नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9833326393 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

Recent news

1 min read

भ्रष्टाचारी,कामचोर और देश विरोधी लोग ही कर रहे हैं मोदी सरकार का विरोध: भवानजी* (*( देश वोही कायदा वोही इसको चलाने वाला बदला)*) *मुंबई: मुंबई के पूर्व उप महापौर और शिवसेना नेता बाबूभाई भवानजी ने कहा है कि पीएम मोदी जी ने देश भ्रष्टाचारियों और कामचोर लोगों पर अंकुश लगाने का काम किया है इसलिए ये लोग मोदी जी से नाराज हैं और किसी भी हद तक जाकर उन्हें सत्ता से हटाने की कोशिश कर रहे हैं।* *आज एक बयान में भवानजी ने कहा कि नए आधार लिंकिंग के कारण महाराष्ट्र में एक साल में 10 लाख गरीब गायब हो गए!* *देश में लाखों फर्जी बीपीएल कार्ड धारक गायब हो गए हैं!* *उन्होंने कहा कि एक करोड़ से अधिक फर्जी एलपीजी कनेक्शन धारकों के कनेक्शन समाप्त कर दिए गए हैं!मदरसा से छात्रवृत्ति पाने वाले 1 लाख 95 हजार फर्जी बच्चे गायब हो गए! एक करोड़ 50 लाख फर्जी राशन कार्ड धारक गायब हो गए! ये सभी लोग कहाँ और क्यों गायब हो गए?* *भवानजी ने कहा कि चोरों की पूरी काली थैली खुलने वाली है, इसलिए सभी चोरों ने मिलकर माननीय सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर की कि आधार लिंक करना हमारे मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है! चोरों के लिए निजता का कौन-सा अधिकार?* *उन्होंने कहा कि मोदीजी के कारण 3 लाख से अधिक फर्जी और बोगस कंपनियाँ बंद कर दी गईं!* *राशन व्यापारी नाराज़ हैं!* *प्रॉपर्टी डीलर नाराज़ हैं!* *ऑनलाइन प्रणाली लागू होने के कारण दलाल नाराज़ हो गए हैं!* *उन्होंने कहा कि 40,000 फर्जी गैर-सरकारी संस्थाएँ (NGO) बंद कर दी गई हैं, इसलिए इन संस्थाओं के मालिक भी नाराज़ हैं!* *जिन्होंने दो नंबर के पैसों से प्रॉपर्टी खरीदी, वे नाराज़ हैं!* *उन्होंने कहा कि कुछ ठेकेदार ई-टेंडरिंग के कारण भी नाराज़ हैं!* *गैस कंपनियाँ नाराज़ हैं!* *अब तक 12 करोड़ लोग आयकर के दायरे में आ चुके हैं, इसलिए वे लोग नाराज़ हैं!* *जीएसटी प्रणाली लागू होने के कारण व्यापारी नाराज़ हैं, क्योंकि वे स्वचालित प्रणाली के दायरे में आ गए हैं!* *दो नंबर में काम करने वाले लोगों की कमाई रुक गई है!* *काले धन को सफेद करने की व्यवस्था कुछ हद तक कमजोर हो गई है!* *उन्होंने कहा कि आलसी सरकारी अधिकारी नाराज़ हैं, क्योंकि उन्हें समय पर नौकरी पर जाना पड़ता है!* *वे लोग नाराज़ हैं, जो समय पर काम नहीं करते और रिश्वत देकर काम करवाने में विश्वास रखते हैं!* *उन्होंने कहा कि जेएनयू (JNU) का वह छात्र, जो 7 वर्षों तक मुफ्त की रोटी खाता है, 10 रुपये महीने में कमरे में रहता है और 300 रुपये महीने में खाना खाता है, वह भी मोदीजी से नाराज़ है!* *उन्होंने कहा कि परिवर्तन की कहानी लिखी जा रही है। जो इसे समझ रहा है, वह बदल रहा है; और जो नहीं समझ रहे, वे मानसिक गुलाम हमें अंधभक्त कहकर अपना सीना पीट रहे हैं!*

September 22, 2026

Right Media Samachar

Hindi News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़, Latest Hindi News, Breaking News, Right Media Samachar

*’पेड्डी’ में राम चरण ने 8 महीने तक हर दिन की कड़ी मेहनत,” डायरेक्टर बुची बाबू सना ने बॉडी ट्रांस्फॉर्मेशन पर किया बड़ा खुलासा!*

1 min read



_’पेड्डी’ सबसे ज्यादा अवेटेड फिल्मों में से एक है जिसका हाइप लगातार बढ़ता ही जा रहा है। मेकर्स ने हाल ही में राम चरण की एक छोटी सी झलक ‘पेड्डी पहलवान’ रिलीज की है। इसे न केवल जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला, बल्कि यह हर तरफ ट्रेंड भी कर रहा था!_

 

‘पेड्डी’ 2026 की सबसे ज्यादा अवेटेड फिल्मों में से एक बनकर उभरी है, जिसमें ग्लोबल स्टार राम चरण लीड रोल में हैं। इस फिल्म में जान्हवी कपूर और जगपति बाबू भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। जब से इस फिल्म का अनाउंसमेंट हुआ है, फैंस और इंडस्ट्री के बीच इसे लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। मेकर्स ने हाल ही में ‘पेड्डी पहलवान’ की झलक दिखाई है, जिसमें राम चरण का कुश्ती के लिए गजब का ट्रांस्फॉर्मेशन दिखा है, और यह वाकई इंडस्ट्री के सबसे बेहतरीन ट्रांस्फॉर्मेशन्स में से एक है। जहां हम राम चरण को एकदम अलग फिजीक में देख रहे हैं, वहीं डायरेक्टर बुच्ची बाबू सना ने उनके इस सफर के बारे में बताया है।

 

डायरेक्टर बुच्ची बाबू सना ने एक्टर के इस नए लुक के पीछे की ट्रेनिंग के बारे में डिटेल में बताया। *उन्होंने कहा*, “उन्होंने बहुत मेहनत की है, एक पहलवान जैसी बॉडी पाने के लिए लगभग आठ महीने तक हर दिन ट्रेनिंग की। उनका अनुशासन सिर्फ ट्रेनिंग तक ही सीमित नहीं था, अयप्पा दीक्षा के दौरान उन्होंने मांसाहारी खाने से भी पूरी तरह दूरी बनाए रखी।”

 

इस फिजिकल ट्रांस्फॉर्मेशन के केंद्र में ‘गदा’ है, जो पहलवानों द्वारा इस्तेमाल किया जाने वाला एक पारंपरिक भारी लकड़ी का मुग्दर है। बुच्ची बाबू सना बताते हैं, “हर पहलवान ट्रेनिंग के लिए मुग्दर का इस्तेमाल करता है। ‘पेड्डी’ में उनके किरदार का गदा के साथ एक गहरा जुड़ाव है, जिसे वे अपने वर्कआउट के हिस्से के रूप में इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने इसके साथ जमकर ट्रेनिंग की है, और फाइट सीक्वेंसेस में भी इसका इस्तेमाल मिट्टी और पारंपरिक कुश्ती के सेटअप के साथ दिखाया गया है।”

 

हर नए अपडेट के साथ, ‘पेड्डी’ सबसे ज्यादा इंतज़ार की जाने वाली फिल्मों में से एक बनती जा रही है। अब तक जो भी कंटेंट सामने आया है, उसने कमाल कर दिया है, चाहे वह “चिकिरी चिकिरी” गाना हो, “रई रई रा रा” गाना हो या फिर पोस्टर्स, हर चीज़ ने हमें एक बेहद अनोखे तरीके से ‘पैड्डी’ की दुनिया की सैर कराई है। यह पूरी तरह से कंटेंट की कामयाबी है, बिना किसी दिखावे के।

 

‘पेड्डी’ का पहला गाना, ‘चिकिरी चिकिरी’ रिलीज होते ही छा गया और दर्शकों को इसकी फ्रेश वाइब और ए. आर. रहमान का सिग्नेचर टच बेहद पसंद आया। यह ट्रैक तुरंत लोगों से जुड़ गया और सभी प्लेटफॉर्म्स पर इसे 200 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं, जो फिल्म के म्यूजिक को लेकर बढ़ती एक्साइटमेंट को साफ दिखाता है।

 

इसी मोमेंटम को आगे बढ़ाते हुए, मेकर्स ने दूसरा गाना ‘रई रई रा रा’ रिलीज किया, जो एक हाई-एनर्जी ट्रैक है और इसने इंटरनेट पर तुरंत सबका ध्यान खींचा। यूट्यूब पर इस गाने ने पहले ही 47 मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया है, जिससे फैंस के बीच फिल्म की रिलीज को लेकर इंतजार और बढ़ गया है।

 

बुची बाबू सना द्वारा लिखित और निर्देशित ‘पेड्डी’ में राम चरण लीड रोल में हैं, उनके साथ शिवा राजकुमार, जान्हवी कपूर, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू भी नजर आएंगे। वेंकट सतीश किलारु द्वारा उनके बैनर ‘वृद्धि सिनेमाज’ के तहत और मशहूर प्रोडक्शन हाउस ‘माइथ्री मूवी मेकर्स’ के सहयोग से प्रोड्यूस की गई यह फिल्म 30 अप्रैल, 2026 को रिलीज होने वाली है।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon