नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9833326393 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

Recent news

1 min read

भ्रष्टाचारी,कामचोर और देश विरोधी लोग ही कर रहे हैं मोदी सरकार का विरोध: भवानजी* (*( देश वोही कायदा वोही इसको चलाने वाला बदला)*) *मुंबई: मुंबई के पूर्व उप महापौर और शिवसेना नेता बाबूभाई भवानजी ने कहा है कि पीएम मोदी जी ने देश भ्रष्टाचारियों और कामचोर लोगों पर अंकुश लगाने का काम किया है इसलिए ये लोग मोदी जी से नाराज हैं और किसी भी हद तक जाकर उन्हें सत्ता से हटाने की कोशिश कर रहे हैं।* *आज एक बयान में भवानजी ने कहा कि नए आधार लिंकिंग के कारण महाराष्ट्र में एक साल में 10 लाख गरीब गायब हो गए!* *देश में लाखों फर्जी बीपीएल कार्ड धारक गायब हो गए हैं!* *उन्होंने कहा कि एक करोड़ से अधिक फर्जी एलपीजी कनेक्शन धारकों के कनेक्शन समाप्त कर दिए गए हैं!मदरसा से छात्रवृत्ति पाने वाले 1 लाख 95 हजार फर्जी बच्चे गायब हो गए! एक करोड़ 50 लाख फर्जी राशन कार्ड धारक गायब हो गए! ये सभी लोग कहाँ और क्यों गायब हो गए?* *भवानजी ने कहा कि चोरों की पूरी काली थैली खुलने वाली है, इसलिए सभी चोरों ने मिलकर माननीय सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर की कि आधार लिंक करना हमारे मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है! चोरों के लिए निजता का कौन-सा अधिकार?* *उन्होंने कहा कि मोदीजी के कारण 3 लाख से अधिक फर्जी और बोगस कंपनियाँ बंद कर दी गईं!* *राशन व्यापारी नाराज़ हैं!* *प्रॉपर्टी डीलर नाराज़ हैं!* *ऑनलाइन प्रणाली लागू होने के कारण दलाल नाराज़ हो गए हैं!* *उन्होंने कहा कि 40,000 फर्जी गैर-सरकारी संस्थाएँ (NGO) बंद कर दी गई हैं, इसलिए इन संस्थाओं के मालिक भी नाराज़ हैं!* *जिन्होंने दो नंबर के पैसों से प्रॉपर्टी खरीदी, वे नाराज़ हैं!* *उन्होंने कहा कि कुछ ठेकेदार ई-टेंडरिंग के कारण भी नाराज़ हैं!* *गैस कंपनियाँ नाराज़ हैं!* *अब तक 12 करोड़ लोग आयकर के दायरे में आ चुके हैं, इसलिए वे लोग नाराज़ हैं!* *जीएसटी प्रणाली लागू होने के कारण व्यापारी नाराज़ हैं, क्योंकि वे स्वचालित प्रणाली के दायरे में आ गए हैं!* *दो नंबर में काम करने वाले लोगों की कमाई रुक गई है!* *काले धन को सफेद करने की व्यवस्था कुछ हद तक कमजोर हो गई है!* *उन्होंने कहा कि आलसी सरकारी अधिकारी नाराज़ हैं, क्योंकि उन्हें समय पर नौकरी पर जाना पड़ता है!* *वे लोग नाराज़ हैं, जो समय पर काम नहीं करते और रिश्वत देकर काम करवाने में विश्वास रखते हैं!* *उन्होंने कहा कि जेएनयू (JNU) का वह छात्र, जो 7 वर्षों तक मुफ्त की रोटी खाता है, 10 रुपये महीने में कमरे में रहता है और 300 रुपये महीने में खाना खाता है, वह भी मोदीजी से नाराज़ है!* *उन्होंने कहा कि परिवर्तन की कहानी लिखी जा रही है। जो इसे समझ रहा है, वह बदल रहा है; और जो नहीं समझ रहे, वे मानसिक गुलाम हमें अंधभक्त कहकर अपना सीना पीट रहे हैं!*

September 22, 2026

Right Media Samachar

Hindi News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़, Latest Hindi News, Breaking News, Right Media Samachar

ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल उकलाना के10 वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने सीबीएसई वार्षिक परीक्षा में 34 मेरिट लेकर रचा इतिहास।

1 min read



 

हरियाणा हिसार/ राजेश सलूजा

 

ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के सीबीएसई वार्षिक परीक्षा परिणाम में दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों का परिणाम 100% रहा!ऑक्सफोर्ड स्कूल के 34 छात्र एवं छात्राओं ने मेरीट में अपना नाम अंकित कर इतिहास रचा । ऑक्सफोर्ड स्कूल के विद्यार्थी रक्षित एवं दिपांशु ने 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर के प्रथम स्थान प्राप्त किया। पलक मंगल ने 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त करके दुसरा स्थान प्राप्त किया। स्नेहा ने 95.6 प्रतिशत अंक प्राप्त करके तीसरा स्थान प्राप्त किया। ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल उकलाना के चेयरमैन डॉ सतीश भारती ने प्रबंधन और स्टाफ की ओर से सभी बच्चों, सभी मेहनती टीचर अभिभावकों और छात्रों को बधाई दी। छात्रों की मेहनत और लगन ने सभी का दिल जीत लिया। उन्होंने कहा कि 100% परीक्षा परिणाम की शानदार सफलता की यह उपलब्धि आपकी कड़ी मेहनत समर्पण और दृढ़ निश्चय का परिणाम है हमें आप पर गर्व है, मैं आपसे उम्मीद करता हूं कि आप भविष्य में भी और ज्यादा बड़ी ऊंचाइयों को छुएंगे जिससे आपके शिक्षक अभिभावकों और स्कूल का गौरव बढ़ेगा।

प्रधानाचार्य डॉ. भुवनेश भारद्वाज ने भी 100% परिणाम के लिए सभी छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों और प्रबंधन को इस असाधारण सफलता पर बधाई दी और कहा ऑक्सफोर्ड स्कूल की पहचान अच्छी पढ़ाई से है उन्होंने छात्रों के साथ-साथ उन मेहनतकश शिक्षकों की भी सराहना की जिनकी कड़ी मेहनत से इतने शानदार परिणाम संभव हुए है।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon