नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9833326393 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

Recent news

1 min read

भ्रष्टाचारी,कामचोर और देश विरोधी लोग ही कर रहे हैं मोदी सरकार का विरोध: भवानजी* (*( देश वोही कायदा वोही इसको चलाने वाला बदला)*) *मुंबई: मुंबई के पूर्व उप महापौर और शिवसेना नेता बाबूभाई भवानजी ने कहा है कि पीएम मोदी जी ने देश भ्रष्टाचारियों और कामचोर लोगों पर अंकुश लगाने का काम किया है इसलिए ये लोग मोदी जी से नाराज हैं और किसी भी हद तक जाकर उन्हें सत्ता से हटाने की कोशिश कर रहे हैं।* *आज एक बयान में भवानजी ने कहा कि नए आधार लिंकिंग के कारण महाराष्ट्र में एक साल में 10 लाख गरीब गायब हो गए!* *देश में लाखों फर्जी बीपीएल कार्ड धारक गायब हो गए हैं!* *उन्होंने कहा कि एक करोड़ से अधिक फर्जी एलपीजी कनेक्शन धारकों के कनेक्शन समाप्त कर दिए गए हैं!मदरसा से छात्रवृत्ति पाने वाले 1 लाख 95 हजार फर्जी बच्चे गायब हो गए! एक करोड़ 50 लाख फर्जी राशन कार्ड धारक गायब हो गए! ये सभी लोग कहाँ और क्यों गायब हो गए?* *भवानजी ने कहा कि चोरों की पूरी काली थैली खुलने वाली है, इसलिए सभी चोरों ने मिलकर माननीय सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर की कि आधार लिंक करना हमारे मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है! चोरों के लिए निजता का कौन-सा अधिकार?* *उन्होंने कहा कि मोदीजी के कारण 3 लाख से अधिक फर्जी और बोगस कंपनियाँ बंद कर दी गईं!* *राशन व्यापारी नाराज़ हैं!* *प्रॉपर्टी डीलर नाराज़ हैं!* *ऑनलाइन प्रणाली लागू होने के कारण दलाल नाराज़ हो गए हैं!* *उन्होंने कहा कि 40,000 फर्जी गैर-सरकारी संस्थाएँ (NGO) बंद कर दी गई हैं, इसलिए इन संस्थाओं के मालिक भी नाराज़ हैं!* *जिन्होंने दो नंबर के पैसों से प्रॉपर्टी खरीदी, वे नाराज़ हैं!* *उन्होंने कहा कि कुछ ठेकेदार ई-टेंडरिंग के कारण भी नाराज़ हैं!* *गैस कंपनियाँ नाराज़ हैं!* *अब तक 12 करोड़ लोग आयकर के दायरे में आ चुके हैं, इसलिए वे लोग नाराज़ हैं!* *जीएसटी प्रणाली लागू होने के कारण व्यापारी नाराज़ हैं, क्योंकि वे स्वचालित प्रणाली के दायरे में आ गए हैं!* *दो नंबर में काम करने वाले लोगों की कमाई रुक गई है!* *काले धन को सफेद करने की व्यवस्था कुछ हद तक कमजोर हो गई है!* *उन्होंने कहा कि आलसी सरकारी अधिकारी नाराज़ हैं, क्योंकि उन्हें समय पर नौकरी पर जाना पड़ता है!* *वे लोग नाराज़ हैं, जो समय पर काम नहीं करते और रिश्वत देकर काम करवाने में विश्वास रखते हैं!* *उन्होंने कहा कि जेएनयू (JNU) का वह छात्र, जो 7 वर्षों तक मुफ्त की रोटी खाता है, 10 रुपये महीने में कमरे में रहता है और 300 रुपये महीने में खाना खाता है, वह भी मोदीजी से नाराज़ है!* *उन्होंने कहा कि परिवर्तन की कहानी लिखी जा रही है। जो इसे समझ रहा है, वह बदल रहा है; और जो नहीं समझ रहे, वे मानसिक गुलाम हमें अंधभक्त कहकर अपना सीना पीट रहे हैं!*

September 23, 2026

Right Media Samachar

Hindi News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़, Latest Hindi News, Breaking News, Right Media Samachar

विरार पुलिस स्टेशन की टीम निभाई बखूबी अपना कर्तव्य

1 min read



 

01 लाख 68 हजार रूपए रिक्शे में भूल गए यात्री को पुलिस के जरिए मिला वापस

क्राइम डिटेक्शन टीम मात्र 40 मिनट में ढूंढ निकाली

 

वसई : मीरा भाईंदर वसई विरार पुलिस आयुक्तालय अंतर्गत आनेवाल विरार पुलिस स्टेशन की टीम अपना कर्तव्य बखूबी निभाई है, जिसमें रिक्शा यात्री का भूला हुआ 01 लाख 68 हजार रूपए मात्र 40 मिनट में ढूंढ निकाली। बताया गया है कि यह कार्रवाई सर्कल के 03 डीसीपी सुहास बावचे व विरार डिविजन के एसीपी रामचंद्र देशमुख के मार्गदर्शन में विरार पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजेंद्र कांबले व पुलिस निरीक्षक (अपराध) दिलीप राख के मार्गदर्शन पर की गई है। बताया यह भी गया है विरार पुलिस स्टेशन की क्राइम डिटेक्शन के सहायक पुलिस निरीक्षक ज्ञानेश फड़तरे की टीम द्वारा यह सफलता मिली है। पुलिस ने बताया कि 9 अगस्त को सुबह 9 बजे एक शख्स उमरअली युसूफअली सय्यद,निवासी-जलगांव में रहता है।पिक-अप गाड़ी खरीदने के लिए जलगांव से पेल्हार आया था,जिसके लिए वह पिक-अप गाड़ी खरीदने के लिए लाया हुआ नकद राशि 1,65,000 रुपये अपने पास एक बैग में रखा था।विरार पूर्व से रिक्शा द्वारा विरार फाटा जाते समय उन्होंने अपना रूपयों से भरा बैग रिक्शा में ही भूल गया। इस संबंध में बुधवार की सुबह 11 बजे थाने पर सूचना मिलने पर विरार पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी ने तुरंत अपराध जांच शाखा के अधिकारियों व कर्मचारियों को अपने कक्ष में बुलाया और उक्त रिक्शा और रिक्शा चालक की तलाश करने के लिए उचित निर्देश भेजे।अपराध जांच शाखा के अधिकारियों/कर्मचारियों ने संबंधित रिक्शा स्टैंड पर जाकर रिक्शा चालकों से विरार फाटा जाने वाले रिक्शा का मोबाइल नंबर और चालक का मोबाइल नंबर प्राप्त किया और उक्त मोबाइल नंबर का टावर लोकेशन प्राप्त किया और बताए गए स्थान पर गए। रिक्शा और बैग बरामद होने पर जब उन्हें चेक किया गया तो उनमें 1,65,000 रुपये की नगदी पाई गई.उक्त नकद राशि वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजेंद्र कांबले, प्रभारी अधिकारी,विरार पुलिस स्टेशन ने उमरअली युसूफअली सय्यद,निवासी-जलगांव को सौंप दिया गया।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon