तपेश्वर नाथ मंदिर से निकली राम जी की शोभायात्रा हुआ भव्य स्वागत।
बरेली । चैत्र रामनवमी के दिन आज सुभाषनगर स्थित बाबा तपेश्वर नाथ मंदिर से भगवान राम जी की शोभायात्रा बहुत धूम धाम से निकली शोभायात्रा में प्रभु के स्वरूपों की काफी झांकियां थीं । यह यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई अंत में तपेश्वर नाथ मंदिर पर विश्राम हुआ ।
शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं और बच्चों ने भाग लिया। शोभायात्रा का फूलों से स्वागत सुभाषनगर व्यापार मंडल और सुभाषनगर एकता मंच ने किया । शोभायात्रा में डॉ सी पी एस चौहान,रवि अग्रवाल, अविनाश गोयल, राम कुमार बाजपेई, डॉक्टर सुबोध अस्थाना, सुशील सक्सेना, आशीष सिन्हा, ओमेंद्र यादव, सुरेश वर्मा, अरविंद पटेल, ललित मोहन जोशी, रवि अरोड़ा, अमित पाल, मंजीत नागपाल, आशीष शर्मा, दुबे जी,बबली अग्रवाल, बॉबी भाई सहित बड़ी संख्या में भक्तगण शामिल हुए ।

