नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9833326393 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

Recent news

1 min read

भ्रष्टाचारी,कामचोर और देश विरोधी लोग ही कर रहे हैं मोदी सरकार का विरोध: भवानजी* (*( देश वोही कायदा वोही इसको चलाने वाला बदला)*) *मुंबई: मुंबई के पूर्व उप महापौर और शिवसेना नेता बाबूभाई भवानजी ने कहा है कि पीएम मोदी जी ने देश भ्रष्टाचारियों और कामचोर लोगों पर अंकुश लगाने का काम किया है इसलिए ये लोग मोदी जी से नाराज हैं और किसी भी हद तक जाकर उन्हें सत्ता से हटाने की कोशिश कर रहे हैं।* *आज एक बयान में भवानजी ने कहा कि नए आधार लिंकिंग के कारण महाराष्ट्र में एक साल में 10 लाख गरीब गायब हो गए!* *देश में लाखों फर्जी बीपीएल कार्ड धारक गायब हो गए हैं!* *उन्होंने कहा कि एक करोड़ से अधिक फर्जी एलपीजी कनेक्शन धारकों के कनेक्शन समाप्त कर दिए गए हैं!मदरसा से छात्रवृत्ति पाने वाले 1 लाख 95 हजार फर्जी बच्चे गायब हो गए! एक करोड़ 50 लाख फर्जी राशन कार्ड धारक गायब हो गए! ये सभी लोग कहाँ और क्यों गायब हो गए?* *भवानजी ने कहा कि चोरों की पूरी काली थैली खुलने वाली है, इसलिए सभी चोरों ने मिलकर माननीय सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर की कि आधार लिंक करना हमारे मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है! चोरों के लिए निजता का कौन-सा अधिकार?* *उन्होंने कहा कि मोदीजी के कारण 3 लाख से अधिक फर्जी और बोगस कंपनियाँ बंद कर दी गईं!* *राशन व्यापारी नाराज़ हैं!* *प्रॉपर्टी डीलर नाराज़ हैं!* *ऑनलाइन प्रणाली लागू होने के कारण दलाल नाराज़ हो गए हैं!* *उन्होंने कहा कि 40,000 फर्जी गैर-सरकारी संस्थाएँ (NGO) बंद कर दी गई हैं, इसलिए इन संस्थाओं के मालिक भी नाराज़ हैं!* *जिन्होंने दो नंबर के पैसों से प्रॉपर्टी खरीदी, वे नाराज़ हैं!* *उन्होंने कहा कि कुछ ठेकेदार ई-टेंडरिंग के कारण भी नाराज़ हैं!* *गैस कंपनियाँ नाराज़ हैं!* *अब तक 12 करोड़ लोग आयकर के दायरे में आ चुके हैं, इसलिए वे लोग नाराज़ हैं!* *जीएसटी प्रणाली लागू होने के कारण व्यापारी नाराज़ हैं, क्योंकि वे स्वचालित प्रणाली के दायरे में आ गए हैं!* *दो नंबर में काम करने वाले लोगों की कमाई रुक गई है!* *काले धन को सफेद करने की व्यवस्था कुछ हद तक कमजोर हो गई है!* *उन्होंने कहा कि आलसी सरकारी अधिकारी नाराज़ हैं, क्योंकि उन्हें समय पर नौकरी पर जाना पड़ता है!* *वे लोग नाराज़ हैं, जो समय पर काम नहीं करते और रिश्वत देकर काम करवाने में विश्वास रखते हैं!* *उन्होंने कहा कि जेएनयू (JNU) का वह छात्र, जो 7 वर्षों तक मुफ्त की रोटी खाता है, 10 रुपये महीने में कमरे में रहता है और 300 रुपये महीने में खाना खाता है, वह भी मोदीजी से नाराज़ है!* *उन्होंने कहा कि परिवर्तन की कहानी लिखी जा रही है। जो इसे समझ रहा है, वह बदल रहा है; और जो नहीं समझ रहे, वे मानसिक गुलाम हमें अंधभक्त कहकर अपना सीना पीट रहे हैं!*

September 23, 2026

Right Media Samachar

Hindi News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़, Latest Hindi News, Breaking News, Right Media Samachar

2024 में एनडीए सबसे बड़ी जीत हासिल करेगा : भवानजी

1 min read



मुंबई :  वरिष्ठ भाजपा नेता और मुंबई के पूर्व उप महापौर बाबू भाई भवानजी ने कहा है कि  देश भर में पीएम  नरेंद्र मोदी का जादू कायम है और 2024 में एनडीए सबसे बड़ी जीत हासिल करेगा।  आज एक बयान में भवानजी ने  कहा कि  पीएम मोदी के कल्याणकारी कार्यों से देश के लोग खुश हैं  और इस बार एनडीए सबसे ज्यादा सीटें  हासिल करेगा।

दूसरी ओर  एक सर्वे ने उत्तर प्रदेश में जहां बीजेपी को बड़ी राहत दी है. वहीं विपक्षी गठबंधन को अपनी तैयारियां कई स्तर तक बढ़ाने के लिए सचेत कर दिया है. दरअसल कई मीडिया चैनल पूरे देश में होने वाले 2024 लोकसभा चुनाव से पहले अपना सर्वे करा रहे हैं. ऐसे में एक सर्वे ने उत्तर प्रदेश में बीजेपी को पिछली बार की ही तरह इस बार भी बहुमत में दिखाया है. वहीं इस बार भी बसपा के साथ ही इंडिया गठबंधन का हाल-बेहाल नजर आ रहा है.

दरअसल उत्तर प्रदेश में जहां लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान एनडीए और इंडिया के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है. वहीं बसपा प्रमुख मायावती ने अपना पक्ष साफ नहीं किया है कि वह इस बार अकेले चुनाव लड़ेंगी या फिर किसी गठबंधन में शामिल होंगी. वहीं एनडीए में बीजेपी के अलवा अपना दल (सोनेलाल), निषाद पार्टी और ओम प्रकाश राजभर की सुभासपा शामिल हैं. फिलहाल वर्तमान में अगर चुनाव कराए जाएं तो किसकी जीत होगी इसे लेकर कराए गए सर्वे में बीजेपी को 70 प्लस सीट मिलने का दावा किया जा रहा है.

सर्वे के अनुसार एनडीए गठबंधन को 69-73 सीटों पर जीत मिलते नजर आ रही है. जिसका मतलब यह है कि अगर वर्तमान में लोकसभा चुनाव कराए जाएं तो यूपी में एनडीए को 70 से ज्यादा सीटें जीतने को मिल सकती हैं. वहीं इंडिया गठबंधन जिसमें समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर देखे जा रहे हैं उसे सिर्फ 5 से 9 सीटें ही मिल रही हैं. वहीं बसपा को शुन्य से एक सीट पर जीत मिल सकती है और अन्य के खाते में 1 से 3 सीट जाते हुए नजर आ रही है.

फिलहाल इस सर्वे की सबसे बड़ी बात यह है कि 70 से ज्यादा सीटें बीजेपी के खाते में जा रही है, वहीं समाजवादी पार्टी का गठबंधन अपना पिछला आंकड़ा भी नहीं छू पा रहा है. सर्वे के अनुसार वोट शेयर की बात करें तो एनडीए को 51.2 प्रतिशत वोट शेयर, इंडिया गठबंधन को 38.2 प्रतिशत वोट शेयर, बसपा को 6.4 प्रतिशत वोट शेयर और अन्य के खाते में 4.2 प्रतिशत वोट शेयर जा रहे हैं. अगर बात की जाए 2019 लोकसभा चुनाव की तो इसमें समाजवादी पार्टी को 5 सीटों पर जीत मिली थी और कांग्रेस ने एक सीट पर जीत हासिल की थी. वहीं बसपा ने 10 सीटों को अपने नाम किया था.

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon