बृहन्मुंबई महानगरपालिका
अर्जेंटीना के मेयर श्री मारियो अल्बर्टो इशी से मुंबई के उपमहापौर श्री संजय घाडी की शिष्टाचार भेंट
अर्जेंटीना के ब्यूनोस आयर्स प्रांत के जोसे सी. पाज़ के मेयर श्री मारियो अल्बर्टो इशी से मुंबई के उपमहापौर श्री संजय घाडी ने आज (दिनांक 4 अप्रैल 2026) को होटल ताज (कुलाबा) में भेंट कर उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर बृहन्मुंबई महानगरपालिका की ओर से श्री इशी का सत्कार किया गया।
उपमहापौर श्री संजय घाडी ने श्री इशी को मुंबई महानगर के विकास के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
मेयर श्री इशी ने कहा कि मुंबई का विकास बहुत तेज़ी से हो रहा है।

