बचपन किड्स वर्ल्ड के वार्षिकोत्सव में बच्चों की प्रतिभा का जलवा, मेधावी छात्र हुए सम्मानित

रंगारंग प्रस्तुतियों और सम्मान समारोह ने बांधा समां, अतिथियों ने बढ़ाया बच्चों का उत्साह
माधोगढ़ जालौन
नगर माधोगढ़ उमरी रोड पर पालीवाल गार्डन में बचपन किड्स वर्ल्ड विद्यालय द्वारा आयोजित मेधावी सम्मान समारोह एवं वार्षिकोत्सव कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बच्चों ने एक से बढ़कर एक सुंदर प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम के दौरान मेधावी बच्चों को स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना, नाटक, ढपली नृत्य एवं बुंदेली गीतों ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री हरिओम उपाध्याय, विधायक मूलचंद्र निरंजन एवं बसपा नेता आशीष पाण्डेय सहित महेश पत्राही,रत्नेश शर्मा,ज्योतिष कुरोंती, प्रिंस द्विवेदी, लला मढेला, बाबा पालीवाल,भरत दोन्देरिया, नीरज भदौरिया, आशीष दीक्षित, शिवम हरौली,रजनीश गुप्ता,आशुतोष दुबे, जय शंकर शुक्ला और दीनबंधु सभासद सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपेंद्र विश्वकर्मा, जितेंद्र यागिक, ज्ञानेंद्र सिंह, सत्यम दुबे, अर्पित दोन्देरिया, पान सिंह, सूर्यजेंद भदौरिया, राजू मामा, अज्जू पचौरी और हिमांद्री दुबे, मनु, पायल, राखी, अनीता, प्रीती का विशेष सहयोग रहा।
इस दौरान गायक विकास बाबा बिक्की ने अपने मधुर गीतों से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। वहीं विद्यालय की आर्ट शिक्षिका कृष्णा शिवहरे द्वारा बनाई गई कलाकृतियों का भी प्रदर्शन किया गया, जिसे लोगों ने सराहा और उनका उत्साहवर्धन किया।
विद्यालय की प्रबंधक दीपा शिवप्रताप सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य बच्चों को मंच प्रदान करना और उनकी प्रतिभा को निखारना है। उन्होंने सभी अभिभावकों और अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार द्वारा सभी अतिथियों का सम्मान कर धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

