नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9833326393 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

Recent news

April 16, 2026

Right Media Samachar

Hindi News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़, Latest Hindi News, Breaking News, Right Media Samachar

*स्वास्थ्य ही जीवन की सही संपति है* -डॉ.स्नेहिल

1 min read



जीवन आनंद स्नेह संस्था, मालाड पूर्व, द्वारा जीडी खेतान सभागार मालाड पश्चिम में ” *हृदय रोग व दंत रोग के* *लक्षण और उपचार* पर व्याख्यानमाला और हास्य हंगामा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रख्यात हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ *स्नेहिल मिश्रा (हिंदुजा अस्पताल* )ने हृदय रोग के प्रारंभिक लक्षण और आज के भागमभाग जीवनशैली में हमे किस तरह अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होकर ध्यान देने की आवश्यकता पर श्रोताओं को जागरुक किया। *डॉ प्रियंका अग्रवाल* ने दंत रोग,उपचार और इंप्लांट के बारे में विस्तृत जानकारी दी।मुख्य अतिथि उत्तर पश्चिम मुंबई के सांसद रवींद्र वायकर ने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने की सलाह दी। मुंबई में एम्स हॉस्पिटल, रेलमार्ग, जलमार्ग,प्रदूषण नियंत्रण के विषय को संसद में उठाने और हल कराने का आश्वासन दिया। प्रख्यात हास्य व्यंग्य कवि *सुरेश मिश्र* ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को लोटपोट कर दिया।हंसाते-हंसाते *बेटी के नाम खत* कविता सुनाकर श्रोताओं को भावुक भी कर दिया।इस अवसर पर पत्रकार अभय मिश्र,अखिलेश तिवारी और सर्जन डॉ महिमा अग्रवाल का रवींद्र वायकर द्वारा विशेष सम्मान किया गया।संस्था के अध्यक्ष *डॉ एन एन पांडे* ने अतिथियों का स्वागत परिचय और संस्था के कार्य के बारे में जानकारी दी।समारोहअध्यक्ष *डॉ श्याम अग्रवाल* ने जीवन में स्वास्थ्य के महत्व पर बल दिया। अतिरिक्त आयकर आयुक्त प्रवीण सालुंख़े ने भी अपने विचार व्यक्त किए ।कार्यक्रम के अंत मे संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष विजय शुक्ला ने सभी अतिथियों, श्रोताओं का आभार व्यक्त करते हुए संस्था द्वारा विभिन्न स्वास्थ्य के विषयों पर व्याख्यान और हास्य सम्मेलन हर साल कराने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ साहित्यकार आनंद सिंह ने किया।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon