसास को जगाती है, जिससे इस जादुई प्रेम कहानी को देखने की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है।

 

 

‘एक दिन’ के जरिए आमिर खान और फिल्म मेकर मंसूर खान एक लंबे अंतराल के बाद फिर से साथ आ रहे हैं, जो हिंदी सिनेमा की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक की वापसी है। इस जोड़ी ने दर्शकों को ‘कयामत से कयामत तक’, ‘जो जीता वही सिकंदर’, ‘अकेले हम अकेले तुम’ और ‘जाने तू… या जाने ना’ जैसी यादगार फिल्में दी हैं। ‘एक दिन’ के साथ यह जोड़ी एक बार फिर रोमांस जॉनर में लौट रही है, जिससे फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह है। उनके फिर से साथ आने ने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है, जो पर्दे पर उस पुराने जादू को फिर से देखने के लिए बेताब हैं।

 

आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी ‘एक दिन’ में साई पल्लवी और जुनैद खान मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म का निर्देशन सुनील पांडे ने किया है और इसके निर्माता आमिर खान, मंसूर खान और अपर्णा पुरोहित हैं। यह फिल्म 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon