नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9833326393 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

Recent news

1 min read

भ्रष्टाचारी,कामचोर और देश विरोधी लोग ही कर रहे हैं मोदी सरकार का विरोध: भवानजी* (*( देश वोही कायदा वोही इसको चलाने वाला बदला)*) *मुंबई: मुंबई के पूर्व उप महापौर और शिवसेना नेता बाबूभाई भवानजी ने कहा है कि पीएम मोदी जी ने देश भ्रष्टाचारियों और कामचोर लोगों पर अंकुश लगाने का काम किया है इसलिए ये लोग मोदी जी से नाराज हैं और किसी भी हद तक जाकर उन्हें सत्ता से हटाने की कोशिश कर रहे हैं।* *आज एक बयान में भवानजी ने कहा कि नए आधार लिंकिंग के कारण महाराष्ट्र में एक साल में 10 लाख गरीब गायब हो गए!* *देश में लाखों फर्जी बीपीएल कार्ड धारक गायब हो गए हैं!* *उन्होंने कहा कि एक करोड़ से अधिक फर्जी एलपीजी कनेक्शन धारकों के कनेक्शन समाप्त कर दिए गए हैं!मदरसा से छात्रवृत्ति पाने वाले 1 लाख 95 हजार फर्जी बच्चे गायब हो गए! एक करोड़ 50 लाख फर्जी राशन कार्ड धारक गायब हो गए! ये सभी लोग कहाँ और क्यों गायब हो गए?* *भवानजी ने कहा कि चोरों की पूरी काली थैली खुलने वाली है, इसलिए सभी चोरों ने मिलकर माननीय सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर की कि आधार लिंक करना हमारे मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है! चोरों के लिए निजता का कौन-सा अधिकार?* *उन्होंने कहा कि मोदीजी के कारण 3 लाख से अधिक फर्जी और बोगस कंपनियाँ बंद कर दी गईं!* *राशन व्यापारी नाराज़ हैं!* *प्रॉपर्टी डीलर नाराज़ हैं!* *ऑनलाइन प्रणाली लागू होने के कारण दलाल नाराज़ हो गए हैं!* *उन्होंने कहा कि 40,000 फर्जी गैर-सरकारी संस्थाएँ (NGO) बंद कर दी गई हैं, इसलिए इन संस्थाओं के मालिक भी नाराज़ हैं!* *जिन्होंने दो नंबर के पैसों से प्रॉपर्टी खरीदी, वे नाराज़ हैं!* *उन्होंने कहा कि कुछ ठेकेदार ई-टेंडरिंग के कारण भी नाराज़ हैं!* *गैस कंपनियाँ नाराज़ हैं!* *अब तक 12 करोड़ लोग आयकर के दायरे में आ चुके हैं, इसलिए वे लोग नाराज़ हैं!* *जीएसटी प्रणाली लागू होने के कारण व्यापारी नाराज़ हैं, क्योंकि वे स्वचालित प्रणाली के दायरे में आ गए हैं!* *दो नंबर में काम करने वाले लोगों की कमाई रुक गई है!* *काले धन को सफेद करने की व्यवस्था कुछ हद तक कमजोर हो गई है!* *उन्होंने कहा कि आलसी सरकारी अधिकारी नाराज़ हैं, क्योंकि उन्हें समय पर नौकरी पर जाना पड़ता है!* *वे लोग नाराज़ हैं, जो समय पर काम नहीं करते और रिश्वत देकर काम करवाने में विश्वास रखते हैं!* *उन्होंने कहा कि जेएनयू (JNU) का वह छात्र, जो 7 वर्षों तक मुफ्त की रोटी खाता है, 10 रुपये महीने में कमरे में रहता है और 300 रुपये महीने में खाना खाता है, वह भी मोदीजी से नाराज़ है!* *उन्होंने कहा कि परिवर्तन की कहानी लिखी जा रही है। जो इसे समझ रहा है, वह बदल रहा है; और जो नहीं समझ रहे, वे मानसिक गुलाम हमें अंधभक्त कहकर अपना सीना पीट रहे हैं!*

September 23, 2026

Right Media Samachar

Hindi News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़, Latest Hindi News, Breaking News, Right Media Samachar

आरजू निवारा फाइनेंस बैंक का शुभारंभ

1 min read



मुंबई: दादर पूर्व स्थित पारसमणि टावर में आरजू निवारा फाइनेंस लिमिटेड बैंक का शुभारंभ नेताजी सुभाषचंद्र बोस के पौत्र चंद्र कुमार बोस के हाथों किया गया। शुभारंभ करते हुए चंद्र कुमार बोस ने आरजू निवारा फाइनेंस के संस्थापक राजेंद्र मेहता और बैंक के अध्यक्ष बाबुभाई भवानजी (ex Dy Mayor Mumbai) की तारीफ करते हुए कहा कि देश में ये पहली बार होने जा रहा है कि जब कोई फाइनेंस कंपनी अपने खाताधारकों का फ्री आईटी रिटर्न फाइल और उनके स्वास्थ्य के लिए बायोमेडिकल बीमा कराने का वीणा उठाया हो। वास्तव में ये बहुत ही चुनौतीपूर्ण कार्य है, जो राजेंद्र मेहता करने जा रहे हैं। आगे उन्होंने कहा कि देश के हर नागरिक को अपना आईटी रिटर्न फाइल करना चाहिए, चाहे आपकी इनकम हो या ना हो। आईटी रिटर्न देने से आप सरकार से अपना हक़ लड़कर ले सकते हैं, इसलिए ये जरूरी है कि आप आईटी फाइल बनाइये। बोस ने कहा कि गरीब तबके के लोग पैसे के अभाव में आईटी फाइल नहीं बना पाते परन्तु आरजू संस्था उन्हें ये लाभ पहुंचा रही है तो हम इस पहल की सराहना करते हैं। इस कार्य से देश का हर व्यक्ति सशक्तिकरण और सामर्थ्यवान होगा।
वहीं, खचाखच भरे सभागृह में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए राजेंद्र मेहता ने कहा किए इनकम टैक्स रिटर्न फाइल बनाना रोजाना खाने की तरह आज की जरुरत है। जब सभी लोग अपने आईटी रिटर्न भरेंगे तो ही सरकार आपके लिए अच्छी तरह बजट प्रोविजन कर सकेगी। आगे उन्होंने कहा कि अब आरजू के माध्यम से पूरे देश मे यह जनजागृति अभियान चलाया जाएगा। इस मौके पर ‘जय हिंद सैनिक संस्था’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंजाबराव मुधाने और सुरेन्द्र मिश्रा समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon