नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9833326393 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

Recent news

June 3, 2026

Right Media Samachar

Hindi News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़, Latest Hindi News, Breaking News, Right Media Samachar

माधौगढ़।सिरसा दो गढ़ी में पशु बाड़ा में अचानक आग लग गई।आग की लपटें देख ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों के साथ आग पर काबू पाया।आग से भूसा,छप्पर, के साथ साथ दो बछिया झुलस गई।



 

कोतवाली क्षेत्र के सिरसा दो गढ़ी में मंगलवार सुबह राजा भइया सिंह के पशु बाड़ा में अचानक आग लग गई। बाड़ा से आग की लपटें देख ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी।मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों के साथ आग पर काबू पाया।तब तक आग से लगभग 3क्विंटल भूसा,3 क्विंटल अनाज, छप्पर,चारपाई, कपड़े जलकर राख हो गए।आग से दो बछिया झुलस ग ई।फोटो।सिरसा दो गढ़ी में आग बुझाते ग्रामीण।स्रोत संवाद।

 

माधौगढ़। जूनियर हाईस्कूल कुरौती की बाउंड्री के पास रखें ट्रांसफार्मर में तेज आवाज के बाद आग लग गई।आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग ने विद्यालय के परिसर में लगे पौधें जलने लगे। अध्यापकों ने कमरें में रखें सिलेंडर,कागजात को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।आग से रज्जू भदौरिया के 5वीघा पराली, विद्यालय परिसर में खड़े 18 पौधे जल गए।

कोतवाली क्षेत्र के जूनियर हाईस्कूल कुरौती के पास रखें ट्रांसफार्मर में मंगलवार दोपहर तेज आवाज के साथ आग लग गई।आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।आग की लपटें देख अफरा तफरी मच गई। विद्यालय की प्रधानाचार्या आराधना भदौरिया का कहना है कि विद्यालय की छुटटी हो चुकी थी।आग की लपटें देख अफरा तफरी मच गई थी, बड़ा हादशा टल गया।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon