नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9833326393 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

Recent news

April 15, 2026

Right Media Samachar

Hindi News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़, Latest Hindi News, Breaking News, Right Media Samachar

सी एस एमटी स्टेशन पर महिला से बलात्कार * १२ घंटे में आरोपी गिरफ्तार *

1 min read



वी बी माणिक

मुंबई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पर कल मध्य रात्रि लोकल क प्लेटफार्म नंबर १ के बाहर एक २० वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आयी है सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी संतोष खड़े नामक व्यक्ति ३८ वर्ष ने एक २० वर्षीय महिला को पनवेल से मुंबई घुमाने ले। आया था पूरे दिन मुंबई के कई स्थानों पर उसे घुमाया फिराया और मध्य रात्रि में उसको प्लेटफार्म नंबर १के बाहर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया जब उस महिला को दौरा पड़ा तो रात्रि में ड्यूटी के दौरान जीआरपी के जवान ने उसको देखा कि महिला प्लेटफार्म १ पर मिर्गी का दौरा पड़ा तभी उसको नजदीक के सरकारी अस्पताल सेंट जॉर्ज में भर्ती करवाया उसके इलाज के दौरान जब पुलिस ने महिला से पूछताछ किया तो महिला ने अपने साथ बलात्कार होने की बात कबूल किया इसके पुलिस ने इसकी जानकारी वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संभाजी कटारे को दिया कटारे ने तत्काल इस पर कार्रवाई करने का आदेश दिया इसके बाद इस घटना को संज्ञान में लेकर सहायक पुलिस निरीक्षक अश्विनी पाटील तुरंत हरकत में आ गई और अपने टीम के साथ जॉच शुरू कर दिया और १२घंटे के भीतर आरोपी को स्टेशन परिसर में पकड़ लिया और पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया एपीआई पाटील ने सीनियर पीआई कटारे के निर्देश पर सीआर नंबर २५७/ २०२६ बीएनएस की धारा ६४(२) (l) ( K) (M ) के तहत दर्ज कर उसको न्यायालय में खड़ा किया न्यायालय ने उसको पुलिस के ताबे में भेज दिया अब प्रश्न ये उठता है कि ये दरिंदो के वजह से महिलाएं कब सुरक्षित होंगी और इन दरिंदो पर पुलिस कितनी कड़ी कार्रवाई करेगी पर इतना जरूर है कि तेज तर्रार महिला अधिकारी अश्विनी पाटील और वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संभाजी कटारे की सूझबूझ से यह आरोपी को जल्दी पकड़ लिया गया पूरी टीम ने सराहनीय कार्य किया है

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon