नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9833326393 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

Recent news

1 min read

भ्रष्टाचारी,कामचोर और देश विरोधी लोग ही कर रहे हैं मोदी सरकार का विरोध: भवानजी* (*( देश वोही कायदा वोही इसको चलाने वाला बदला)*) *मुंबई: मुंबई के पूर्व उप महापौर और शिवसेना नेता बाबूभाई भवानजी ने कहा है कि पीएम मोदी जी ने देश भ्रष्टाचारियों और कामचोर लोगों पर अंकुश लगाने का काम किया है इसलिए ये लोग मोदी जी से नाराज हैं और किसी भी हद तक जाकर उन्हें सत्ता से हटाने की कोशिश कर रहे हैं।* *आज एक बयान में भवानजी ने कहा कि नए आधार लिंकिंग के कारण महाराष्ट्र में एक साल में 10 लाख गरीब गायब हो गए!* *देश में लाखों फर्जी बीपीएल कार्ड धारक गायब हो गए हैं!* *उन्होंने कहा कि एक करोड़ से अधिक फर्जी एलपीजी कनेक्शन धारकों के कनेक्शन समाप्त कर दिए गए हैं!मदरसा से छात्रवृत्ति पाने वाले 1 लाख 95 हजार फर्जी बच्चे गायब हो गए! एक करोड़ 50 लाख फर्जी राशन कार्ड धारक गायब हो गए! ये सभी लोग कहाँ और क्यों गायब हो गए?* *भवानजी ने कहा कि चोरों की पूरी काली थैली खुलने वाली है, इसलिए सभी चोरों ने मिलकर माननीय सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर की कि आधार लिंक करना हमारे मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है! चोरों के लिए निजता का कौन-सा अधिकार?* *उन्होंने कहा कि मोदीजी के कारण 3 लाख से अधिक फर्जी और बोगस कंपनियाँ बंद कर दी गईं!* *राशन व्यापारी नाराज़ हैं!* *प्रॉपर्टी डीलर नाराज़ हैं!* *ऑनलाइन प्रणाली लागू होने के कारण दलाल नाराज़ हो गए हैं!* *उन्होंने कहा कि 40,000 फर्जी गैर-सरकारी संस्थाएँ (NGO) बंद कर दी गई हैं, इसलिए इन संस्थाओं के मालिक भी नाराज़ हैं!* *जिन्होंने दो नंबर के पैसों से प्रॉपर्टी खरीदी, वे नाराज़ हैं!* *उन्होंने कहा कि कुछ ठेकेदार ई-टेंडरिंग के कारण भी नाराज़ हैं!* *गैस कंपनियाँ नाराज़ हैं!* *अब तक 12 करोड़ लोग आयकर के दायरे में आ चुके हैं, इसलिए वे लोग नाराज़ हैं!* *जीएसटी प्रणाली लागू होने के कारण व्यापारी नाराज़ हैं, क्योंकि वे स्वचालित प्रणाली के दायरे में आ गए हैं!* *दो नंबर में काम करने वाले लोगों की कमाई रुक गई है!* *काले धन को सफेद करने की व्यवस्था कुछ हद तक कमजोर हो गई है!* *उन्होंने कहा कि आलसी सरकारी अधिकारी नाराज़ हैं, क्योंकि उन्हें समय पर नौकरी पर जाना पड़ता है!* *वे लोग नाराज़ हैं, जो समय पर काम नहीं करते और रिश्वत देकर काम करवाने में विश्वास रखते हैं!* *उन्होंने कहा कि जेएनयू (JNU) का वह छात्र, जो 7 वर्षों तक मुफ्त की रोटी खाता है, 10 रुपये महीने में कमरे में रहता है और 300 रुपये महीने में खाना खाता है, वह भी मोदीजी से नाराज़ है!* *उन्होंने कहा कि परिवर्तन की कहानी लिखी जा रही है। जो इसे समझ रहा है, वह बदल रहा है; और जो नहीं समझ रहे, वे मानसिक गुलाम हमें अंधभक्त कहकर अपना सीना पीट रहे हैं!*

September 22, 2026

Right Media Samachar

Hindi News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़, Latest Hindi News, Breaking News, Right Media Samachar

गोरखपुर कैन्ट-वाल्मीकिनगर दोहरीकरण परियोजना के तहत उनौला-पिपराईच रेल खंड का सफल संरक्षा निरीक्षण एवं स्पीड ट्रायल

1 min read



गोरखपुर :ओ. पी. तिवारी
यात्री सुविधाओं के उन्नयन एवं परिचलनिक सुगमता हेतु मूलभूत ढाँचे में विस्तार के क्रम में 21 मई,2026 को गोरखपुर कैन्ट-वाल्मीकिनगर दोहरीकरण परियोजना के अंतर्गत उनौला-पिपराईच स्टेशनों के मध्य(किमी सं-376/13 से किमी सं 379/3 तक कुल 2.597 किमी) कट कनेक्शन समेत रेल खंड का संरक्षा निरीक्षण रेल संरक्षा आयुक्त, उत्तर पूर्व सर्किल प्रणजीव सक्सेना द्वारा सम्पन्न किया गया। इस अवसर पर उनके साथ मुख्य प्रशासनिक अधिकारी/निर्माण अभय कुमार गुप्ता,मण्डल रेल प्रबन्धक/वाराणसी आशीष जैन समेत मुख्यालय गोरखपुर एवं वाराणसी मंडल के वरिष्ठ अधिकारी एवं पर्यवेक्षक उपस्थित थे।
रेल संरक्षा आयुक्त प्रणजीव सक्सेना ने अपने निरीक्षण का आरंभ मोटर ट्रॉली से किमी 378/36 पर स्थित समपार संख्या 4/BC के संरक्षा निरीक्षण के उपरान्त किमी सं- 378/37 पर स्थित कट कनेक्शन का गहन निरीक्षण कर किया। तदुपरांत ने स्विच एक्स्टेन्शन जॉइंट सं-41 पर पहुंचे और SEJ 41 का तापमान के अनुरूप एडजस्टमेंट का निरीक्षण किया और मानक के अनुरूप पाया , इसके पश्चात वे किमी 378/15 पर स्थित कैनाल पर माइनर ब्रिज संख्या 08 का संरक्षा परीक्षण किया और निर्माण के सभी मानकों की गहराई से जाँच की। इसी क्रम में उन्होंने किमी 377/28 पर स्थित समपार संख्या 5AB का संरक्षा उपकरणों,हाईट गेज,गेट सिगनल,बूम लॉकिंग आदि का निरीक्षण किया और दोहरिकृत खण्ड पर कार्य करने हेतु गेट मैनों के संरक्षा ज्ञान को परखा। इसके बाद किमी 377/16 पर स्थित मेजर ब्रिज सं-09 का निरीक्षण किया और कम्पोसिट गर्डर एवं फाउंडेशन की जाँच की। इसी क्रम में उन्होंने कर्व संख्या 3 एवं 4 का भी मेजरमेंट किया इंडेन्ट की भी जांच की।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने इस रेल खण्ड रेल पथ फिटिंग्स,बैलास्ट कुशनिंग के गहराई व फैलाई,साईटिंग बोर्ड एवं सिग्नलों के संस्थापन,रेल खण्ड में पड़ने वाले तीनों समपार फाटकों के एक्स्टेन्शन समेत ओवर हेड लाइन की मानक स्थिती एवं पुल पुलियाओं पर संरक्षा के सभी मानदंडों को परखा।
उक्त संरक्षा निरीक्षण के उपरान्त रेल संरक्षा आयुक्त, उत्तर पूर्व सर्किल प्रणजीव सक्सेना द्वारा निरीक्षण स्पेशल ट्रेन से पिपराईच – उनौला रेल खण्ड का स्पीड ट्रायल सफलतापूर्वक पूरा किया गया ।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon