नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9833326393 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

Recent news

April 16, 2026

Right Media Samachar

Hindi News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़, Latest Hindi News, Breaking News, Right Media Samachar

*तस्मिया जूनियर हाई स्कूल मे अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का शानदार आयोजन*

1 min read



ज़ीशान काज़मी.
जलालाबाद, शामली.
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुज़फ्फर नगर स्तिथि प्रसिद्ध शिक्षण संस्था तस्मिया जूनियर हाई स्कूल में अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें फायर स्टेशन अधिकारी श्री आर. के. यादव अपने स्टाफ सदस्य श्री क़ैसर ज़ैदी तथा श्री अंकुर के साथ विद्यालय पधारे।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने विद्यार्थियों को विस्तार से बताया कि आग किन-किन कारणों से लग सकती है, जैसे रसोई गैस सिलेंडर में लापरवाही, शॉर्ट सर्किट, खुले बिजली के तार, अधिक लोड वाले उपकरण, तथा ज्वलनशील पदार्थों का गलत उपयोग। उन्होंने इनसे बचाव के उपाय भी समझाए, जैसे गैस सिलेंडर की समय-समय पर जांच करना, बिजली के उपकरणों को सावधानीपूर्वक उपयोग करना, खराब वायरिंग को तुरंत ठीक कराना, तथा घर और विद्यालय में अग्नि सुरक्षा नियमों का पालन करना।
उन्होंने यह भी बताया कि यदि कोई व्यक्ति आग में फंस जाए तो घबराना नहीं चाहिए, बल्कि समझदारी से कार्य करते हुए उसे सुरक्षित बाहर निकालना चाहिए। विद्यार्थियों को यह सिखाया गया कि घायल व्यक्ति को किस प्रकार सावधानीपूर्वक उठाकर सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया जाए। साथ ही घर पर उपलब्ध साधनों से देसी स्ट्रेचर बनाने की विधि भी समझाई गई, जिससे आपात स्थिति में घायल को आसानी से बाहर निकाला जा सके।
कार्यक्रम में अग्निशमन यंत्र (एबीसी सिलेंडर) का भी प्रदर्शन किया गया। विद्यार्थियों को स्वयं इसका प्रयोग कराकर आग बुझाने का डेमो कराया गया, जिससे उनमें आत्मविश्वास और जागरूकता विकसित हुई।
कार्यक्रम में आए अतिथियों का स्वागत विद्यालय के प्रबंधक सैयद ऐजाज़ अहमद तथा कार्यवाहक प्रधानाचार्य श्री जावेद मज़हर द्वारा किया गया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन श्रीमती खुशनसीब ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का सफल संचालन सुश्री रेशमा तबस्सुम द्वारा किया गया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री परवेज़ अहमद, मौलाना शौकत , मिस सबीहा खान तथा समस्त विद्यालय स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।
विद्यालय प्रबंधन ने इस उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक कार्यक्रम के लिए फायर विभाग की टीम का आभार व्यक्त किया।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon