मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने वाराणसी सिटी स्टेशन का किया गहन निरीक्षण,
1 min readयात्री सुविधाओं एवं संरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा,
वाराणसी : ओ. पी. तिवारी
मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन ने दिनांक 09 मई, 2026 को पूर्वाह्न वरिष्ठ मंडल इंजीनियर आयुष कुमार सिंह के साथ वाराणसी सिटी स्टेशन का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रीष्मकालीन यात्रियों हेतु उपलब्ध सुविधाओं, संरक्षा व्यवस्थाओं, पॉइंट्स एण्ड क्रॉसिंग तथा गाड़ी संख्या 15130 के रेक का निरीक्षण किया।मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन सड़क मार्ग से वाराणसी-भटनी रेल खंड पर स्थित वाराणसी सिटी स्टेशन पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं जैसे मुख्य प्रवेश द्वार, दिव्यांग यात्रियों की सुविधाएं, स्टेशन भवन, टिकट काउंटर, नेम बोर्ड, साइनेज, प्लेटफार्म, फूड प्लाजा, खान-पान स्टॉल, वॉटर बूथ, वॉटर कूलर, पे एण्ड यूज शौचालय तथा प्लेटफार्मों पर चल रहे यात्री सुविधा विकास कार्यों का निरीक्षण किया। साथ ही निर्माणाधीन पैदल उपरगामी पुल (एफओबी) का भी जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने यात्रियों के लिए ठंडे पेयजल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा अतिरिक्त यात्री शेड एवं पंखे लगाए जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इसके साथ ही उन्होंने वाराणसी सिटी स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी कार्यों को उच्च गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए।संरक्षा निरीक्षण के क्रम में मंडल रेल प्रबंधक ने रिले रूम, डाटा लॉगर रूम, आईपीएस रूम, अग्निशमन यंत्र, स्टेशन पैनल, इंटरचेंज पॉइंट्स, टोकनलेस ब्लॉक इंस्ट्रूमेंट, क्रैंक हैंडल, वीडर काउंटर, विफलता रजिस्टर, ऑपरेशन कैंसिलेशन रजिस्टर तथा पॉइंट्स एण्ड क्रॉसिंग रजिस्टर का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन अधीक्षक से स्टेशन की परिचालन व्यवस्था की जानकारी भी प्राप्त की।
इस दौरान स्टेशन पर खड़ी 15130 वाराणसी सिटी-गोरखपुर मेल एक्सप्रेस का भी निरीक्षण किया गया। ट्रेन निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, कोचों की स्वच्छता, रखरखाव, वॉटर रिफिलिंग व्यवस्था, लाइट एवं पंखों की कार्यशीलता तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को ट्रेनों में सुविधाओं की गुणवत्ता एवं मानक स्तर बनाए रखने के निर्देश दिए।
स्टेशन निरीक्षण के दौरान आशीष जैन ने सिटी स्टेशन यार्ड में पॉइंट संख्या 213A के पॉइंट्स एण्ड क्रॉसिंग का आरडीएसओ मानकों के अनुरूप संरक्षा निरीक्षण भी किया तथा क्रमिक अनुरक्षण एवं नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल इंजीनियर आयुष कुमार सिंह, स्टेशन अधीक्षक एच. हाशमी सहित वरिष्ठ पर्यवेक्षक एवं स्टेशन कर्मचारी उपस्थित रहे।


