नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9833326393 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

Recent news

1 min read

भ्रष्टाचारी,कामचोर और देश विरोधी लोग ही कर रहे हैं मोदी सरकार का विरोध: भवानजी* (*( देश वोही कायदा वोही इसको चलाने वाला बदला)*) *मुंबई: मुंबई के पूर्व उप महापौर और शिवसेना नेता बाबूभाई भवानजी ने कहा है कि पीएम मोदी जी ने देश भ्रष्टाचारियों और कामचोर लोगों पर अंकुश लगाने का काम किया है इसलिए ये लोग मोदी जी से नाराज हैं और किसी भी हद तक जाकर उन्हें सत्ता से हटाने की कोशिश कर रहे हैं।* *आज एक बयान में भवानजी ने कहा कि नए आधार लिंकिंग के कारण महाराष्ट्र में एक साल में 10 लाख गरीब गायब हो गए!* *देश में लाखों फर्जी बीपीएल कार्ड धारक गायब हो गए हैं!* *उन्होंने कहा कि एक करोड़ से अधिक फर्जी एलपीजी कनेक्शन धारकों के कनेक्शन समाप्त कर दिए गए हैं!मदरसा से छात्रवृत्ति पाने वाले 1 लाख 95 हजार फर्जी बच्चे गायब हो गए! एक करोड़ 50 लाख फर्जी राशन कार्ड धारक गायब हो गए! ये सभी लोग कहाँ और क्यों गायब हो गए?* *भवानजी ने कहा कि चोरों की पूरी काली थैली खुलने वाली है, इसलिए सभी चोरों ने मिलकर माननीय सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर की कि आधार लिंक करना हमारे मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है! चोरों के लिए निजता का कौन-सा अधिकार?* *उन्होंने कहा कि मोदीजी के कारण 3 लाख से अधिक फर्जी और बोगस कंपनियाँ बंद कर दी गईं!* *राशन व्यापारी नाराज़ हैं!* *प्रॉपर्टी डीलर नाराज़ हैं!* *ऑनलाइन प्रणाली लागू होने के कारण दलाल नाराज़ हो गए हैं!* *उन्होंने कहा कि 40,000 फर्जी गैर-सरकारी संस्थाएँ (NGO) बंद कर दी गई हैं, इसलिए इन संस्थाओं के मालिक भी नाराज़ हैं!* *जिन्होंने दो नंबर के पैसों से प्रॉपर्टी खरीदी, वे नाराज़ हैं!* *उन्होंने कहा कि कुछ ठेकेदार ई-टेंडरिंग के कारण भी नाराज़ हैं!* *गैस कंपनियाँ नाराज़ हैं!* *अब तक 12 करोड़ लोग आयकर के दायरे में आ चुके हैं, इसलिए वे लोग नाराज़ हैं!* *जीएसटी प्रणाली लागू होने के कारण व्यापारी नाराज़ हैं, क्योंकि वे स्वचालित प्रणाली के दायरे में आ गए हैं!* *दो नंबर में काम करने वाले लोगों की कमाई रुक गई है!* *काले धन को सफेद करने की व्यवस्था कुछ हद तक कमजोर हो गई है!* *उन्होंने कहा कि आलसी सरकारी अधिकारी नाराज़ हैं, क्योंकि उन्हें समय पर नौकरी पर जाना पड़ता है!* *वे लोग नाराज़ हैं, जो समय पर काम नहीं करते और रिश्वत देकर काम करवाने में विश्वास रखते हैं!* *उन्होंने कहा कि जेएनयू (JNU) का वह छात्र, जो 7 वर्षों तक मुफ्त की रोटी खाता है, 10 रुपये महीने में कमरे में रहता है और 300 रुपये महीने में खाना खाता है, वह भी मोदीजी से नाराज़ है!* *उन्होंने कहा कि परिवर्तन की कहानी लिखी जा रही है। जो इसे समझ रहा है, वह बदल रहा है; और जो नहीं समझ रहे, वे मानसिक गुलाम हमें अंधभक्त कहकर अपना सीना पीट रहे हैं!*

September 23, 2026

Right Media Samachar

Hindi News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़, Latest Hindi News, Breaking News, Right Media Samachar

सीएए का विरोध करने वाले बताएं कि बांग्लादेश के हिंदू अब कहां जाएं: भवानजी

1 min read



मुंबई: कटर हिंदूवादी नेता, और मुंबई के पूर्व उप महापौर बाबूभाई भवानजी ने कहा है कि भारत के जो लोग सी ए ए का विरोध कर रहे थे उन्हें अब बताना चाहिए कि बांग्लादेश में कट्टरपंथियों द्वारा सताए जा रहे हिंदू और गैर मुस्लिम अब कहां जाएं।

आज एक बयान में भवानजी ने कहा कि बांग्लादेश में हिन्दुओं के खिलाफ हो रही बर्बरता पर उन सभी जुबानों पर ताला लगा हुआ है जो इजराइल में घुसकर हजारों मासूमों की हत्या करने वाले फिलिस्तीन के आतंकियों के लिए आंसू बहा रहे थे!
बांग्लादेश में जब से शासन की बागडोर कट्टरपंथियों के हाथों आई, तब से हिन्दुओं पर लगातार अत्याचार हो रहा है! बांग्लादेश में हिन्दू अधिकारों की बात करने वाले पुजारी चिन्मय कृष्ण दास को कट्टरपंथी सरकार ने जेल में ठूँस दिया!
चिन्मय कृष्ण दास के मामले की पैरवी कर रहे वकील रमन रॉय पर कट्टरपंथियों ने जानलेवा हमला किया!वकील रमण रॉय अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है!

उन्होंने कहा कि आज बांग्लादेश की अदालत में चिन्मय कृष्ण दास की ज़मानत याचिका पर सुनवाई थी और वकील के नहीं आने से सुनवाई नहीं हो पाई! अब यह मामला 2 जनवरी तक स्थगित हो गया! अगली सुनवाई अब 2 जनवरी 2025 को होगी. हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाने वाले चिन्मय दास जी को जेल में रहना पड़ेगा!

उन्होंने कहा कि भारत में जहाँ हिन्दू बहुसंख्यक हैं, वहां हजारों मासूमों की हत्या करने वाले आतंकियों के लिए भी कोर्ट के दरवाजे आधी रात को खुलते हैं और उन आतंकियों के बचाव में वकीलों की लाइन लग जाती है!वकीलों पर किसी प्रकार का हमला नहीं होता लेकिन आप देखिये बांग्लादेश में जहाँ मुस्लिम बहुसंख्यक है और हिन्दू अल्पसंख्यक वहां तथाकथित धर्म के नाम पर हिन्दुओं के साथ कितने बर्बर जुल्म हो रहे हैं! बांग्लादेश के एक निर्दोष हिन्दू नागरिक को अदालत में अपना केस तक लड़ने का अधिकार नहीं!

भवानजी ने कहा भारत में मोदी सरकार द्वारा लाए गए CAA कानून का जो विरोध कर रहे थे, वो बताएं कि अब बांग्लादेश जो कभी भारत का अभिन्न अंग हुआ करता था, वहां कट्टरपंथियों द्वारा धर्म के नाम पर सताए जा रहे हिन्दू कहाँ जायेंगे? हिन्दुओं को कौन देश शरण देगा? क्या हिन्दू पाकिस्तान जायेंगे? क्या हिन्दुओं को शरण चीन देगा? या फिर अफगानिस्तान?

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon