नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9833326393 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

Recent news

April 16, 2026

Right Media Samachar

Hindi News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़, Latest Hindi News, Breaking News, Right Media Samachar

परफेक्ट वुमेन अवोर्ड द्वारा पेनल डिस्कशन शो में शोर्ट फिल्म भ्रम का ट्रेइलर लॉन्च किया गया।

1 min read



 

संवाददाता शोएब म्यानुंर मुंबई

 

मुंबई के अंधेरी वेस्ट वेदा कुंभा में परफेक्ट वुमेन अवार्ड के मंच पर पेनल डिस्कशन शो में शॉर्ट फिल्म “भ्रम” का ट्रेलर भव्य अंदाज़ में लॉन्च किया गया। यह कार्यक्रम बेहद शानदार और यादगार रहा, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री और समाज के कई प्रतिष्ठित लोगों की मौजूदगी ने चार चांद लगा दिए।

 

फिल्म को डॉक्टर खुसी ठक्कर और गीत एस ठक्कर ने डायरेक्टर किया है, ने

इस खास मौके पर फिल्म के डायरेक्टर, राइटर, कलाकार, कोरियोग्राफर, मेकअप आर्टिस्ट, फोटोग्राफर और कास्टिंग डायरेक्टर समेत पूरी टीम मौजूद रही। सभी ने फिल्म के अनुभव साझा किए और “भ्रम” की कहानी व उसके संदेश के बारे में जानकारी दी, जिसे दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद जताई गई।

कार्यक्रम में मुंबई शहर के जाने-माने बिजनेसमैन, पत्रकार, बिल्डर और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई कलाकारों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। ट्रेलर लॉन्च के बाद मेहमानों ने फिल्म की सराहना की और पूरी टीम को बधाई देते हुए फिल्म की सफलता की कामना की।

इस दौरान माहौल उत्साह और खुशी से भरा हुआ था, जहां मीडिया कवरेज, फोटो सेशन और इंटरव्यू का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी मेहमानों का आभार व्यक्त किया गया और जल्द ही फिल्म के रिलीज होने की घोषणा भी की गई।

“भ्रम” एक ऐसी शॉर्ट फिल्म है, जो समाज में फैली गलतफहमियों और हकीकत के बीच के फर्क को उजागर करती है, और दर्शकों को सोचने पर मजबूर करने वाला एक मजबूत संदेश देती है।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon