करीमुद्दीनपुर स्टेशन का डीआरएम ने किया संरक्षा व यात्री सुविधाओं का निरीक्षण,
1 min read
हाई मास्ट लाइट व कोच इंडिकेशन बोर्ड लगाने के निर्देश,
वाराणसी :ओ. पी तिवारी
मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी आशीष जैन ने अपने एक दिवसीय निरीक्षण कार्यक्रम में मंडलीय अधिकारियों के साथ वाराणसी सिटी-फेफना रेलखण्ड के संरक्षा निरीक्षण के दौरान करीमुद्दीनपुर स्टेशन का निरीक्षण किया।
स्टेशन निरीक्षण के क्रम में मंडल रेल प्रबंधक ने करीमुद्दीनपुर स्टेशन पैनल,ब्लॉक इंस्टूमेंट, क्रैंक हैण्डिल, वीडर काउंटर,विफलता,कैंसिलेश एवं संरक्षा पुस्तिका का अवलोकन किया और स्टेशन अधीक्षक से स्टेशन पर परिचलनिक व्यवस्था का संज्ञान लिया। इसके उपरान्त मंडल रेल प्रबंधक स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुख सुविधाओं का संज्ञान लिया और यात्री सुविधाओं यथा यात्री शेड,बेंचेस,वाटर बूथ,प्लेटफॉर्म,शौचालय, पैदल उपरिगामी पुल, यात्रियों के लिए स्टेशन पर लगे पंखे और लाइट का निरीक्षण किया। स्टेशन निरीक्षण के उपरांत मंडल रेल प्रबंधक ने करीमुद्दीनपुर स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में हाई मास्ट लाइट लगाने को संबंधित को निर्देश दिया साथ ही उन्होंने प्लेटफॉर्म पर कोच इंडिकेशन बोर्ड लगाने का भी निर्देश दिया।
इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान,वरिष्ठ मंडल इंजीनियर विनीत कुमार, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी एम.रमेश कुमार,वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर रजत प्रिय, मंडल विद्युत इंजीनियर दीपक यादव, मंडल परिचालन प्रबंधक रमेश पाण्डेय सहित वरिष्ठ पर्वेक्षक उपस्थित थे।


