NTR स्टारर प्रशांत नील की फिल्म ‘ड्रैगन’ की पहली झलक आई सामने, फैंस का इंतजार हुआ खत्म!
1 min read
इंतजार खत्म: NTR स्टारर प्रशांत नील की मच अवेटेड ‘ड्रैगन’ का दमदार फर्स्ट ग्लिम्प्स हुआ रिलीज़!
‘ड्रैगन’ (Dragon) यकीनन आने वाले समय की सबसे मोस्ट-अवेटेड फिल्मों में से एक है, जो इंडस्ट्री की दो सबसे बड़ी ताकतों ‘मैन ऑफ द मासेस’ एनटीआर (NTR) और विजनरी फिल्ममेकर प्रशांत नील को एक साथ ला रही है। एक ग्रैंड सिनेमाई एक्सपीरियंस होने का वादा करने वाली यह फिल्म, बड़े पर्दे पर लार्ज-स्केल एंटरटेनमेंट की परिभाषा को एक नए लेवल पर ले जाने के लिए पूरी तरह तैयार है। 19 मई को रात 11:52 बजे आने वाली इसकी पहली झलक को लेकर फैंस का एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर था, और आखिरकार वो घड़ी आ ही गई। 20 मई को एनटीआर के जन्मदिन के मौके पर, यह पहली झलक एक धमाकेदार ट्रीट के रूप में सामने आई है, जो कि सच में बेहद शानदार और एक्स्ट्राऑर्डिनरी है।
घोषणा के बाद से ही इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया से लेकर हर तरफ जबरदस्त माहौल बना हुआ है, और फैंस इसके हर एक अपडेट का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जब इंडस्ट्री के दो इतने दमदार और पावरहाउस नाम एक साथ आ रहे हों, तो जाहिर है कि ‘ड्रैगन’ सबसे मोस्ट-अवेटेड फिल्मों की लिस्ट में टॉप पर जगह बना चुकी है। दर्शक बड़े पर्दे पर इस मेगा कोलैबोरेशन के धमाके को देखने के लिए अब और इंतजार नहीं कर पा रहे हैं।
प्रशांत नील के डायरेक्शन में बन रही फिल्म ‘ड्रैगन’ में एनटीआर लीड रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्माण ‘माइथ्री मूवी मेकर्स’ और ‘एनटीआर आर्ट्स’ (NTR Arts) के बैनर तले किया जा रहा है। यह फिल्म कुल 5 भाषाओं में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

