नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9833326393 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

Recent news

April 16, 2026

Right Media Samachar

Hindi News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़, Latest Hindi News, Breaking News, Right Media Samachar

रेलवे पुलिस कर्मी पर लगा यौन शौषण का आरोप!

1 min read



वसई रेलवे पुलिस स्टेशन में कार्यरत दोनो आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

 

वसई : नालासोपारा से लड़कियों के साथ यौन शौषण करने का मामला सामने आया है, जिसमें यह बताया गया है कि रेलवे पुलिस कर्मी लड़कियों के साथ यौन शौषण करता था। बता दे कि वसई रेलवे पुलिस स्टेशन में कार्यरत पुलिस द्वारा शर्मशार करने वाली करतूत सामने आया है। बताया गया है रेलवे पुलिसकर्मी नालासोपारा में पुलिस भर्ती हेतु प्रशिक्षण कक्षाएं संचालित कर रहा था, जो कि वहां आने लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करता था।उसी को लेकर दो पीड़ित लड़कियों की शिकायत के आधार पर छेड़छाड़ और पॉक्सो के तहत मामला दर्ज कर पुलिसकर्मी और उसकी प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया गया है।बताया गया है मामले के आरोपी समाधान गावड़े (28) और उसकी प्रेमिका अनुजा शिगाड़े (25) वसई रेलवे पुलिस स्टेशन में कार्यरत हैं। गावड़े नालासोपारा में विजयी भव नामक पुलिस अकादमी चलाता है। उस पर क्लास में आने वाली लड़कियों का यौन शोषण करने का आरोप है। इस मामले में दो पीड़ित लड़कियों ने नालासोपारा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।इस शिकायत के मुताबिक आरोपी गावड़े लड़कियों को अश्लील मैसेज भेजता था व वीडियो कॉल कर अश्लील हरकतें करता था.पढ़ाने के नाम पर वह जानबूझकर इन लड़कियों के शरीर को गलत जगह छू रहा था। वह अक्सर लड़कियों के पीछे-पीछे उनके घर जाता था और उन्हें घूमने के लिए बुलाता था। कथित तौर पर उसकी प्रेमिका अनुजा ने इस कृत्य का समर्थन किया।उसने एक पीड़ित लड़की का व्हाट्सएप स्कैन किया था और आरोपी गावड़े के साथ आपत्तिजनक बातचीत की थी। इन लड़कियों ने क्लास जाना बंद कर दिया क्योंकि यह असहनीय था। जब वह इस प्रकार के मानसिक विकार से पीड़ित होने लगी, तो उसने अपने परिवार को घटना के बारे में बताया और बुधवार को नालासोपारा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। इस शिकायत के आधार पर, नालासोपारा पुलिस ने आरोपी पुलिस समाधान गावड़े और उसकी प्रेमिका पुलिस अधिकारी अनुजा शिंगाडे के खिलाफ धारा 345, 354 (डी), यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम, 2022 (पॉस्को) की धारा 8, 12, 17 व सूचना प्रौद्योगिकी (संशोधन) अधिनियम की धारा 66 सी और 67 ए के तहत मामला दर्ज किया गया है। पीड़ित लड़कियों के बयान के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon