वडोदरा में मेमन कॉम्युनिटी के 350 बच्चों के लिए प्राईज़ डिस्ट्रीब्यूशन का प्रोग्राम हुआ। बच्चों को इनामात से नवाज़ा गया। एड्यूकेशन पर झोर देने की जरूरत : इकबाल मेमन ऑफीसर
संववाददाता शोएब म्यानुंर बरोड़ा
गुजरात के वडोदरा शहर के मोरबी टंकारा मेमन जमात खाना कॉम्युनिटी हॉल में तारीख 7 जुन 2026 को हालाई मेमन जमात वडोदरा, अमरेली मेमन जमात, और मोरबी टंकारा मेमन जमात तीनों मेमन जमात की जानिब से फर्स्ट से ग्रेड्युएशन तक के 350 से अधिक मेमन कॉम्युनिटी के बच्चों के लिए प्राईज़ डिस्ट्रीब्यूशन का शानदार प्रोग्राम को अंजाम दिया गया जिसमें बच्चों को ट्रॉफी, कोम्प्यूटर, साईकील, छाता, स्कुल बेग, केल्कयुलेटर, जैसी अनेकों गिफ्ट आइटम के इनामात से नवाज़ा गया। खास तौर पर तलहा आसीफ मेमन को एस एस सी में ज्यादा मार्क हांसील करने पर एक विशेष सम्मान में उनके दादा इकबाल मेमन ऑफीसर को गिफ्ट देकर नवाज़ा गया।
इस मौके पर ऑल इंडिया मेमन जमात फेडरेशन के प्रेसिडेंट इकबाल मेमन ऑफीसर, सेक्रेटरी अब्दुल अजीज भाई मच्छीवाला, युथ विंग चेयरमैन इमरान फ्रुटवाला, वाईस प्रेसिडेंट शरीफ भाई मेमन, एडवाइजरी बोर्ड मेंमबर गुलाम दाउद मेमन, वार्ड नंबर 14 की कोर्पोरेटर दिपा श्रीवास्तव, मेमन कोर्पोरेटर, अईमान मोईनुद्दीन नाथानी, आनंद मेमन जमात, और आस पास के दिगर मेमन जमात के जिम्मेदारान मौजूद रहे।
इकबाल मेमन ऑफीसर ने अपने तासुरात में बताया कि हम सभी मेमन कॉम्युनिटी एक साथ मिलकर काम करेंगे और जरुरतमंद लोगों के लिए कामों को अंजाम देंगे उन्होंने बताया कि ऑल इंडिया मेमन जमात फेडरेशन की शुरुआत ही मोरबी टंकारा मेमन जमात बरोड़ा से ही हुई थी।
वडोदरा की सभी तीनों मेमन जमात की और से आए हुए सभी महेमानों का पूरजोश इस्तकबाल किया गया महेमानों को गिफ्ट देकर नवाज़ा गया।
प्रोग्राम के आखरी में महेमानों का सुख्रिया अदा किया गया और प्रोग्राम को पाए तकमिल तक पहुंचाया गया।



