नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9833326393 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

Recent news

April 23, 2026

Right Media Samachar

Hindi News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़, Latest Hindi News, Breaking News, Right Media Samachar

मुंबई में वर्ल्ड मेमन डे महा एक्जिबिशन के साथ जोश-और-ख़रोश के साथ अनोखे अंदाज में मनाया गया।

1 min read



एक्जिबिशन का उद्घाटन डॉक्टर जहीर काजी और एडवोकेट युसुफ अब्राहनी के हाथों से किया गया।

 

संवाददाता शोएब म्यानुंर मुंबई

 

मुंबई के साबु सिद्दीक कॉलेज के ग्राउंड में तारीख 11 अप्रैल 2026 को वर्ल्ड मेमन डे के पूरनुर मौके पर ऑल इंडिया मेमन जमात फेडरेशन ने ग्रेस नेटवर्क के मिलकर एक महा एक्जिबिशन का इंतेजाम किया एक्जिबिशन का उद्घाटन चिफ गेस्ट डॉक्टर जहीर काजी और गेस्ट ऑफ ऑनर एडवोकेट युसुफ अब्राहनी के हाथों से रिबीन काट कर किया गया।

 

इस मौके पर महेमानों में युके वूस्टर लंडन से ग्रिहम लंडन, ऑल इंडिया मेमन जमात फेडरेशन के एक्स प्रेसिडेंट डॉक्टर नाशीर फुलारा, निजामुद्दीन राईन, कमाल मांडलेकर, महेमुद हाकीमी, इमरान अल्वी, मतीन खान, मुंब्रा समाचार के अनवर नुरी, डॉक्टर कृष्ण कांत ढेबरी, ऑल इंडिया मेमन जमात फेडरेशन के प्रेसिडेंट इकबाल मेमन ऑफिसर, सेक्रेटरी अब्दुल अजीज भाई मच्छीवाला, युथ विंग चेयरमैन इमरान फ्रुटवाला, सिनियर वाईस प्रेसिडेंट सोहैल खंडवानी, जोइंट सेक्रेटरी युसुफ भाई मल्कानी, वाईस प्रेसिडेंट इल्यास भा कापडीया सुरत, स्पोर्ट्स विंग चेयरमैन आशीफ अबाजुमा, लेडिज विंग चेयरपर्सन रजिया बाई चश्मावाला, मेरेज ब्यूरो कन्वेनर नशीमा बाई सुरती, अशमा कपाडीया, शिनीन सुरती, समेत कई सारे सोश्यल इंफ्लुएंसर, सोश्यल एक्टिविस्ट, मौजूद रहे।

 

प्रोग्राम का आगाज़ कुरान शरीफ की तीलावत से किया गया।

बाद में निजामुद्दीन राईन और इमरान फ्रुटवाला ने निजामत के फराईज को अंजाम दिया।

 

इस महा एक्जिबिशन को ग्रेस नेटवर्क के तारीक मेमन और उनकी पुरी टीम ने बखूबी अंजाम दिया और पुरा एक्जिबिशन तैयार करवाया।

 

इस खास मौके पर फाइन टच दीनीयाती तालीम इदारे के नाबीना बच्चों ने बिना देखे कुरान शरीफ की तिलावत कर सभी को प्रभावित किया। और अपनी काबिलियत से यह बताया कि वे नाबीना होते हुए भी कीस तरहां कुरान शरीफ पढ़ सकते हैं जिसने सभी का दिल जीत लिया।

 

बाद में लेडिज विंग चेयरपर्सन रजिया बाई चश्मावाला ने अपने खयालात पेस किए। ऑल इंडिया मेमन जमात फेडरेशन और इकबाल मेमन ऑफिसर के बारे में रोशनी डाली,

 

प्रेसिडेंट इकबाल मेमन ऑफिसर ने अपने तासुरात में बताया कि वर्ल्ड मेमन डे पुरी दुनिया में मनाया जाता है आज इस दिन में दुनिया भर में मेमन कॉम्युनिटी एक प्लेटफॉर्म पर आकर गरिबों की मदद करते हैं, भलाईयत कामों को अंजाम देते हैं। साथ उन्होंने मालेगांव, भुसावल, जलगांव की कॉलेज और स्कुल के बारे जानकारी देते हुए ताउन के लिए भी अपील की।

 

वहीं इमरान फ्रुटवाला ने ऑल इंडिया मेमन जमात फेडरेशन के कामों के बारे में रोशनी डाली और युथ विंग कीस तरहां कामों को अंजाम देती है साथ में युथ विंग की 145 प्लस टीम देश भर में बन चुकी है और 100 से भी ज्यादा टीमों ने मुख्तलिफ शहरों में वर्ल्ड मेमन डे को सेलिब्रेट किया है

कहीं पर मेडिकल चेक अप केंप, तो कहीं पर ब्लड डोनेशन कैंप, तो कहीं पर यतीमखाना के बच्चों को खाना खिलाने जैसे कामों को अंजाम दिया गया।

 

डॉक्टर जहीर काजी ने भी वर्ल्ड मेमन डे की मुबारक बादी देते हुए बताया कि मेमन कॉम्युनिटी में जिस तरह इकबाल मेमन ऑफिसर चेरिटी के कामों को अंजाम दे रहे हैं साथ में एड्युकेशन में आगे आ रहे हैं ये बहुत बड़ा कदम उठाया है। पुरी दुनिया में वर्ल्ड मेमन डे के दिन मेमन कॉम्युनिटी एक प्लेटफॉर्म पर एक साथ मिलकर गेट-टुगेदर कर रहे हैं ये बड़ी मिसाल है।

 

प्रोग्राम में आए हुए सभी महेमानों का शोल पहेनाकर इस्तकबाल किया गया बाद में ऑल इंडिया मेमन जमात फेडरेशन की पुरी टीम ने गुब्बारे उड़ाए गए और दुनिया भर की मेमन कम्युनिटी के साथ-साथ सभी कॉम्युनिटी के लोगों को वर्ल्ड मेमन डे की मुबारकबाद पेश की गई।

इसी के साथ यह प्रोग्राम बेहद शानदार और कामयाब अंदाज़ में अपने इख्तिताम को पहुँचा।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon