आदि वाल्मीकि शंकराचार्य गिरधारी नाथ का देशभर से आए साधु संतों ने भव्य स्वागत किया
1 min read- ( आदि वाल्मीकि शंकराचार्य बोले सभी अखाड़े के साथ देशभर के साधु संतों के साथ मिलकर काम करेंगे )
नई दिल्ली 30 मार्च / भारतीय वाल्मीकि साधू अखाड़ा परिषद द्वारा सतगुरु ज्ञान नाथ जी की गद्दी से परम् पूज्य पूर्ण नाथ जी महाराज के शिष्य श्रीश्री 1008 गिरधारी नाथ जी महाराज को प्रथम आदि वाल्मीकि शंकराचार्य के पद के लिए सर्व वाल्मीकि साधूओं की मोजूदगी में पांडव कालीन भगवान् वाल्मीकि आश्रम चाणक्य पूरी दिल्ली से धोषणा करने के ठीक एक माह बाद भगवान वाल्मीकि तीर्थ अमृतसर में सतगुरु ज्ञान नाथ महाराज जी की रिहाई के वार्षिकोत्सव पर आश्रम में संत श्री श्री १०८ गिरधारी नाथ महाराज जी को प्रथम आदि वाल्मीकि शंकराचार्य के पद का तिलक व पटटा अभिषेक संत श्री श्री 1008 प्रकट नाथ महाराज जी के कर-कमलों द्वारा हुआ।
साथ ही आदि वाल्मीकि शंकराचार्य द्वारा पांच महा मंडलेश्वरों के पद के लिए अलग अलग प्रदेश से बनाए गए संत श्री परमेश्वर नाथ जी राजस्थान,संत श्री शिवा नंद जी कर्नाटका संत श्री राम दास जी कुरुक्षेत्र हरियाणा, संत श्री आत्मानंद जी कर्नाटका, संत श्री शिव नाथ जी जालंधर पंजाब के साथ संत श्री बालेसाह जी को मंडलेश्वर जी का तिलक व पक्के से स्वागत व घोषणा की गई!
यह सब भारतीय वाल्मीकि साधू अखाड़ा परिषद के मार्गदर्शन में किया गया।
इस मौके पर दिल्ली के नेहरू पार्क चाणक्यपुरी में दिल्ली इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से लेकर वाल्मीकि आश्रम चाणक्यपुरी तक सुरक्षा व्यवस्था के चाक्र चोबंध किए गए उनका भव्य स्वागत रथ यात्रा गाजियाबाद जी के साथ तमाम साधु संतों द्वारा किए गए जिसमें प्रमुख महामंडलेश्वर स्वामी विवेकनाथ महाराज, आत्मानंद जी महाराज महामंडलेश्वर कर्नाटक, श्री श्री 1008 स्वामी दाता राम शाह, मनोज शाह, मंडलेश्वर रोशन शाह, सतपाल शाह, चेतनानंद जी महाराज महामंडलेश्वर, मंडलेश्वर बालेश्वर महाराज, महामंडलेश्वर शिवानंद जी महाराज, महामंडलेश्वर संत रामदास जी, रतन दास जी महाराज, साध्वी संतोष दास जी महाराज, साध्वी सुदेश नाथ जी महाराज, साहिल साध्वी महाराज, पारस जी महाराज, राजू नाथ जी महाराज, महाराज निष्पक्ष दास जी महाराज, स्वामी नागराज जी महाराज, स्वामी लेखराज जी महाराज, स्वामी परमेश्वर नाथ जी महाराज, साध्वी नीलम शाह, संत बगला दास जी, अरूणानंद जी महाराज मध्य प्रदेश तू ही एक, स्वामी गोविंद दास जी महाराज, स्वामी ब्रह्मानंद जी महाराज, मोनी बाबा चंदेल महंत, मोनी बाबा ऋषि बिज शाह महाराज, स्वामी यशपाल नाथ महाराज, स्वामी साधु दास जी महाराज, स्वामी कर्मनाथ जी महाराज, संत बन्ना दास जी महाराज,
साध्वी अनंता देवी, स्वामी सुखविंदर नाथ महाराज, स्वामी बाल योगी यशवंधन महाराज यश, बाबा कमल दास जी महाराज, स्वामी जन्म शाह महाराज, संत गोगा जुगनू दास महाराज, स्वामी रामेश्वरम आनंद परमधाम, स्वामी हस दास जी महाराज, स्वामी गिरी दास जी महाराज, स्वामी सुदेश शाह सदाचारी, प्रेम गिरी, स्वामी विराट नाथ,आदि साधु संतों ने आदि वाल्मीकि शंकराचार्य का शॉल पटका आदि पहनकर भव्य स्वागत किया
इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, सफाई आयोग के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरदीप सिंह गिल,
हरियाणा सरकार के मंत्री कृष्ण बेदी जी के पुत्र करण प्रताप सिंह, रूपेश मेहरा, ठाकुर यशवंत सिंह, गुरुजी राजू चंदेल, अधिवक्ता जितेंद्र भाटिया, संजय वाल्मीकि, भाजपा नेता मनोज, अधिवक्ता राजकुमार, भाजपा नेता ज्योति बडीवाल, भाजपा कार्यालय मंत्री सुमेश लिलोठिया, वाल्मीकि धर्म प्रचारक देवी दीपिका, भारत चौधरी, सहित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे
इस मौके पर वाल्मीकिआदि शंकराचार्य गिरधारी नाथ महाराज ने बोलते हुए कहा कि सर्वप्रथम में देशभर के तमाम अखाड़े के साधु-संतों मंडलेश्वर महामंडलेश्वरों के साथ तालमेल बिठाकर वह मिलकर उनके उत्थान के लिए कार्य करूंगा जिससे कि सनातन धर्म मजबूत हो और सनातन धर्म की पताका चारों तरफ फाइल और देश में शांति हो और देश विश्व गुरु बने इसके लिए हम विश्व भर में कार्य करेंगे

