नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9833326393 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

Recent news

April 16, 2026

Right Media Samachar

Hindi News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़, Latest Hindi News, Breaking News, Right Media Samachar

अहमदाबाद – मुंबई हाइवे पर मुंबई प्रवेश नाके के पास किया जाए एपीएमसी मार्केट का निर्माण: भवानजी

1 min read



मुंबई: वरिष्ठ भाजपा नेता और मुंबई के पूर्व उप महापौर बाबू भाई भवानजी ने भारत सरकार के मंत्री एवम उत्तर मुंबई के सांसद श्री पियूष गोयलजी और प्रदेश सरकार से मांग की है कि अहमदाबाद- मुंबई मार्ग पर मुंबई के प्रवेश द्वार फाउंटेन होटल के आसपास खाली पड़ी जमीन पर वाशी की तरह कृषि उत्पन्न बाजार का निर्माण किया जाए।

भवानजी ने आज एक बयान में कहा कि मुंबई का प्रवेश नाका, मुंबई अमदाबाद हाइवे, फाउंटेन होटल के सामने की खाली जमीन का उपयोग करके उस दिशा के किसानों को राहत प्रदान की जाए।

भवानजी ने बताया कि पालघर, दहानू , वसई, विरार और गुजरात के किसानों को अपना माल लेकर वाशी जाने में समय,ईंधन और माल की बहुत ही बरबादी होती है,। यदि फाउंटेन होटल के पास बाजार बनाए जाता है तो ट्रांसपोर्ट खर्च में बचत होगी, जिसका फायदा किसान और आम आदमी को होगा । उन्होंने कहा यहां काफ़ी खुली जमीन है जिसके ऊपर ज़मीन माफिया की नजर है ।सरकार इस जमीन का उपयोग मार्किट के साथ साथ एयरपोर्ट, हवाई और जल मार्ग द्वारा अन्य सुविधा के लिए करे ।

उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मांग की है कि पश्चिम के लोगों की सुविधा को ध्यान में रखकर तत्काल इस दिशा में ठोस कदम उठाए जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इस कदम से जहां पश्चिम दिशा के फल और भाजी उत्पादकों को फायदा होगा वहीं एपीएमसी वाशी का एकाधिकार भी खत्म होगा।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon