नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9833326393 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

Recent news

April 16, 2026

Right Media Samachar

Hindi News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़, Latest Hindi News, Breaking News, Right Media Samachar

महाविकास अघाड़ी नेताओं ने भारत अघाड़ी बैठक की तैयारियों पर की समीक्षा



ग्रैंड हयात होटल जाकर किया गया निरीक्षण

मुंबई : 31 अगस्त और 1 सितंबर को विपक्ष की भारत अघाड़ी की बैठक मुंबई में होगी. महाविकास अघाड़ी इस बैठक की आयोजक है और 10 अगस्त को महा विकास अघाड़ी के मुख्य घटक दल कांग्रेस, शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने वकोला के ग्रैंड हयात होटल का दौरा किया और तैयारियों की समीक्षा की। इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले, पूर्व मुख्यमंत्री अशोकराव चव्हाण, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व मंत्री नसीम खान, मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मंत्री वर्षा गायकवाड़, मुंबई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष संजय निरुपम, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव पृथ्वीराज साठे मौजूद थे। शिवसेना सांसद संजय राऊत, खा.अनिल देसाई, एनसीपी के नरेंद्र वर्मा, महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव देवानंद पवार, प्रमोद मोरे, प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता डॉ. राजू वाघमारे, संदीप पांडे उपस्थित थे। इन नेताओं ने ग्रैंड हयात होटल का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और बैठक की तैयारियों पर चर्चा भी किए।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon