नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9833326393 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

Recent news

June 3, 2026

Right Media Samachar

Hindi News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़, Latest Hindi News, Breaking News, Right Media Samachar

श्रद्धा, विकास और संस्कृति का सुंदर संगम, श्री सिद्धिविनायक मंदिर परिसर के विकास कार्यों का भूमिपूजन संपन्न



 

मुंबई : ओ. पी. तिवारी

प्रभादेवी स्थित श्री सिद्धिविनायक मंदिर परिसर को अधिक आकर्षक, भक्तों के लिए सुविधाजनक और आधुनिक स्वरूप देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। विकास कार्यों के भूमिपूजन समारोह का आयोजन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ।

इस अवसर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस तथा उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की प्रमुख उपस्थिति में भूमिपूजन संपन्न हुआ। यह परियोजना मुंबई की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान को नई ऊंचाई देने वाली मानी जा रही है।

कार्यक्रम में महापौर रितू तावडे, उपमहापौर संजय घाडी , आचार्य पवन त्रिपाठी, श्री सिद्धिविनायक गणपति मंदिर न्यास के अध्यक्ष सदानंद शंकर सरवणकर, ट्रस्टी मीना कांबली, भास्कर शेट्टी, राहुल लोढे, महेश मुदलियार, गोपाल दलवी, जितेंद्र राजूत, सुदर्शन सांगले सहित कार्यकारी अधिकारी वीणा पाटिल एवं उप कार्यकारी अधिकारी डॉ. संदीप राठोड उपस्थित रहे।

मंदिर परिसर के सुंदरीकरण, भक्तों की सुविधाओं में वृद्धि तथा आधुनिक आधारभूत सुविधाओं के विकास के उद्देश्य से इस परियोजना को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon