फुलोरा फाउंडेशन “NGO”अब दिल्ली में भी दिल्ली वेलफेयर बोर्ड के सहयोग से मोबाइल स्कूल अभियांन शुरू करने जा रहा है।::भवानजी
1 min read
इस अभियान के जरिए परेशानी से ग्रस्त बालको,युवानो और महिलाओके लिए स्किल डेवलपमेंट तथा कायम रिहैबिलिटेशन करने का प्रयास करेगी, इस की शुरुआत 14जुलाई को नोएडा में योगगुरू योगाचार्य क्रांतिकारी समाज कल्याणक योगिराज प.पु स्वामी भारत भूषणजी ,मुंबई के पूर्व उपमेयेर, भाजपा के सिनियर नेता एवम फुलोर फाऊंदेशन के ट्रस्टी बाबूभाई भवानजी और फुलोरा फाउंडेशन के अध्यक्ष अरुण सबनीस तथा नोएडा स्थित बीजेपी के सक्रिय नेता चंद्रशेखर वर्मा उर्फ शेखर भैयाजी की मौजूदगी में संपन्न हुआ। बच्चों को आर्ट थेरेपी द्वारा उनका माइंड सेट तैयार करने की कोशिश शुरू की है, इस तरीके से दिल्ली तथा दिल्ली एनसीआर एरिया में जगह-जगह इवेंट्स के जरिए दिल्ली शहर की इकोसिस्टम सुधारने का प्रयास फुलोरा फाउंडेशन कर रही है। फुलोरा फाउंडेशन के ट्रस्टी श्री बाबूभाई भवानजी और फुलेरा फाउंडेशन के अध्यक्ष है अरुण सबनीस जीने बताया की यह प्रोग्राम के जरिए हम न केवल रिहैबिलिटेशन का काम करने जा रहे हैं बल्कि पर्यावरण संतुलन करने का भी प्रयास हम कर रहे हैं। बच्चो को स्वयं पूर्ण बनाने की योजना तैयार की है इसके लिए हमने फुलारा फाउंडेशन में मोबाइल स्कूल का निर्माण किया है जिसके जरिए इन को शिक्षा के साथ योग अभ्यास तथा पेड़ों की लागत और देखभाल करने का काम भी किया जाएगा इस संपूर्ण प्रकल्प की शुरुआत 14 जुलाई को हो गई है । अब फाउडेशन द्वारा दिल्लीके इलाके में अलग अलग जगह पे काम करने का हमारा उद्देश्य है ।
