नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9833326393 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

Recent news

June 3, 2026

Right Media Samachar

Hindi News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़, Latest Hindi News, Breaking News, Right Media Samachar

पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल में मनाया गया आतंकवाद विरोधी दिवस

1 min read



 

वाराणसी: ओ. पी तिवारी

पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल पर 21 मई,2026 को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय पर अपर मंडल रेल प्रबंधक(ऑपरेशन) अशोक कुमार वर्मा की अध्यक्षता में आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया गया ।इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक(ऑपरेशन) अशोक कुमार वर्मा ने मंडल कार्यालय के स्वागत द्वार (रिसेप्शन) पर वाराणसी मंडल पर कार्यरत सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निम्नलिखित शपथ ग्रहण करायी गई ।हम भारतवासी अपने देश की अहिंसा और सहनशीलता की परंपरा में दृढ़ विश्वास रखते है और निष्ठापूर्वक शपथ लेते है कि हम सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करेंगे। हम मानव जाति के सभी वर्गों के बीच शांति, सामाजिक सद्भाव और सूझबूझ कायम रखने और मानव जीवन मूल्यों को खतरा पहुंचाने वाली विघटनकारी शक्तियों से लड़ने की शपथ लेते हैं।

We, the people of india,having abiding faith in our country’s tradition of non-violence and tolerance,hereby solemnly affirm to oppose with our strength, all forms of terrorism and violence. We pledge to uphold and promote peace,social harmony,and understanding among all fellow human beings and fight the forces of disruption threatening human lives and values.

इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिनव कुमार सिंह ने कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए बताया की आतंकवाद एवं हिंसा के कारण जनता को हो रही तकलीफों तथा राष्ट्रिय हितों पर हो रहे प्रतिकूल प्रभावों के बारे में समाज को जागृत करने एवं राष्ट्रीय एकता और अखंडता की भावना को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया जाता है । आतंकवाद विरोधी दिवस युवाओं को आतंकवाद और हिंसा के रास्ते दूर रहने की प्रेरणा भी देता है । आज पूर्वाह्न ग्यारह बजे अपर मंडल रेल प्रबंधक(ऑपरेशन) अशोक कुमार वर्मा के साथ-साथ अपर मंडल रेल प्रबंधक(इन्फ्रा) अजय सिंह ,वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिनव कुमार सिंह समेत मंडल कार्यालय पर कार्यरत अधिकारियों एवं सभी कर्मचारियों ने मानव जीवन मूल्यों को नुकसान पहुँचाने वाली विघटनकारी शक्तियों से लड़ने,आतंकवाद और हिंसा का विरोध करने तथा समाज के सभी वर्गों के बीच शांति, सद्भाव और सूझबूझ कायम रखने की प्रतिज्ञा ली ।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon