भुसावल में डिग्री कॉलेज की हुई संग-ए-बुनियाद
1 min read
मोहम्मद अली जौहर फाउंडेशन और ऑल इंडिया मेमन जमात फेडरेशन के ज़ेरे एहतमाम संग-ए-बुनियाद तक़रीब बड़े जोश-ओ-ख़रोश हुई।
संवाददाता शोएब म्यानुंर भुसावल
महाराष्ट्र के भुसावल में 5 अप्रैल 2026 को मोहम्मद अली जौहर फाउंडेशन और ऑल इंडिया मेमन जमात फेडरेशन के ज़ेरे एहतमाम डिग्री कॉलेज की संग-ए-बुनियाद की तक़रीब बड़े जोश-ओ-ख़रोश के साथ मुकम्मल हुई।
तक़रीब का आग़ाज़ तिलावत-ए-क़ुरआन-ए-पाक से हुआ, जिसके बाद प्रोग्राम का बाक़ायदा आग़ाज़ किया गया। इस मौक़े पर ख़ुसूसी तौर पर चीफ़ गेस्ट के तौर पर ऑल इंडिया मेमन जमात फेडरेशन के प्रेसिडेंट इक़बाल मेमन ऑफ़िसर और महाराष्ट्र स्टेट के टेक्सटाइल मिनिस्टर संजय सावकारे शरीक हुए।
गेस्ट ऑफ ऑनर के तौर पर सेक्रेटरी अब्दुल अज़ीज़ भाई मच्छीवाला, यूथ विंग चेयरमैन इमरान फ्रूटवाला, गुलाम मिठू, परभणी के कॉरपोरेटर चंद्रकांत पाटील, समस्त मेमन जमात जलगांव के प्रेसिडेंट अब्दुल कादर कच्छी, समस्त मेमन जमात भुसावल के प्रेसिडेंट हाजी इस्माइल मेमन, गनी भाई बीबा, हुसैन भाई बीबा, शाकीर चित्तलवाला जलगांव, हाजी सलीम चुड़ीवाले, हाजी इस्माइल शेख, सिकंदर कोठारी, साहिल कच्छी समेत जलगांव, भुसावल, यवतमाल और मुख़्तलिफ़ शहरों से आई हुई कई नामी-गिरामी शख्सियात ने शिरकत की। ख़वातीन और बच्चों की भी काफ़ी तादाद मौजूद रही।
सख़्त धूप के बावजूद प्रोग्राम गाह का ग्राउंड खचाखच भरा हुआ था और लोग शुरू से आख़िर तक पूरे एहतिमाम के साथ मौजूद रहे।
यूथ विंग चेयरमैन इमरान फ्रूटवाला ने अपने तास्सुरात का इज़हार करते हुए मोहम्मद अली जौहर फाउंडेशन की पूरी टीम को दिली मुबारकबाद पेश की और नौजवानों को तालीम की अहमियत पर ज़ोर देते हुए कहा कि यूथ को आगे बढ़कर इल्म हासिल करना चाहिए।
इक़बाल मेमन ऑफ़िसर ने अपने ख़िताब में तालीम की अहमियत को उजागर करते हुए कहा कि वर्ल्ड मेमन डे पुरी दुनिया मनाया जाता है मेमन डे गरीबों की ईद कहा जाता है, इस दिन भलाई के काम होते हैं, और आज हम लोग एक नहीं दो स्कूल और कॉलेज कि संगे बुनियाद कर रहे हैं ये हमारे लिए फख्र की बात है इस कॉलेज की तामीर में फाउंडेशन के अरकान कड़ी मेहनत कर रहे हैं, जो क़ाबिले-तारीफ़ है। उन्होंने वालिदैन से अपील की कि वो अपने बच्चों को आला तालीम दिलवाएं। साथ ही जलगांव की ऑल इंडिया मेमन जमात फेडरेशन उर्दू स्कूल और बाटवीया इंटरनेशनल स्कूल का भी ज़िक्र किया और मालेगांव में बनने वाले कॉलेज के बारे में भी रोशनी डाली।
महाराष्ट्र के टेक्सटाइल मिनिस्टर संजय सावकारे ने अपने बयान में कहा कि तालीम आज के दौर की सबसे बड़ी ज़रूरत है और माइनॉरिटी डिपार्टमेंट की तरफ़ से इस कॉलेज के लिए हर मुमकिन तआवुन किया जाएगा। उन्होंने ख़ुशी का इज़हार करते हुए कहा कि आज लड़कियां भी तालीम के मैदान में लड़कों के साथ क़दम से क़दम मिलाकर आगे बढ़ रही हैं।
इसके बाद इक़बाल मेमन ऑफ़िसर और मिनिस्टर संजय सावकारे के मुबारक हाथों से संग-ए-बुनियाद के तख़्त का रिबन काटकर पर्दा कुशाई की गई और तमाम मौजूद मेहमानों की शिरकत में संग-ए-बुनियाद का अमल अंजाम दिया गया।
तक़रीब के आख़िर में कॉलेज की संग-ए-बुनियाद के लिए ख़ुसूसी दुआ की गई
मोहम्मद अली जौहर फाउंडेशन के प्रेसिडेंट इमरान शैख, वाइस प्रेसिडेंट इरफान अहेमद, वाइस प्रेसिडेंट आरीफ बिस्मिल्लाह शैख, सेक्रेटरी रईस अब्दुल गनी, ट्रेजरार असलम खान और पुरी टीम ने तमाम मेहमानों का शुक्रिया अदा किया गया। और प्रोग्राम को पाए तकमील पहूंचाया।
