दहिसर के आशीष द बार में उड़ रही कानून के नियमों की धज्जियां


दहिसर पुलिस हाथ पर धरे बैठी हाथ ?
राइट मीडिया
मुंबई : मुंबई के दहिसर पुलिस स्टेशन से कुछ ही दूरी पर आशीष द बार है जहां बार कानून की धज्जियां उड़ाने में कोई कसर बाकी नहीं रख रहा है। बता दे कि “आशीष द बार” में लगभग 4 से 5 बार रेड पड़ चुकी है इसके बाद भी नियमों का पालन नहीं हो रहा है जो कि दहिसर पुलिस के लिए शर्मनाक साबित हो रहा है। बताते चले कि जिस प्रकार मुंबई पुलिस नियम और कानून को लेकर गैर कानूनी कारोबार करने वालो पर शख्त है उस प्रकार से आशीष द बार को कानून के नियमों का पालन करने का कोई खौफ नहीं है।
सूत्रों से यह भी जानकारी मिला है कि आशीष द बार दे रात तक चलता है और उसमें डांस करने वाली बार गर्ल्स से ग्राहकों से सामने अश्लील नाच भी कराया जाता है, यही नहीं कई बार तो ग्राहकों और बार के मैनेजमेंट टीम का मारपीट भी हुआ है ऐसी जानकारी भी मिला है।
बता दे कि एक बात तो तय है कि आशीष द बार पर दहिसर पुलिस का पूरा संरक्षण है जिस वजह से बार मनमानी तरीके से चलाया जा रहा है। एक दूसरा कारण यह भी सामने आ रहा है कि दहिसर पुलिस स्टेशन में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक की कुर्सी खाली पड़ा है, जिस वजह आशीष द बार में कुछ ज्यादा ही मनमानी हो रहा है। अब देखना यह कि नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले आशीष द बार पर कानून का डंडा कब चलता है ? या फिर सब कुछ जस का तस चलने दिया जाता है।

