देव प्रसाद वर्मा के अवैध निर्माण पर मनपा जारी कर दी नोटिस
जल्द ही हथौड़ा चलने का मिला आश्वासन
राइट मीडिया

मुंबई : मलाड़ पश्चिम स्थित राथोड़ी गांव में अवैध निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है, जिस पर मनपा द्वारा नोटिस जारी कर जल्द ही हथौड़ा चलाने का आश्वासन दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राथोड़ी गांव स्थित चेरी स्टूडियो के पास 12 गुंठा खेती की जमीन को देव प्रसाद वर्मा ने खरीदी की है, जिसका सर्वे न.213 हिस्सा न.44/48 बताया गया है और उसका सीटीएस 2453 व 2468 है। उक्त स्थान पर देव प्रसाद वर्मा द्वारा अवैध निर्माण कर सरकार को चुना लगा रहे है, जिसके देखते हुए कार्रवाई हेतु मनपा पी/उत्तर विभाग बिल्डिंग एवं फैक्ट्री विभाग द्वारा नोटिस निकाला गया है।

बताया गया है उक्त स्थान पर बहुत सारे पेड़ मौजूद थे जिसमें से अब कुछ ही बचे है। जानकारी यह भी सामने आया है कि हरे भरे जिंदा आम के पेड़ो को काटा गया और इसके बाद वहां अवैध निर्माण कर तीन मकान बना लिया गया है। सूत्रों से जानकारी मिला है कि पहले देव प्रसाद वर्मा ने जमीन के चारो तरफ घेराव कर दिए जिसके बाद उसके अंदर अवैध निर्माण कर मकान बनाएं हैं। उन अवैध निर्माणों को तोड़ने के लिए ही मनपा पी/उत्तर विभाग द्वारा नोटिस जारी की गई है और जल्द ही तोड़क कार्रवाई भी किया जायेगा ऐसा आश्वासन मिला है।

