कन्या प्राथमिक विद्यालय में वार्षिकोत्सव एवं परीक्षा फल वितरण कार्यक्रम संपन्न
माधोगढ़ (जालौन)। क्षेत्र के कन्या प्राथमिक विद्यालय में वार्षिकोत्सव एवं परीक्षा फल वितरण कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का दिल जीत लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राघवेंद्र पांडेय तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में हरेंद्र सिंह चंदेल उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त शिक्षा समिति अध्यक्ष आलोक कुमार अपने सदस्यगण अनुज कुमार, त्रिवेणी सेंगर, पंचायत मित्र बृजेश कुमार एवं सहयोगी सत्य प्रकाश गुप्ता सहित अनेक अभिभावकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार प्रजापति के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में शिक्षकगण मनीष पटेल, संजीव सिंह, रुचि राठौर सहित समस्त स्टाफ का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरित किए गए तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। अपने संबोधन में अतिथियों ने कहा कि शिक्षा समाज के समग्र विकास की आधारशिला है तथा बेटियों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देना समय की आवश्यकता है।
अंत में विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया और कार्यक्रम का सफल समापन

