नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9833326393 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

Recent news

April 2, 2026

Right Media Samachar

Hindi News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़, Latest Hindi News, Breaking News, Right Media Samachar

प्रेस विज्ञप्ति 



*पंकज झा बने भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के जिलाध्यक्ष*

 

प्रयागराज। वरिष्ठ पत्रकार पंकज झा को भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ प्रयागराज की वाराणसी इकाई का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। मनोनयन की सूचना जारी करते हुए महासंघ ने उनसे संगठन को सशक्त बनाने और जिला स्तर पर सक्रिय संरचना विकसित करने की अपेक्षा जताई है।

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के संस्थापक डॉ भगवान प्रसाद उपाध्याय की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार, नवमनोनीत जिलाध्यक्ष को एक माह के भीतर वाराणसी जिला इकाई का पूर्ण गठन कर उसकी सूची महासंघ कार्यालय प्रयागराज को प्रेषित करनी होगी। साथ ही दो माह के भीतर जिला इकाई का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न कराने की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

महासंघ के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रभारी रवीन्द्र कुशवाहा ने विश्वास व्यक्त किया है कि पंकज झा संगठन के संविधान और नियमों के अनुरूप निष्ठा व समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे तथा पत्रकारों के हितों की मजबूती के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे । गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में पत्रकार संगठनों की सक्रियता लगातार बढ़ रही है और ऐसे में यह नियुक्ति संगठनात्मक विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। महासंघ ने उनके उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की कामना की है।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon