नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9833326393 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

Recent news

1 min read

भ्रष्टाचारी,कामचोर और देश विरोधी लोग ही कर रहे हैं मोदी सरकार का विरोध: भवानजी* (*( देश वोही कायदा वोही इसको चलाने वाला बदला)*) *मुंबई: मुंबई के पूर्व उप महापौर और शिवसेना नेता बाबूभाई भवानजी ने कहा है कि पीएम मोदी जी ने देश भ्रष्टाचारियों और कामचोर लोगों पर अंकुश लगाने का काम किया है इसलिए ये लोग मोदी जी से नाराज हैं और किसी भी हद तक जाकर उन्हें सत्ता से हटाने की कोशिश कर रहे हैं।* *आज एक बयान में भवानजी ने कहा कि नए आधार लिंकिंग के कारण महाराष्ट्र में एक साल में 10 लाख गरीब गायब हो गए!* *देश में लाखों फर्जी बीपीएल कार्ड धारक गायब हो गए हैं!* *उन्होंने कहा कि एक करोड़ से अधिक फर्जी एलपीजी कनेक्शन धारकों के कनेक्शन समाप्त कर दिए गए हैं!मदरसा से छात्रवृत्ति पाने वाले 1 लाख 95 हजार फर्जी बच्चे गायब हो गए! एक करोड़ 50 लाख फर्जी राशन कार्ड धारक गायब हो गए! ये सभी लोग कहाँ और क्यों गायब हो गए?* *भवानजी ने कहा कि चोरों की पूरी काली थैली खुलने वाली है, इसलिए सभी चोरों ने मिलकर माननीय सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर की कि आधार लिंक करना हमारे मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है! चोरों के लिए निजता का कौन-सा अधिकार?* *उन्होंने कहा कि मोदीजी के कारण 3 लाख से अधिक फर्जी और बोगस कंपनियाँ बंद कर दी गईं!* *राशन व्यापारी नाराज़ हैं!* *प्रॉपर्टी डीलर नाराज़ हैं!* *ऑनलाइन प्रणाली लागू होने के कारण दलाल नाराज़ हो गए हैं!* *उन्होंने कहा कि 40,000 फर्जी गैर-सरकारी संस्थाएँ (NGO) बंद कर दी गई हैं, इसलिए इन संस्थाओं के मालिक भी नाराज़ हैं!* *जिन्होंने दो नंबर के पैसों से प्रॉपर्टी खरीदी, वे नाराज़ हैं!* *उन्होंने कहा कि कुछ ठेकेदार ई-टेंडरिंग के कारण भी नाराज़ हैं!* *गैस कंपनियाँ नाराज़ हैं!* *अब तक 12 करोड़ लोग आयकर के दायरे में आ चुके हैं, इसलिए वे लोग नाराज़ हैं!* *जीएसटी प्रणाली लागू होने के कारण व्यापारी नाराज़ हैं, क्योंकि वे स्वचालित प्रणाली के दायरे में आ गए हैं!* *दो नंबर में काम करने वाले लोगों की कमाई रुक गई है!* *काले धन को सफेद करने की व्यवस्था कुछ हद तक कमजोर हो गई है!* *उन्होंने कहा कि आलसी सरकारी अधिकारी नाराज़ हैं, क्योंकि उन्हें समय पर नौकरी पर जाना पड़ता है!* *वे लोग नाराज़ हैं, जो समय पर काम नहीं करते और रिश्वत देकर काम करवाने में विश्वास रखते हैं!* *उन्होंने कहा कि जेएनयू (JNU) का वह छात्र, जो 7 वर्षों तक मुफ्त की रोटी खाता है, 10 रुपये महीने में कमरे में रहता है और 300 रुपये महीने में खाना खाता है, वह भी मोदीजी से नाराज़ है!* *उन्होंने कहा कि परिवर्तन की कहानी लिखी जा रही है। जो इसे समझ रहा है, वह बदल रहा है; और जो नहीं समझ रहे, वे मानसिक गुलाम हमें अंधभक्त कहकर अपना सीना पीट रहे हैं!*

September 23, 2026

Right Media Samachar

Hindi News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़, Latest Hindi News, Breaking News, Right Media Samachar

शहर की मनपा द्वारा प्रदूषण को रोकने के लिए शुरू होगा ‘ईको गणेश’



वसई : वसई विरार शहर महानगरपालिका प्रदूषण को रोकने के लिए ‘ईको गणेश’ पहल,विभिन्न पर्यावरण अनुकूल गतिविधियों को लागू करेगा,यह जानकारी मनपा पीआरओ गणेश पाटिल ने दी है। पीआरओ ने बताया कि,वसई विरार शहर की आबादी करीब 25 लाख है। इनमें से अधिकांश परिवार और सैकड़ों गणेश मंडल अनंत चतुर्दशी से डेढ़ दिन के लिए गणेश स्थापना करते हैं। इस गणेशोत्सव के दौरान बहुत अधिक प्रदूषण होता है,इस प्रदूषण को रोकने के लिए और गणेशोत्सव को मंगलमय बनाने के लिए मनपा द्वारा ‘वसुंधरा के संरक्षण के लिए, ईको गणेश’ की अवधारणा के तहत विभिन्न जागरूकता गतिविधियाँ संचालित की जाएंगी। प्लास्टर ऑफ पेरिस की मूर्तियों के स्थान पर शाडू मिट्टी से बनी मूर्तियां स्वीकार की जानी चाहिए।साथ ही मनपा नागरिकों से पर्यावरण अनुकूल सजावट, मूर्ति दान,बिजली बचत आदि करने की अपील कर रहा है.इस पहल के तहत, नागरिकों को पर्यावरण के महत्व,प्रकृति को वर्तमान नुकसान और त्योहार को और अधिक पर्यावरण के अनुकूल बनाने के बारे में जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा।इस जागरुकता के लिए सोशल मीडिया का भी इस्तेमाल किया जाएगा।शहर की कुल 149 तालाबो में से 20 प्रमुख तालाबो पर हर साल गणपति विसर्जन होता है। इन प्राकृतिक जलाशयों में प्रदूषण को रोकने के लिए, पिछले साल तालाबों के नजदीक और निर्वहन मार्ग के किनारे 83 कृत्रिम तालाबों का निर्माण किया गया था।31 स्थानों पर मूर्ति संग्रहण केन्द्र स्थापित किये गये। दस दिन में 31 हजार 948 गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इनमें से 20 हजार 83 गणपति कृत्रिम झीलों में विसर्जित किए गए।कुल विसर्जन का 63 प्रतिशत कृत्रिम तालाबों में था। डेढ़ और पांच दिवसीय गणपति विसर्जन का 70 प्रतिशत कृत्रिम तालाबों में हुआ,गौरी गणपति पर 54 प्रतिशत और अनंत चतुर्दशी पर 60 प्रतिशत।कुल विसर्जन का 63 प्रतिशत कृत्रिम तालाबों में था। पिछले वर्ष किए गए पहले प्रयोग की सफलता और नागरिकों से मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया के कारण इस वर्ष भी कृत्रिम तालाब, मूर्ति संग्रह केंद्र और निर्माल्य से खाद बनाने का कार्य लागू किया जाएगा और इस संबंध में जन जागरूकता पैदा की जाएगी।वसई विरार शहर शहर महानगरपालिका इस वर्ष के गणेश उत्सव और विसर्जन के लिए ‘ईको गणेश’ गतिविधि लागू करने जा रहा है।वसई विरार शहर महानगरपालिका के आयुक्त और प्रशासक अनिल कुमार पवार ने शहर के सभी गणेश भक्तों से शाडू मिट्टी और पर्यावरण के अनुकूल दृश्यों से बनी गणेश प्रतिमाएं स्थापित करके इस गतिविधि में भाग लेने की अपील की है।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon