नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9833326393 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

Recent news

April 16, 2026

Right Media Samachar

Hindi News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़, Latest Hindi News, Breaking News, Right Media Samachar

वसई विरार शहर के सड़कों की दुर्दशा से हो रहे हैं हादसे, मनपा और ठेकेदार मिलकर उठाए घायलों का खर्च



पैच वाली मरम्मत के कुछ दिन महीने बार फिर सड़कें हो जाती है जस का तस, कंक्रीट रोड बनाने के लिए मनपा कब करेगी पहल ?

एक तरफ मीरा भाईंदर मनपा कंक्रीट रोड तैयार करने के लिए जोरो में जुटी है वही दुसरी तरफ वसई विरार शहर मनपा चुप्पी साधे बैठे है ?

 

वसई : वसई विरार में विभिन्न जगहों में सड़कों के खड्डे घटना दुर्घटना का कारण बनते जा रहे हैं। मुख्य सड़कों से लेकर अन्य ऐसी कई सड़को पर खड्डों का साम्राज्य फैला हुआ है जगह जगह खड्डों से राहगीरों से लेकर वाहन चालक इस से दुर्घटना का शिकार कर चोटिल हो रहे हैं। नायगांव से लेकर विरार तक मे छोटे बड़े खड्डों का साम्राज्य फैला हुआ है जो धीरे धीरे छोटी बड़ी दुर्घटनाओं का कारण बनते जा रहे हैं। राहगीर और वाहन चालक इस से चोटिल हो कर घायल हो रहे हैं अगर नालासोपारा की बात करें तो ब्रिज के खड्डे भी घटना दुर्घटना का कारण बनते जा रहे हैं तुलिंज से लेकर संतोष भवन व आगे के रोड तक सेंट्रल पार्क मोरेगांव व वेस्ट में शनि मंदिर से लेकर फ़नफिस्ट व स्टेशन रोड समेल पाड़ा सोपारा तक मे सड़कों के खड्डे घटना दुर्घटना का कारण बनते जा रहे हैं । बड़ा सवाल यह सामाजिक कार्यकर्ता उठा रहे है कि आखिर मनपा के जिम्मेदार इंजीनियर ठेकेदारों से कब तक डाम्बरीकरण से पैचिंग का थूक पट्टी का काम करवा कर उनके बिल क्लियर कर उन्हें करोड़पति बनाती रहेगी । जानकारों का कहना है कि मीरा भाईंदर मनपा वसई विरार से छेत्रफल में छोटी होने पर मालमत्ता कम होने पर भी शहर की सड़कों को कंक्रीट में बदल रही है 10 वर्षो से भी अधिक चलने वाली सड़के बनाई गई हैं और वसई विरार मनपा बांधकाम विभाग आज भी डम्बरीकरण करवा कर फिर से खड्डे होने पर भी ठेकेदारों व इंजीनियर पर कोई भी कर्यवाई ना कर नागरिको के साथ खिलवाड़ कर रही है ऐसा आरोप सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता लगा रहे हैं। हाल में ही कई जगह शहर के खड्डों को लेकर राजनीतिक व सामाजिक लोगो ने अनोखा प्रदर्शन भी किया जिस में खड्डे के साथ सेल्फी और खड्डों में वृक्षारोपण भी कर के विरोध जताया है। सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता खड्डों से हो रही घटना दुर्घटना में घायल व चोटिल हो रहे लोगो के इलाज का खर्च उस रोड को बनाने व पैचअप किए ठेकेदारों व उस वार्ड के सम्बंधित इंजीनियर से इलाज के खर्च की भरपाई करने की मांग मनपा आयुक्त से करने जा रहे हैं।

प्रतिक्रिया

“वसई विरार शहर मनपा क्षेत्र के तुलिंज रोड ,अचोले रोड, मोरेगांव व आस पास के सड़को पर खड्डों से लोग गिर कर घायल तक हो रहे हैं मनपा को जल्द से जल्द खड्डों को भरने का काम करना चाहिए।”

  • विपुल ( दुकानदार )

……………………………………………………………………………………………………………………………………..
“नालासोपारा वेस्ट में स्टेशन से लेकर एसटी डिपो से होते हुए हनुमान नगर में आस्था बिल्डिंग व छेड़ा मार्ग रोड पर सड़को के खड़े जानलेवा साबित हो रहे हैं मनपा को सड़कों के खड्डों से चोटिल हो रहे नागरिको के इलाज व खर्च देने के लिए ठेकेदारो को जवाबदार बनाना चाहिए इन्ही के द्वारा घटिया काम के कारण ही सड़को पर खड्डों का साम्राज्य फैला हुआ है मनपा आयुक्त को जल्द से जल्द कंक्रीट के रोड को बनाने की घोषणा करनी चाहिए।”

  • शंकर झा
    सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon