नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9833326393 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

Recent news

1 min read

भ्रष्टाचारी,कामचोर और देश विरोधी लोग ही कर रहे हैं मोदी सरकार का विरोध: भवानजी* (*( देश वोही कायदा वोही इसको चलाने वाला बदला)*) *मुंबई: मुंबई के पूर्व उप महापौर और शिवसेना नेता बाबूभाई भवानजी ने कहा है कि पीएम मोदी जी ने देश भ्रष्टाचारियों और कामचोर लोगों पर अंकुश लगाने का काम किया है इसलिए ये लोग मोदी जी से नाराज हैं और किसी भी हद तक जाकर उन्हें सत्ता से हटाने की कोशिश कर रहे हैं।* *आज एक बयान में भवानजी ने कहा कि नए आधार लिंकिंग के कारण महाराष्ट्र में एक साल में 10 लाख गरीब गायब हो गए!* *देश में लाखों फर्जी बीपीएल कार्ड धारक गायब हो गए हैं!* *उन्होंने कहा कि एक करोड़ से अधिक फर्जी एलपीजी कनेक्शन धारकों के कनेक्शन समाप्त कर दिए गए हैं!मदरसा से छात्रवृत्ति पाने वाले 1 लाख 95 हजार फर्जी बच्चे गायब हो गए! एक करोड़ 50 लाख फर्जी राशन कार्ड धारक गायब हो गए! ये सभी लोग कहाँ और क्यों गायब हो गए?* *भवानजी ने कहा कि चोरों की पूरी काली थैली खुलने वाली है, इसलिए सभी चोरों ने मिलकर माननीय सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर की कि आधार लिंक करना हमारे मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है! चोरों के लिए निजता का कौन-सा अधिकार?* *उन्होंने कहा कि मोदीजी के कारण 3 लाख से अधिक फर्जी और बोगस कंपनियाँ बंद कर दी गईं!* *राशन व्यापारी नाराज़ हैं!* *प्रॉपर्टी डीलर नाराज़ हैं!* *ऑनलाइन प्रणाली लागू होने के कारण दलाल नाराज़ हो गए हैं!* *उन्होंने कहा कि 40,000 फर्जी गैर-सरकारी संस्थाएँ (NGO) बंद कर दी गई हैं, इसलिए इन संस्थाओं के मालिक भी नाराज़ हैं!* *जिन्होंने दो नंबर के पैसों से प्रॉपर्टी खरीदी, वे नाराज़ हैं!* *उन्होंने कहा कि कुछ ठेकेदार ई-टेंडरिंग के कारण भी नाराज़ हैं!* *गैस कंपनियाँ नाराज़ हैं!* *अब तक 12 करोड़ लोग आयकर के दायरे में आ चुके हैं, इसलिए वे लोग नाराज़ हैं!* *जीएसटी प्रणाली लागू होने के कारण व्यापारी नाराज़ हैं, क्योंकि वे स्वचालित प्रणाली के दायरे में आ गए हैं!* *दो नंबर में काम करने वाले लोगों की कमाई रुक गई है!* *काले धन को सफेद करने की व्यवस्था कुछ हद तक कमजोर हो गई है!* *उन्होंने कहा कि आलसी सरकारी अधिकारी नाराज़ हैं, क्योंकि उन्हें समय पर नौकरी पर जाना पड़ता है!* *वे लोग नाराज़ हैं, जो समय पर काम नहीं करते और रिश्वत देकर काम करवाने में विश्वास रखते हैं!* *उन्होंने कहा कि जेएनयू (JNU) का वह छात्र, जो 7 वर्षों तक मुफ्त की रोटी खाता है, 10 रुपये महीने में कमरे में रहता है और 300 रुपये महीने में खाना खाता है, वह भी मोदीजी से नाराज़ है!* *उन्होंने कहा कि परिवर्तन की कहानी लिखी जा रही है। जो इसे समझ रहा है, वह बदल रहा है; और जो नहीं समझ रहे, वे मानसिक गुलाम हमें अंधभक्त कहकर अपना सीना पीट रहे हैं!*

September 22, 2026

Right Media Samachar

Hindi News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़, Latest Hindi News, Breaking News, Right Media Samachar

विद्यालय की 14 वर्ष से अधिक छात्राओं को टीके लगाकर जागरुक किया

1 min read



सर्वाइकल कैंसर से हर वर्ष होती है लगभग 1 लाख मौतें- डॉ दिनेश

 

उरई (जालौन)

सर्वाइकल कैंसर एवं अन्य गंभीर बीमारियों के नियंत्रण के लिए सरकार की योजना के अंतर्गत 14 वर्ष से अधिक महिलाओं को विद्यालय तथा सी एच सी में टीकाकरण का अभियान चलाया जा रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में टी डी (टिटनेस डिप्थीरिया) के टीके लगाए जा रहे हैं। चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर दिनेश बर्दिया ने मीटिंग में टीका की समीक्षा करके स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए।
चिकित्सालय के कार्यालय में चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अशोक चक, टीका प्रभारी डॉक्टर अमित पोरवार, डॉक्टर शेख सहरयार, डॉक्टर विशाल सचान की मौजूदगी में चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर दिनेश ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर से हर वर्ष एक लाख लोगों की मौत होती है इस वजह से विभाग के द्वारा टीकाकरण पर ज्यादा जोर दिया गया है। सीएचसी की महिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर रचना दुबे के मुताबिक महिलाओं में बच्चेदानी एवं माहवारी की समस्याओं से सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारियां होती थी। इसी की रोकथाम के लिए टी डी का टीकाकरण करने का अभियान चलाया जा रहा है।
इसी तारतम्य में नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज, आर्य कन्या पाठशाला, एवं निजी विद्यालयों में डॉक्टर रचना दुबे की अगुवाई में स्वास्थ्य कर्मियों वंदना विश्वकर्मा, गीता पाल, विभा तथा आशाओं नसीमा खातून, नीलम यादव, अंजू लता, रानी अहिरवार, पूनम आदि स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा 14 वर्ष से अधिक की छात्राओं महिलाओं को टी डी का टीका लगाकर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। विभागीय कर्मियों के मुताबिक सोमवार से शनिवार तक प्रतिदिन सी एच सी कालपी में टी डी का टीका लगाने की व्यवस्था है।

फोटो – विद्यालय में टीकाकरण व समीक्षा करते चिकित्सक

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon