नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9833326393 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

Recent news

1 min read

भ्रष्टाचारी,कामचोर और देश विरोधी लोग ही कर रहे हैं मोदी सरकार का विरोध: भवानजी* (*( देश वोही कायदा वोही इसको चलाने वाला बदला)*) *मुंबई: मुंबई के पूर्व उप महापौर और शिवसेना नेता बाबूभाई भवानजी ने कहा है कि पीएम मोदी जी ने देश भ्रष्टाचारियों और कामचोर लोगों पर अंकुश लगाने का काम किया है इसलिए ये लोग मोदी जी से नाराज हैं और किसी भी हद तक जाकर उन्हें सत्ता से हटाने की कोशिश कर रहे हैं।* *आज एक बयान में भवानजी ने कहा कि नए आधार लिंकिंग के कारण महाराष्ट्र में एक साल में 10 लाख गरीब गायब हो गए!* *देश में लाखों फर्जी बीपीएल कार्ड धारक गायब हो गए हैं!* *उन्होंने कहा कि एक करोड़ से अधिक फर्जी एलपीजी कनेक्शन धारकों के कनेक्शन समाप्त कर दिए गए हैं!मदरसा से छात्रवृत्ति पाने वाले 1 लाख 95 हजार फर्जी बच्चे गायब हो गए! एक करोड़ 50 लाख फर्जी राशन कार्ड धारक गायब हो गए! ये सभी लोग कहाँ और क्यों गायब हो गए?* *भवानजी ने कहा कि चोरों की पूरी काली थैली खुलने वाली है, इसलिए सभी चोरों ने मिलकर माननीय सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर की कि आधार लिंक करना हमारे मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है! चोरों के लिए निजता का कौन-सा अधिकार?* *उन्होंने कहा कि मोदीजी के कारण 3 लाख से अधिक फर्जी और बोगस कंपनियाँ बंद कर दी गईं!* *राशन व्यापारी नाराज़ हैं!* *प्रॉपर्टी डीलर नाराज़ हैं!* *ऑनलाइन प्रणाली लागू होने के कारण दलाल नाराज़ हो गए हैं!* *उन्होंने कहा कि 40,000 फर्जी गैर-सरकारी संस्थाएँ (NGO) बंद कर दी गई हैं, इसलिए इन संस्थाओं के मालिक भी नाराज़ हैं!* *जिन्होंने दो नंबर के पैसों से प्रॉपर्टी खरीदी, वे नाराज़ हैं!* *उन्होंने कहा कि कुछ ठेकेदार ई-टेंडरिंग के कारण भी नाराज़ हैं!* *गैस कंपनियाँ नाराज़ हैं!* *अब तक 12 करोड़ लोग आयकर के दायरे में आ चुके हैं, इसलिए वे लोग नाराज़ हैं!* *जीएसटी प्रणाली लागू होने के कारण व्यापारी नाराज़ हैं, क्योंकि वे स्वचालित प्रणाली के दायरे में आ गए हैं!* *दो नंबर में काम करने वाले लोगों की कमाई रुक गई है!* *काले धन को सफेद करने की व्यवस्था कुछ हद तक कमजोर हो गई है!* *उन्होंने कहा कि आलसी सरकारी अधिकारी नाराज़ हैं, क्योंकि उन्हें समय पर नौकरी पर जाना पड़ता है!* *वे लोग नाराज़ हैं, जो समय पर काम नहीं करते और रिश्वत देकर काम करवाने में विश्वास रखते हैं!* *उन्होंने कहा कि जेएनयू (JNU) का वह छात्र, जो 7 वर्षों तक मुफ्त की रोटी खाता है, 10 रुपये महीने में कमरे में रहता है और 300 रुपये महीने में खाना खाता है, वह भी मोदीजी से नाराज़ है!* *उन्होंने कहा कि परिवर्तन की कहानी लिखी जा रही है। जो इसे समझ रहा है, वह बदल रहा है; और जो नहीं समझ रहे, वे मानसिक गुलाम हमें अंधभक्त कहकर अपना सीना पीट रहे हैं!*

September 22, 2026

Right Media Samachar

Hindi News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़, Latest Hindi News, Breaking News, Right Media Samachar

मल्लखांब लव’ की पहल: मराठी कलाकारों संग मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय मल्लखांब दिवस, बोरिवली में 15 जून को विशेष कार्यशाला

1 min read



 

चेतना राजेश राजा

 

*मुंबई, 12 जून, 2026:* महाराष्ट्र की मिट्टी से जुड़े पारंपरिक और गौरवशाली खेल मल्लखांब को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय मल्लखांब दिवस 15 जून को एक अनोखे अंदाज़ में मनाया जाएगा। ‘मल्लखांब लव’ संगठन के प्रमुख आशीष देवल और संचिता देवल की संकल्पना के तहत बीमानगर एज्युकेशन सोसायटी, बोरिवली के संयुक्त तत्वावधान में और वरिष्ठ मल्लखांब प्रशिक्षक संजय दळवी के मार्गदर्शन में इस दिन एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया है।

 

आयोजकों ने बताया कि मल्लखांब को जन-जन तक पहुंचाने और युवाओं को इस खेल से जोड़ने के उद्देश्य से महाराष्ट्र के लोकप्रिय मराठी फिल्म और टेलीविज़न कलाकार एक मंच पर आकर मल्लखांब का प्रत्यक्ष अनुभव लेंगे। यह कार्यशाला 15 जून को दोपहर 4 बजे से रात 8 बजे तक बीमानगर एज्युकेशन सोसायटी परिसर, शांति आश्रम बस डिपो के सामने, बोरिवली पश्चिम में आयोजित होगी। इसमें स्कूली छात्र, खेलप्रेमी और आम नागरिक भी सहभागी होकर मल्लखांब की बारीकियां सीख सकेंगे।

 

इस पहल के माध्यम से मल्लखांब को महाराष्ट्र का ‘राज्य खेल’ घोषित कराने और इसके लिए राजनीतिक एवं शासकीय स्तर पर ठोस सहयोग प्राप्त करने हेतु व्यापक जनजागरण किया जाएगा। कार्यक्रम में राजनीति, समाज, कला और खेल जगत की कई प्रतिष्ठित हस्तियां मौजूद रहेंगी। ये हस्तियां न केवल सहभागी कलाकारों का सम्मान करेंगी, बल्कि राष्ट्रीय स्तर के मल्लखांब खिलाड़ियों को भी गौरवान्वित करेंगी।

 

इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री अविनाश महातेकर और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया की प्रतिनिधि एवं नगरसेविका सीमा शिंदे विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। दोनों नेताओं ने राज्य सरकार से मल्लखांब को ‘राज्य खेल’ का दर्जा देने की पुरज़ोर मांग की है। महातेकर ने कहा, “मल्लखांब हमारी संस्कृति और शौर्य का प्रतीक है। इसे उचित सम्मान, बजट और सरकारी संरक्षण मिलना ही चाहिए ताकि महाराष्ट्र का हर बच्चा इससे जुड़ सके।” वहीं नगरसेविका सीमा शिंदे ने कहा कि मल्लखांब को स्कूल स्तर पर अनिवार्य करने से बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास बेहतर होगा।

 

आशीष देवल ने बताया कि ‘मल्लखांब लव’ पिछले कई वर्षों से इस खेल के प्रचार-प्रसार में जुटा है और अंतरराष्ट्रीय मल्लखांब दिवस को अब सेलिब्रिटी कनेक्ट के ज़रिए और बड़ा मंच दिया जा रहा है। संजय दळवी के अनुसार, कार्यशाला में पोल मल्लखांब, रोप मल्लखांब और हैंगिंग मल्लखांब का लाइव प्रदर्शन और प्रशिक्षण दिया जाएगा।

 

आयोजकों ने मुंबईकरों से अपील की है कि वे 15 जून को बड़ी संख्या में बोरिवली पहुंचकर इस पारंपरिक खेल का हिस्सा बनें और इसे राज्य खेल बनाने की मुहिम को समर्थन दें।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon