नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9833326393 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

Recent news

1 min read

भ्रष्टाचारी,कामचोर और देश विरोधी लोग ही कर रहे हैं मोदी सरकार का विरोध: भवानजी* (*( देश वोही कायदा वोही इसको चलाने वाला बदला)*) *मुंबई: मुंबई के पूर्व उप महापौर और शिवसेना नेता बाबूभाई भवानजी ने कहा है कि पीएम मोदी जी ने देश भ्रष्टाचारियों और कामचोर लोगों पर अंकुश लगाने का काम किया है इसलिए ये लोग मोदी जी से नाराज हैं और किसी भी हद तक जाकर उन्हें सत्ता से हटाने की कोशिश कर रहे हैं।* *आज एक बयान में भवानजी ने कहा कि नए आधार लिंकिंग के कारण महाराष्ट्र में एक साल में 10 लाख गरीब गायब हो गए!* *देश में लाखों फर्जी बीपीएल कार्ड धारक गायब हो गए हैं!* *उन्होंने कहा कि एक करोड़ से अधिक फर्जी एलपीजी कनेक्शन धारकों के कनेक्शन समाप्त कर दिए गए हैं!मदरसा से छात्रवृत्ति पाने वाले 1 लाख 95 हजार फर्जी बच्चे गायब हो गए! एक करोड़ 50 लाख फर्जी राशन कार्ड धारक गायब हो गए! ये सभी लोग कहाँ और क्यों गायब हो गए?* *भवानजी ने कहा कि चोरों की पूरी काली थैली खुलने वाली है, इसलिए सभी चोरों ने मिलकर माननीय सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर की कि आधार लिंक करना हमारे मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है! चोरों के लिए निजता का कौन-सा अधिकार?* *उन्होंने कहा कि मोदीजी के कारण 3 लाख से अधिक फर्जी और बोगस कंपनियाँ बंद कर दी गईं!* *राशन व्यापारी नाराज़ हैं!* *प्रॉपर्टी डीलर नाराज़ हैं!* *ऑनलाइन प्रणाली लागू होने के कारण दलाल नाराज़ हो गए हैं!* *उन्होंने कहा कि 40,000 फर्जी गैर-सरकारी संस्थाएँ (NGO) बंद कर दी गई हैं, इसलिए इन संस्थाओं के मालिक भी नाराज़ हैं!* *जिन्होंने दो नंबर के पैसों से प्रॉपर्टी खरीदी, वे नाराज़ हैं!* *उन्होंने कहा कि कुछ ठेकेदार ई-टेंडरिंग के कारण भी नाराज़ हैं!* *गैस कंपनियाँ नाराज़ हैं!* *अब तक 12 करोड़ लोग आयकर के दायरे में आ चुके हैं, इसलिए वे लोग नाराज़ हैं!* *जीएसटी प्रणाली लागू होने के कारण व्यापारी नाराज़ हैं, क्योंकि वे स्वचालित प्रणाली के दायरे में आ गए हैं!* *दो नंबर में काम करने वाले लोगों की कमाई रुक गई है!* *काले धन को सफेद करने की व्यवस्था कुछ हद तक कमजोर हो गई है!* *उन्होंने कहा कि आलसी सरकारी अधिकारी नाराज़ हैं, क्योंकि उन्हें समय पर नौकरी पर जाना पड़ता है!* *वे लोग नाराज़ हैं, जो समय पर काम नहीं करते और रिश्वत देकर काम करवाने में विश्वास रखते हैं!* *उन्होंने कहा कि जेएनयू (JNU) का वह छात्र, जो 7 वर्षों तक मुफ्त की रोटी खाता है, 10 रुपये महीने में कमरे में रहता है और 300 रुपये महीने में खाना खाता है, वह भी मोदीजी से नाराज़ है!* *उन्होंने कहा कि परिवर्तन की कहानी लिखी जा रही है। जो इसे समझ रहा है, वह बदल रहा है; और जो नहीं समझ रहे, वे मानसिक गुलाम हमें अंधभक्त कहकर अपना सीना पीट रहे हैं!*

September 23, 2026

Right Media Samachar

Hindi News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़, Latest Hindi News, Breaking News, Right Media Samachar

देश की सीमाओं पर सैनिकों को बसाया जाए: भवानजी

1 min read



मुंबई: वरिष्ठ भाजपा नेता और मुंबई के पूर्व उप महापौर बाबू भाई भवानजी ने कहा है कि देश की सीमाओं की सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए बार्डर के पास की जमीन खेती आदि करने के लिए सैनिकों को लीज पर आबंटित की जाए। भवानजी आज दादर में देश की सुरक्षा और घुसपैठ विषय पर आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि सैनिक सेवा में हो या सेवानिवृत्त हो गया हो, वह हथियार चलाने में प्रशिक्षित होता है और देश की सुरक्षा के प्रति जागरूक होता है। यदि सैनिक और उसके परिवार के लोग सीमा पर रहने लगे तो देश विरोधी तत्वों की घुसपैठ पर अंकुश लग सकता है। इस प्रकार सीमा पर एक सुरक्षा दीवार खड़ी हो जायेगी साथ ही साथ सीमा पर खेती करने से अनाज का उत्पादन होगा और लोगों को रोजगार भी मिलेगा ।

उधर रक्षा मंत्रालय ने भारतीय सेना के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों (एएफवी) के लिए नेविगेशन सिस्टम (एएलएनएस) और तटरक्षक के वास्ते 22 इंटरसेप्टर नौकाओं की खरीद को सोमवार को मंजूरी दी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में रक्षा अधिग्रहण परिषद (डीएसी) ने अधिग्रहण प्रस्तावों को मंजूरी दी। लैंड नेविगेशन सिस्टम और इंटरसेप्टर नौकाओं की खरीद पर होने वाले खर्च के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं मिली है।

रक्षा मंत्रालय ने बिना विस्तृत जानकारी दिए बताया कि डीएसी ने कई अन्य खरीद प्रस्तावों पर भी विचार-विमर्श किया। मंत्रालय ने कहा, भारतीय सेना के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों (एएफवी) के लिए उन्नत भूमि नौवहन प्रणाली (एएलएनएस) की खरीद को मंजूरी दे दी गई है।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि यह उपकरण चेन्नई स्थित भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड से खरीदा जाएगा। यह खरीद स्वदेश में डिजाइन, विकसित और निर्मित (आईडीडीएम) श्रेणी के तहत की जाएगी। मंत्रालय ने कहा कि उसने तटरक्षक के लिए 22 इंटरसेप्टर नौकाएं खरीदने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है।

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि भारतीय तटरक्षक की क्षमताओं को बढ़ाने में इससे मदद मिलेगी। डीएसी ने अत्याधुनिक प्रणाली के साथ 22 इंटरसेप्टर नौकाओं की खरीद के लिए एओएन प्रदान किया है। इन नौकाओं का उपयोग मेडिकल इमरजेंसी,तटीय निगरानी, गश्त, खास ऑपरेशन और राहत बचाव के कार्यों के लिए किया जाएगा।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में 29 जुलाई को यह बैठक हुई जिसमें विभिन्न कैपिटल एक्विजिशन प्रपोजल पर विचार किया गया।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon