भारत को सबसे मजबूत देश बनाने की दिशा में बढ़ रहे हैं पीएम मोदी: भवानजी
1 min read
मुंबई: वरिष्ठ भाजपा नेता और मुंबई के पूर्व उप महापौर बाबू भाई भवानजी ने कहा है कि पीएम मोदी भारत को विश्व का सबसे मजबूत देश बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं, इसलिए देश की जनता को विपक्ष की गुमराह करने वाली बातों को नजरअंदाज करना चाहिए और मोदी जी को मजबूत बनाने का काम करना चाहिए।
आज एक बयान में भवानजी ने कहा कि आपने कभी ध्यान दिया है जब भी भारतीय प्रधानमंत्री अमेरिका या यूरोप जाते हैं तो वहाँ के राजनेताओं से मिलते हैं, और फिर उनकी अलग से मीटिंग होती है वहाँ के बड़े बिजनेस ग्रुप से . इस दौरान बड़े बड़े एमओयू होते हैं और फिर इन्वेस्टमेंट भी होते हैं.
उन्होंने कहा कि दुनिया में राजनीति और अर्थतंत्र का आपस में बहुत बड़ा सम्बन्ध है…. दोनों ही एक दूसरे के पूरक हैं…. अब अगर किसी देश को अपना प्रभुत्व जमाना है, तो उसका तरीका अर्थतंत्र से ही जाता है.. क्यूंकि अब युद्ध करके देशों को जीतना आसान नहीं रहा.अंग्रेजों ने तो यह बात सैकड़ों सालों पहले समझ ली थी… उन्हीं की बनाई ईस्ट इंडिया कंपनी ने भारत पर आधिपत्य करने में सबसे बड़ी भूमिका निभाई थी.
भवानजी ने कहा कि दुर्भाग्य से आजादी के बाद भारत ने अर्थतंत्र की शक्ति को नहीं पहचाना…. हम छद्म शान्ति का गाना गाते रहे.. गुटनिरपेक्ष की ढपली बजाते रहे.. और इसी कारण पीछे भी रह गए.लेकिन अब ऐसा नहीं है
G-20 में बड़े ही महत्वपूर्ण समझौते हुए हैं.. इनमे से सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है भारत-मिडिल ईस्ट- यूरोप कॉरिडोर जो एक तरह से BRI का जवाब है.. और अपनी तरह का दुनिया के इतिहास में पहला प्रोजेक्ट है.
उन्होंने कहा कि मुंबई पोर्ट, Haifa (इजराइल) और Piraeus (ग्रीस)….. इन तीनों ही points में आपको एक नाम common मिलेगा… अडानी.मुंबई और आस पास के ports या तो अडानी Group के बनाये हुए हैं, या वो Operate करता है… Haifa पोर्ट अब अडानी के पास है… वहीं ग्रीस के ports पर नियंत्रण के लिए अडानी group तैयारी कर रहा है.. और सब सही रहा तो उसे ही यह deal मिल जायेगी
भवानजी ने कहा कि हिंडनबर्ग report के बाद लोगों को लग रहा था कि अडानी निबट गया… लेकिन अब यह कई गुणा बड़ा Group बन कर उभरने वाला है…..और जल्द ही 1Trillion Dollar Market cap वाला group भी बनेगा.
इसके अतिरिक्त Reliance, Birla, Tata जैसे groups भी हैं.. जो इस समय दुनिया में अलग अलग क्षेत्रों में Acquisition कर रहे हैं, इंफ्रास्ट्रक्चर बना रहे हैं, बड़ा काम कर रहे हैं.
उन्होंने कहा कि हमें यह समझना होगा, कि हमारे Business Groups भी एक तरह की सेना हैं… जो हमारे देश के लिए Strategic Assets aquire करने का काम करते हैं.
सोचिये, जब यह भारत-मिडिलईस्ट-यूरोप corridor बन जायेगा, तो इससे भारत को हर साल कितने बिलियन डॉलर्स का फायदा होगा?? ऊपर से इस trade पर हमारा नियंत्रण होगा… हमारे व्यापारियों को मिडिल ईस्ट और यूरोप में सीधा Access मिलेगा… हमारे Business को Priority मिलेगी… जिससे हमारे देश में करोड़ों नौकरिया भी पैदा होंगी.
व्यापारियों पर बेवजह हल्ला मचाने वालों को ignore करके आप बड़ी Picture को देखिये इस नये perspective को देखिये तब आपको सारा Game समझ आ जायेगा.
उन्होंने कहा कि भारत अब Pole Position पर पहुंच चुका है…. अगले 30-40 साल भारत को जमकर काम करना है… Public Private सेक्टऱ को साथ आना है…. और 2050 से पहले आप दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था और सबसे शक्तिशाली देश में रह रहे होंगे….. विश्वास करना होगा अपनी क्षमताओं पर.

