इंडिया हेल्पर फाउंडेशन में नई जिम्मेदारी, संतोष सिंह चौहान बने प्रदेश सचिव
माधोगढ़ जालौन ।
सामाजिक सरोकारों के लिए सक्रिय संस्था इंडिया हेल्पर फाउंडेशन ने संगठन विस्तार के तहत संतोष सिंह चौहान (दाऊ) को प्रदेश सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। इस नियुक्ति पर उन्होंने शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त किया है।
नवनियुक्त प्रदेश सचिव संतोष सिंह चौहान ने कहा कि वह फाउंडेशन के साथ जुड़कर पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने विश्वास दिलाया कि संस्था द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं और सामाजिक अभियानों को प्रदेश स्तर पर मजबूती से आगे बढ़ाया जाएगा।
फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि संतोष सिंह चौहान के अनुभव और कार्यशैली से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी तथा समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य होंगे। इस अवसर पर संस्था के सदस्यों और समर्थकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

