नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9833326393 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

Recent news

1 min read

भ्रष्टाचारी,कामचोर और देश विरोधी लोग ही कर रहे हैं मोदी सरकार का विरोध: भवानजी* (*( देश वोही कायदा वोही इसको चलाने वाला बदला)*) *मुंबई: मुंबई के पूर्व उप महापौर और शिवसेना नेता बाबूभाई भवानजी ने कहा है कि पीएम मोदी जी ने देश भ्रष्टाचारियों और कामचोर लोगों पर अंकुश लगाने का काम किया है इसलिए ये लोग मोदी जी से नाराज हैं और किसी भी हद तक जाकर उन्हें सत्ता से हटाने की कोशिश कर रहे हैं।* *आज एक बयान में भवानजी ने कहा कि नए आधार लिंकिंग के कारण महाराष्ट्र में एक साल में 10 लाख गरीब गायब हो गए!* *देश में लाखों फर्जी बीपीएल कार्ड धारक गायब हो गए हैं!* *उन्होंने कहा कि एक करोड़ से अधिक फर्जी एलपीजी कनेक्शन धारकों के कनेक्शन समाप्त कर दिए गए हैं!मदरसा से छात्रवृत्ति पाने वाले 1 लाख 95 हजार फर्जी बच्चे गायब हो गए! एक करोड़ 50 लाख फर्जी राशन कार्ड धारक गायब हो गए! ये सभी लोग कहाँ और क्यों गायब हो गए?* *भवानजी ने कहा कि चोरों की पूरी काली थैली खुलने वाली है, इसलिए सभी चोरों ने मिलकर माननीय सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर की कि आधार लिंक करना हमारे मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है! चोरों के लिए निजता का कौन-सा अधिकार?* *उन्होंने कहा कि मोदीजी के कारण 3 लाख से अधिक फर्जी और बोगस कंपनियाँ बंद कर दी गईं!* *राशन व्यापारी नाराज़ हैं!* *प्रॉपर्टी डीलर नाराज़ हैं!* *ऑनलाइन प्रणाली लागू होने के कारण दलाल नाराज़ हो गए हैं!* *उन्होंने कहा कि 40,000 फर्जी गैर-सरकारी संस्थाएँ (NGO) बंद कर दी गई हैं, इसलिए इन संस्थाओं के मालिक भी नाराज़ हैं!* *जिन्होंने दो नंबर के पैसों से प्रॉपर्टी खरीदी, वे नाराज़ हैं!* *उन्होंने कहा कि कुछ ठेकेदार ई-टेंडरिंग के कारण भी नाराज़ हैं!* *गैस कंपनियाँ नाराज़ हैं!* *अब तक 12 करोड़ लोग आयकर के दायरे में आ चुके हैं, इसलिए वे लोग नाराज़ हैं!* *जीएसटी प्रणाली लागू होने के कारण व्यापारी नाराज़ हैं, क्योंकि वे स्वचालित प्रणाली के दायरे में आ गए हैं!* *दो नंबर में काम करने वाले लोगों की कमाई रुक गई है!* *काले धन को सफेद करने की व्यवस्था कुछ हद तक कमजोर हो गई है!* *उन्होंने कहा कि आलसी सरकारी अधिकारी नाराज़ हैं, क्योंकि उन्हें समय पर नौकरी पर जाना पड़ता है!* *वे लोग नाराज़ हैं, जो समय पर काम नहीं करते और रिश्वत देकर काम करवाने में विश्वास रखते हैं!* *उन्होंने कहा कि जेएनयू (JNU) का वह छात्र, जो 7 वर्षों तक मुफ्त की रोटी खाता है, 10 रुपये महीने में कमरे में रहता है और 300 रुपये महीने में खाना खाता है, वह भी मोदीजी से नाराज़ है!* *उन्होंने कहा कि परिवर्तन की कहानी लिखी जा रही है। जो इसे समझ रहा है, वह बदल रहा है; और जो नहीं समझ रहे, वे मानसिक गुलाम हमें अंधभक्त कहकर अपना सीना पीट रहे हैं!*

September 23, 2026

Right Media Samachar

Hindi News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़, Latest Hindi News, Breaking News, Right Media Samachar

देश के समुचित विकास के लिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस के विचारों का प्रचार प्रसार जरुरी: चंद्र कुमार बोस

1 min read



मुंबई: दादर स्थित आरजू निवारा सभा गृह मे नेताजी सुभाष चंद्र बोस के विचारों पर आधारित जय हिंद सैनिक संस्था द्वारा आयोजित सभा में नेताजी के पौत्र श्री चंद्र कुमार बॉस ने अपनी उपस्थिति दर्ज की । इस अवसर पर उनका और उनकी धर्म पत्नी का भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व उपमहापोर और निवारा बैंक के अध्यक्ष एवम आरज़ू स्वाभिमान संगठना के ट्रस्टी बाबूभाई भवानजी और आरजू स्वाभिमान संगठना के अध्यक्ष राजेन्द्र मेहता जी ने भव्य स्वागत किया ।

बंगाल/कोलकाता से पधारे हुऐ श्री चंद्रकुमार बॉस जी ने अपने भाषण मे कहा कि नेता जी सुभाष चंद्र बोस की आज़ाद हिंद फौज में जाति, धर्म का कोई भेद नहीं था। वहां हर सैनिक देश भक्त था और देश के कल्याण के बारे में सोचता था। आज भी हमें भारतीय बनकर देश सेवा के बारे में ही सोचना चाहिए।

उन्होंने कहा कि नेता जी राजनीति में परिवारवाद के खिलाफ थे और उनका मानना था कि देश के विकास के लिए योग्य लोगों को ही आगे बढ़ाया जाना चाहिए। उन्होंने सैनिक संस्था के अभियान और मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि देश के समुचित विकास के लिए नेता जी के विचारों का प्रचार प्रसार बहुत जरुरी है।

श्री बोस ने निवारा और आरजू के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि बाबूभाई भवानजी और राजेन्द्र मेहता हाउसिंग, फाइनेंस, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में जो काम कर रहे हैं वह बहुत ही सराहनीय है। सभी लोगों को उनके अभियान से जुड़कर गरीब और कमजोर लोगों को आगे बढ़ाने का काम करना चाहिए।

जय हिंद सैनिक संस्था के वरिष्ठ अधिकारी मुंबई के पूर्व उप महापौर बाबुभाई भवानजी ने बताया कि आजाद भारत के प्रथम प्रधान मंत्री नेताजी सुभाष चंद्र बोस के कारण हमें आज़ादी मिली उनका नारा था तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा। उनकी जय हिंद फौज में साठ हजार सैनिक थे, उनके कारण ही अग्रेजों को भागना पड़ा । उन्होनें उपस्थित लोगों से सवाल किया वाकईमे हम आजाद हुए हैं क्या..? आज देश मे कुर्सी पे बैठे अधिकारी अपने आपको अंग्रेज समझ रहा है वो जनता को तुच्छ समझते हैं । रिश्वत लिए बिना काम नही करते, और लोक प्रतिनिधी अपना कर्तव्य नहीं निभाते, देश मे नशा का प्रयोग बरता जा रहा है, आज भी कुछ लोग देश के विरुद्ध काम कर रहे है ।*देश मे कुछ लोग अपने फायदेके लिए लोगो को गुमराव कर रहे है,

आरज़ू स्वाभिमान संगठना के अध्यक्ष राजेंद्र महेता ने सभी को इनकम टैक्स रिटर्न फाइल बनाने की सलाह देते हुए कहा कि सभी लोग अपने आई टी रिटर्न भरेंगे तो ही सरकार आपके लिए अच्छी तरह बजट प्रोविजन कर सकेगी।अब पूरे देश मे यह जनजागृति अभियान छेड़ेंगे।

संगठ के सचिव श्री सुरेन्द्र मिश्रा जी ने अपने स्वागत भाषण में नेताजी के विचारों पर चलकर ही देश का सर्वांगीण विकास किया जा सकता है।

संगठन के अध्यक्ष पंजाबरावजी मुधlने ने आभार प्रकट किया और आगे होने वाले कार्यक्रम की रूप रेखा पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon