नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9833326393 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

Recent news

1 min read

भ्रष्टाचारी,कामचोर और देश विरोधी लोग ही कर रहे हैं मोदी सरकार का विरोध: भवानजी* (*( देश वोही कायदा वोही इसको चलाने वाला बदला)*) *मुंबई: मुंबई के पूर्व उप महापौर और शिवसेना नेता बाबूभाई भवानजी ने कहा है कि पीएम मोदी जी ने देश भ्रष्टाचारियों और कामचोर लोगों पर अंकुश लगाने का काम किया है इसलिए ये लोग मोदी जी से नाराज हैं और किसी भी हद तक जाकर उन्हें सत्ता से हटाने की कोशिश कर रहे हैं।* *आज एक बयान में भवानजी ने कहा कि नए आधार लिंकिंग के कारण महाराष्ट्र में एक साल में 10 लाख गरीब गायब हो गए!* *देश में लाखों फर्जी बीपीएल कार्ड धारक गायब हो गए हैं!* *उन्होंने कहा कि एक करोड़ से अधिक फर्जी एलपीजी कनेक्शन धारकों के कनेक्शन समाप्त कर दिए गए हैं!मदरसा से छात्रवृत्ति पाने वाले 1 लाख 95 हजार फर्जी बच्चे गायब हो गए! एक करोड़ 50 लाख फर्जी राशन कार्ड धारक गायब हो गए! ये सभी लोग कहाँ और क्यों गायब हो गए?* *भवानजी ने कहा कि चोरों की पूरी काली थैली खुलने वाली है, इसलिए सभी चोरों ने मिलकर माननीय सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर की कि आधार लिंक करना हमारे मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है! चोरों के लिए निजता का कौन-सा अधिकार?* *उन्होंने कहा कि मोदीजी के कारण 3 लाख से अधिक फर्जी और बोगस कंपनियाँ बंद कर दी गईं!* *राशन व्यापारी नाराज़ हैं!* *प्रॉपर्टी डीलर नाराज़ हैं!* *ऑनलाइन प्रणाली लागू होने के कारण दलाल नाराज़ हो गए हैं!* *उन्होंने कहा कि 40,000 फर्जी गैर-सरकारी संस्थाएँ (NGO) बंद कर दी गई हैं, इसलिए इन संस्थाओं के मालिक भी नाराज़ हैं!* *जिन्होंने दो नंबर के पैसों से प्रॉपर्टी खरीदी, वे नाराज़ हैं!* *उन्होंने कहा कि कुछ ठेकेदार ई-टेंडरिंग के कारण भी नाराज़ हैं!* *गैस कंपनियाँ नाराज़ हैं!* *अब तक 12 करोड़ लोग आयकर के दायरे में आ चुके हैं, इसलिए वे लोग नाराज़ हैं!* *जीएसटी प्रणाली लागू होने के कारण व्यापारी नाराज़ हैं, क्योंकि वे स्वचालित प्रणाली के दायरे में आ गए हैं!* *दो नंबर में काम करने वाले लोगों की कमाई रुक गई है!* *काले धन को सफेद करने की व्यवस्था कुछ हद तक कमजोर हो गई है!* *उन्होंने कहा कि आलसी सरकारी अधिकारी नाराज़ हैं, क्योंकि उन्हें समय पर नौकरी पर जाना पड़ता है!* *वे लोग नाराज़ हैं, जो समय पर काम नहीं करते और रिश्वत देकर काम करवाने में विश्वास रखते हैं!* *उन्होंने कहा कि जेएनयू (JNU) का वह छात्र, जो 7 वर्षों तक मुफ्त की रोटी खाता है, 10 रुपये महीने में कमरे में रहता है और 300 रुपये महीने में खाना खाता है, वह भी मोदीजी से नाराज़ है!* *उन्होंने कहा कि परिवर्तन की कहानी लिखी जा रही है। जो इसे समझ रहा है, वह बदल रहा है; और जो नहीं समझ रहे, वे मानसिक गुलाम हमें अंधभक्त कहकर अपना सीना पीट रहे हैं!*

September 23, 2026

Right Media Samachar

Hindi News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़, Latest Hindi News, Breaking News, Right Media Samachar

पीएम मोदी की नीतियों से प्रमुख वैश्विक ताकत बन गया भारत: भवानजी



 

मुंबई: वरिष्ठ बीजेपी नेता और मुंबई के पूर्व उप महापौर बाबू भाई भवानजी ने कहा है कि पीएम मोदी की दूरदर्शिता से भारत एक प्रमुख वैश्विक ताकत बन गया है। आज एक बयान में भवान जी ने कहा कि मोदी जी ने भारत की अर्थव्यवस्था को उस स्थिति में पहुंचा दिया है जिसे नजरंदाज कर पाना मुश्किल हो गया है।

उधर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने राइस यूनिवर्सिटी के बेकर इंस्टीट्यूट में संवाद के दौरान वैश्विक अर्थव्यवस्था और राजनीतिक शक्ति के तौर पर भारत के महत्व पर जोर दिया।

उन्होंने जोर देकर कहा कि ‘‘भारत में जो कुछ हो रहा है वह दुनिया की आबादी के छठे हिस्से को प्रभावित करता है।’’

तिरुवनंतपुरम के सांसद ने विस्तार से कहा कि क्रय शक्ति के मामले में भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और दुनिया के मंच पर अब इसे नजरअंदाज या कम करके नहीं आंका जा सकता है।
भारत के वैश्विक प्रभाव के बारे में दमदार तरीके से अपनी बात रखते हुए थरूर ने रेखांकित किया कि किस प्रकार विश्व में सर्वाधिक जनसंख्या वाले देश तथा सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था के रूप में भारत का उदय उसे वैश्विक मामलों में एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी के रूप में स्थापित करता है।

कार्यक्रम की मध्यस्थता संस्थान के निदेशक एवं लेबनान एवं तुर्किये में अमेरिका के पूर्व राजदूत डेविड सैटरफील्ड ने की।

थरूर छह से आठ सितंबर तक हुए जयपुर साहित्य महोत्सव के सातवें संस्करण में एक प्रख्यात लेखक एवं वक्ता के तौर पर ह्यूस्टन की यात्रा पर थे। उन्होंने भारत के समक्ष मौजूद भूराजनीतिक चुनौतियों विशेषकर चीन, पाकिस्तान और अमेरिका के साथ इसके संबंधों पर भी अपने विचार रखे।

भारत की तकनीकी प्रगति के मुद्दे पर सैटरफील्ड ने इस क्षेत्र में देश की तीव्र वृद्धि की ओर ध्यान दिलाया।

थरूर ने भारत के तकनीकी उद्योग के बढ़ते प्रभाव को स्वीकारा और कहा कि तकनीकी उद्योग नवाचार और आर्थिक विकास को आगे बढ़ा रहा है, जिससे देश वैश्विक व्यापार में एक प्रमुख खिलाड़ी बन गया है।

बातचीत में घरेलू मुद्दे भी मुख्य रूप से शामिल रहे, जिसमें थरूर ने भारत की ऊर्जा चुनौतियों और अक्षय ऊर्जा के लिए इसके महत्वाकांक्षी लक्ष्यों पर बात की। उन्होंने देश के बुनियादी ढांचे के विकास की जरूरतों और भविष्य में सुधार के बारे में आशा व्यक्त करते हुए विकास के अंतराल के बारे में भी बात की।

थरूर ने अपने संबोधन में वैश्विक राजनीति, अर्थव्यवस्था और प्रौद्योगिकी में भारत के बढ़ते महत्व पर जोर दिया और एक ऐसे देश की तस्वीर पेश की जिसके फैसले उसकी सीमाओं से परे होते हैं।

अंत में उन्होंने कहा, ‘‘भारत विश्व मंच पर एक प्रमुख खिलाड़ी है और आज वह जो भी विकल्प चुनेगा उसका असर दुनिया पर स्थायी रूप से पड़ेगा।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon