नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9833326393 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

Recent news

1 min read

भ्रष्टाचारी,कामचोर और देश विरोधी लोग ही कर रहे हैं मोदी सरकार का विरोध: भवानजी* (*( देश वोही कायदा वोही इसको चलाने वाला बदला)*) *मुंबई: मुंबई के पूर्व उप महापौर और शिवसेना नेता बाबूभाई भवानजी ने कहा है कि पीएम मोदी जी ने देश भ्रष्टाचारियों और कामचोर लोगों पर अंकुश लगाने का काम किया है इसलिए ये लोग मोदी जी से नाराज हैं और किसी भी हद तक जाकर उन्हें सत्ता से हटाने की कोशिश कर रहे हैं।* *आज एक बयान में भवानजी ने कहा कि नए आधार लिंकिंग के कारण महाराष्ट्र में एक साल में 10 लाख गरीब गायब हो गए!* *देश में लाखों फर्जी बीपीएल कार्ड धारक गायब हो गए हैं!* *उन्होंने कहा कि एक करोड़ से अधिक फर्जी एलपीजी कनेक्शन धारकों के कनेक्शन समाप्त कर दिए गए हैं!मदरसा से छात्रवृत्ति पाने वाले 1 लाख 95 हजार फर्जी बच्चे गायब हो गए! एक करोड़ 50 लाख फर्जी राशन कार्ड धारक गायब हो गए! ये सभी लोग कहाँ और क्यों गायब हो गए?* *भवानजी ने कहा कि चोरों की पूरी काली थैली खुलने वाली है, इसलिए सभी चोरों ने मिलकर माननीय सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर की कि आधार लिंक करना हमारे मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है! चोरों के लिए निजता का कौन-सा अधिकार?* *उन्होंने कहा कि मोदीजी के कारण 3 लाख से अधिक फर्जी और बोगस कंपनियाँ बंद कर दी गईं!* *राशन व्यापारी नाराज़ हैं!* *प्रॉपर्टी डीलर नाराज़ हैं!* *ऑनलाइन प्रणाली लागू होने के कारण दलाल नाराज़ हो गए हैं!* *उन्होंने कहा कि 40,000 फर्जी गैर-सरकारी संस्थाएँ (NGO) बंद कर दी गई हैं, इसलिए इन संस्थाओं के मालिक भी नाराज़ हैं!* *जिन्होंने दो नंबर के पैसों से प्रॉपर्टी खरीदी, वे नाराज़ हैं!* *उन्होंने कहा कि कुछ ठेकेदार ई-टेंडरिंग के कारण भी नाराज़ हैं!* *गैस कंपनियाँ नाराज़ हैं!* *अब तक 12 करोड़ लोग आयकर के दायरे में आ चुके हैं, इसलिए वे लोग नाराज़ हैं!* *जीएसटी प्रणाली लागू होने के कारण व्यापारी नाराज़ हैं, क्योंकि वे स्वचालित प्रणाली के दायरे में आ गए हैं!* *दो नंबर में काम करने वाले लोगों की कमाई रुक गई है!* *काले धन को सफेद करने की व्यवस्था कुछ हद तक कमजोर हो गई है!* *उन्होंने कहा कि आलसी सरकारी अधिकारी नाराज़ हैं, क्योंकि उन्हें समय पर नौकरी पर जाना पड़ता है!* *वे लोग नाराज़ हैं, जो समय पर काम नहीं करते और रिश्वत देकर काम करवाने में विश्वास रखते हैं!* *उन्होंने कहा कि जेएनयू (JNU) का वह छात्र, जो 7 वर्षों तक मुफ्त की रोटी खाता है, 10 रुपये महीने में कमरे में रहता है और 300 रुपये महीने में खाना खाता है, वह भी मोदीजी से नाराज़ है!* *उन्होंने कहा कि परिवर्तन की कहानी लिखी जा रही है। जो इसे समझ रहा है, वह बदल रहा है; और जो नहीं समझ रहे, वे मानसिक गुलाम हमें अंधभक्त कहकर अपना सीना पीट रहे हैं!*

September 22, 2026

Right Media Samachar

Hindi News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़, Latest Hindi News, Breaking News, Right Media Samachar

बृहन्मुंबई महानगरपालिका



राजावाड़ी अस्पताल पुनर्विकास के तहत भवन निर्माण कार्य अगले सप्ताह से शुरू किया जाए

महापौर श्रीमती ऋतु तावड़े के निर्देश

घाटकोपर स्थित राजावाड़ी अस्पताल पर मरीजों का भार अधिक है। ऐसी स्थिति में अस्पताल के पुनर्विकास कार्य में देरी किसी भी हाल में स्वीकार्य नहीं है। पुनर्विकास के पहले चरण के अंतर्गत भवन निर्माण कार्य किसी भी परिस्थिति में अगले सप्ताह से शुरू किया जाए तथा लंबित अनुमतियां युद्ध स्तर पर प्रयास कर प्राप्त की जाएं, ऐसे निर्देश मुंबई की महापौर श्रीमती ऋतु तावड़े ने दिए हैं।

घाटकोपर (पूर्व) स्थित सेठ वी.सी. गांधी एवं एम.ए. व्होरा महानगरपालिका सामान्य अस्पताल, अर्थात राजावाड़ी अस्पताल का पुनर्विकास किया जा रहा है। इसके अंतर्गत पहले चरण में लगभग 600 बेड की क्षमता वाला भवन निर्माण प्रस्तावित है। इस संदर्भ में महापौर श्रीमती ऋतु तावड़े ने आज (दिनांक 2 अप्रैल 2026) परियोजना स्थल का दौरा कर निरीक्षण किया।

इस दौरान नगरसेवक श्री धर्मेश गिरी, राजावाड़ी अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. (श्रीमती) भारती राजूलवाला, अस्पताल अवसंरचना कक्ष के उप मुख्य अभियंता श्री मनोज राणे, एन विभाग के सहायक आयुक्त (अतिरिक्त प्रभार) श्री मारुति पवार सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

प्रारंभिक जानकारी देते हुए उप मुख्य अभियंता श्री राणे ने बताया कि पुनर्विकास के पहले चरण के अंतर्गत बनने वाली इमारत बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर तथा 10 मंजिलों की होगी। 600 बेड की क्षमता वाले इस भवन में सभी अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके लिए लगभग 33,179 वर्ग मीटर का निर्माण क्षेत्र निर्धारित है। दिसंबर 2025 में इस भवन का भूमिपूजन किया गया था। गौण खनिज और मलबा संबंधित अनुमतियां प्राप्त होते ही निर्माण कार्य तुरंत शुरू किया जाएगा।

पहले चरण की इमारत पूर्ण होने के बाद पूरे अस्पताल को उसमें स्थानांतरित किया जाएगा और अगले चरण में दूसरी इमारत का निर्माण किया जाएगा।

भूमिपूजन के चार महीने बाद भी निर्माण कार्य शुरू न होने पर महापौर श्रीमती ऋतु तावड़े ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि प्रशासन को जहां भी कठिनाइयां हों, उन्हें वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में लाया जाए तथा जनप्रतिनिधियों का सहयोग लिया जाए। आवश्यक सभी अनुमतियां प्राप्त करना ठेकेदार की जिम्मेदारी है और इसके कारण काम में देरी स्वीकार नहीं की जाएगी।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि अगले सप्ताह से निर्माण कार्य शुरू किया जाए। साथ ही, निर्माण कार्य के दौरान पास के अस्पताल में मरीजों को शोर, धूल आदि से कोई असुविधा न हो, इसके लिए उचित उपाय किए जाएं। कार्य के प्रत्येक चरण में घाटकोपर क्षेत्र के सभी नगरसेवकों को विश्वास में लेकर उन्हें नियमित जानकारी दी जाए।

साथ ही, अस्पताल पुनर्विकास परियोजना पर बृहन्मुंबई महानगरपालिका मुख्यालय में संयुक्त बैठक में विस्तृत प्रस्तुतीकरण करने के भी निर्देश महापौर श्रीमती तावड़े ने दिए।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon