कोंकण कॉम्युनिटी फोरम व पिपल्स कॉर्डिनेशन कमिटी की तरफ़ से हिंदू मुस्लिम एकता के साथ शानदार मनाया गया ईद मिलन कार्यक्रम।
1 min read
मुंबई के भायखला वेस्ट खिलाफत हाउस में
कोंकण कम्युनिटी फोरम और पीपल्स कोऑर्डिनेशन कमिटी की जानिब से हिंदू-मुस्लिम एकता और भाईचारे की खूबसूरत मिसाल पेश करते हुए शानदार ईद मिलन प्रोग्राम का एहतेमाम किया गया।
इस पुरनूर महफिल में शहर की कई नामी-गिरामी शख्सियतों ने शिरकत की मुख्य महेमानों में ऑल इंडिया मेमन जमात फेडरेशन के प्रेसिडेंट इकबाल मेमन ऑफीसर, माहीम व हाजी अली दरगाह के ट्रस्टी सोहैल खंडवानी, उमर लाकड़ावाला, मौजूद रहे और आपसी मोहब्बत, इत्तेहाद और अमन का पैगाम दिया। प्रोग्राम के दौरान मुल्क में भाईचारा कायम रखने और गंगा-जमुनी तहज़ीब को मज़बूत करने पर जोर दिया गया।
मेहमानों ने एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद पेश की और इस तरह के प्रोग्राम्स को समाज में एकता और आपसी समझ बढ़ाने के लिए बेहद ज़रूरी बताया। माहौल खुशगवार और दिलकश रहा, जहां हर तरफ़ मोहब्बत और यकजहती की झलक देखने को मिली।
सभी ने हिंदू मुस्लिम एकता के साथ पूरजोश मनाया ईद मिलन कार्यक्रम।
आख़िर में आयोजकों का शुक्रिया अदा किया गया और इस उम्मीद के साथ प्रोग्राम का इख़्तिताम हुआ कि ऐसे प्रोग्राम्स आगे भी इसी तरह होते रहेंगे और समाज में अमन-ओ-सुकून का पैगाम फैलाते रहेंगे।



