नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9833326393 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

Recent news

June 3, 2026

Right Media Samachar

Hindi News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़, Latest Hindi News, Breaking News, Right Media Samachar

जोगेश्वरी की जनता को बड़ी सौगात,  महाराज भुवन स्थित नेमाणे पुल का सांसद रविंद्र वायकर ने किया लोकार्पण,



जोगेश्वरी की जनता को बड़ी सौगात,

महाराज भुवन स्थित नेमाणे पुल का सांसद रविंद्र वायकर ने किया लोकार्पण,

 

मुंबई : ओ. पी. तिवारी

दूरदृष्टि और विकासात्मक कार्यों के लिए प्रसिद्ध पूर्व नगरसेवक, पूर्व विधायक एवं वर्तमान सांसद रविंद्र वायकर अपने जनहित कार्यों के कारण लगातार चर्चाओं में रहते हैं। “जो ना देखे कवि, वो देखे रवि” जैसी पहचान रखने वाले रविंद्र वायकर ने जोगेश्वरी क्षेत्र के जर्जर और खतरनाक हो चुके पुलों के पुनर्निर्माण के लिए लगातार प्रयास किए।

मुंबई महानगरपालिका में चार वर्षों तक नगरसेवकों के पद रिक्त रहने के कारण कई विकास कार्य प्रभावित हुए थे। इसी दौरान तत्कालीन विधायक रविंद्र वायकर ने जोगेश्वरी क्षेत्र के मजास नाले पर स्थित जर्जर पुलों के पुनर्निर्माण हेतु महानगरपालिका के समक्ष लगातार पाठपुरावा किया। उनके प्रयासों से मेघवाड़ी नाका, समर्थनगर में प्रवीण शिंदे कार्यालय के समीप, हीरा कॉम्प्लेक्स, धोबी घाट गांधी नगर, बांद्रेकरवाड़ी भवानी चौक तथा महाराज भुवन स्थित नेमाणे ब्रिज सहित कई पुलों के लिए निधि उपलब्ध कराई गई।

नेमाणे पुल के निर्माण के लिए अप्रैल 2022 में लगभग 2 करोड़ 21 लाख रुपये का निधि मंजूर कराया गया था, जिसका भूमिपूजन तत्कालीन विधायक रविंद्र वायकर द्वारा किया गया था। अब इस पुल का लोकार्पण शुक्रवार, 29 मई 2026 को सांसद रविंद्र वायकर के हस्ते स्थानीय नागरिकों के लिए किया गया।

इस लोकार्पण समारोह में मनीषा रविंद्र वायकर, विभाग प्रमुख ज्ञानेश्वर सावंत, प्रियांका आंबोलकर, अनिरुद्ध नारकर, बाबू धामापूरकर, मनोज सातारकर, संजय महाडिक, संजय पोटफोडे, राजू पोटफोडे, बंटी सावंत, निशा धुरी, हुसेन करोडी, विलास सालवी, सुरेश नाईक सहित शिवसैनिक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon