नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9833326393 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

Recent news

1 min read

भ्रष्टाचारी,कामचोर और देश विरोधी लोग ही कर रहे हैं मोदी सरकार का विरोध: भवानजी* (*( देश वोही कायदा वोही इसको चलाने वाला बदला)*) *मुंबई: मुंबई के पूर्व उप महापौर और शिवसेना नेता बाबूभाई भवानजी ने कहा है कि पीएम मोदी जी ने देश भ्रष्टाचारियों और कामचोर लोगों पर अंकुश लगाने का काम किया है इसलिए ये लोग मोदी जी से नाराज हैं और किसी भी हद तक जाकर उन्हें सत्ता से हटाने की कोशिश कर रहे हैं।* *आज एक बयान में भवानजी ने कहा कि नए आधार लिंकिंग के कारण महाराष्ट्र में एक साल में 10 लाख गरीब गायब हो गए!* *देश में लाखों फर्जी बीपीएल कार्ड धारक गायब हो गए हैं!* *उन्होंने कहा कि एक करोड़ से अधिक फर्जी एलपीजी कनेक्शन धारकों के कनेक्शन समाप्त कर दिए गए हैं!मदरसा से छात्रवृत्ति पाने वाले 1 लाख 95 हजार फर्जी बच्चे गायब हो गए! एक करोड़ 50 लाख फर्जी राशन कार्ड धारक गायब हो गए! ये सभी लोग कहाँ और क्यों गायब हो गए?* *भवानजी ने कहा कि चोरों की पूरी काली थैली खुलने वाली है, इसलिए सभी चोरों ने मिलकर माननीय सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर की कि आधार लिंक करना हमारे मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है! चोरों के लिए निजता का कौन-सा अधिकार?* *उन्होंने कहा कि मोदीजी के कारण 3 लाख से अधिक फर्जी और बोगस कंपनियाँ बंद कर दी गईं!* *राशन व्यापारी नाराज़ हैं!* *प्रॉपर्टी डीलर नाराज़ हैं!* *ऑनलाइन प्रणाली लागू होने के कारण दलाल नाराज़ हो गए हैं!* *उन्होंने कहा कि 40,000 फर्जी गैर-सरकारी संस्थाएँ (NGO) बंद कर दी गई हैं, इसलिए इन संस्थाओं के मालिक भी नाराज़ हैं!* *जिन्होंने दो नंबर के पैसों से प्रॉपर्टी खरीदी, वे नाराज़ हैं!* *उन्होंने कहा कि कुछ ठेकेदार ई-टेंडरिंग के कारण भी नाराज़ हैं!* *गैस कंपनियाँ नाराज़ हैं!* *अब तक 12 करोड़ लोग आयकर के दायरे में आ चुके हैं, इसलिए वे लोग नाराज़ हैं!* *जीएसटी प्रणाली लागू होने के कारण व्यापारी नाराज़ हैं, क्योंकि वे स्वचालित प्रणाली के दायरे में आ गए हैं!* *दो नंबर में काम करने वाले लोगों की कमाई रुक गई है!* *काले धन को सफेद करने की व्यवस्था कुछ हद तक कमजोर हो गई है!* *उन्होंने कहा कि आलसी सरकारी अधिकारी नाराज़ हैं, क्योंकि उन्हें समय पर नौकरी पर जाना पड़ता है!* *वे लोग नाराज़ हैं, जो समय पर काम नहीं करते और रिश्वत देकर काम करवाने में विश्वास रखते हैं!* *उन्होंने कहा कि जेएनयू (JNU) का वह छात्र, जो 7 वर्षों तक मुफ्त की रोटी खाता है, 10 रुपये महीने में कमरे में रहता है और 300 रुपये महीने में खाना खाता है, वह भी मोदीजी से नाराज़ है!* *उन्होंने कहा कि परिवर्तन की कहानी लिखी जा रही है। जो इसे समझ रहा है, वह बदल रहा है; और जो नहीं समझ रहे, वे मानसिक गुलाम हमें अंधभक्त कहकर अपना सीना पीट रहे हैं!*

September 22, 2026

Right Media Samachar

Hindi News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़, Latest Hindi News, Breaking News, Right Media Samachar

महाप्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे उदय बोरवणकर ने छपरा जं. स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन पुनर्विकास कार्यों,यात्री सुविधा विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा, ग्रीष्मकालीन व परीक्षा विशेष गाड़ियों के संचालन हेतु प्रबंधन एवं नई ट्रेनों के शुभारंभ की तैयारियों का किया निरीक्षण।

1 min read



 

 

वाराणसी,ओ. पी. तिवारी

पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन,मुख्यालय एवं मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ छपरा जंक्शन रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अमृत भारत स्टेशन पुनर्विकास योजना के अंतर्गत स्टेशन पर चल रहे विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, यात्री आवागमन व्यवस्था, फुट ओवर ब्रिज,सेकेण्ड इन्ट्री स्वच्छता व्यवस्था एवं अन्य यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ग्रीष्मकालीन एवं परीक्षा विशेष गाड़ियों के संचालन एवं भीड़ प्रबंधन के निमित्त परिचालनिक व्यवस्था, होल्डिंग एरिया,सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था हेतु व्यापक निरीक्षण किया और संबंधित को दिशा निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन पर स्थित फूड वेंडिंग स्टॉलों का भी निरीक्षण कर यात्रियों को स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

महाप्रबंधक ने आगामी 19 जून, 2026 को माननीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव द्वारा छपरा जंक्शन से नई ट्रेन छपरा–आनंद विहार टर्मिनल (दिल्ली) एवं मऊ जंक्शन से नई ट्रेन मऊ–आनंद विहार टर्मिनल (दिल्ली) के शुभारंभ कार्यक्रम की सुरक्षा समेत सभी तैयारियों की भी समीक्षा की। उन्होंने कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संपन्न कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा एवं स्वच्छता से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की गई तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर बल दिया गया।

निरीक्षण के दौरान रेलवे सुरक्षा बल, वाणिज्य, इंजीनियरिंग, परिचालन तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon