नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9833326393 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

Recent news

June 3, 2026

Right Media Samachar

Hindi News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़, Latest Hindi News, Breaking News, Right Media Samachar

अजब तेरा जलवा गजब तेरा खेल सारे धुरंधर हो गए फेल     फडणवीस पुलिस में पारदर्शिता कब 



वी बी माणिक

मुंबई महाराष्ट्र के पुलिस निरीक्षक और अन्य कर्मियों के ट्रांसफर की लिस्ट शनिवार देर रात जारी किया गया जिसमें पारदर्शिता दिखाई नहीं पड़ी ईमानदारी का ढोल पीटने वाली महाराष्ट्र सरकार के मुख्यमंत्री और गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस के अधीन कार्यरत प्रदेश के पुलिस महासंचालक ने जो लिस्ट जारी किया है उससे ऐसा प्रतीत हुआ है कि पुलिस विभाग में सुधार की संभावना है ही नहीं शहर हो या रेलवे इसमें सुधार कब होगा यह बड़ा प्रश्न है
पहले रेलवे में क्या हो रहा है
पिछले करीब 12 वर्षों से रेलवे यानी जीआरपी में जो सिपाही से लेकर उप निरीक्षक तक के लोग पुलिस स्टेशनों में कार्यरत थे जो अब डीजी रेलवे या अन्य विभागों में तबादला करवाने के बाद ये वापस पुलिस स्टेशन में नहीं आना चाहते क्या कारण है ? क्योंकि इनकी9 काम नही करना है अधिकारियों की चापलूसी करना है इनको बीएनएस का भी ज्ञान नहीं है सप्ताह में दो दिन छुट्टी मिलती है अन्य सार्वजनिक छुट्टियों में ये ड्यूटी नहीं करते इसकी जानकारी माँगने पर आज तक डीजी रेलवे प्रशांत बुरडे नहीं दे पाए और इन्हीं के कार्यालय में कार्य रत पुलिस कर्मी पिछले करीब 12 वर्षों से कार्य कर रहे है ये कौन सा ऐसा कार्य कर रहे है जो पुलिस विभाग को गर्व है कितने रिवॉर्ड लेकर आये है जो नकारा है साबित हो रहे है और विभाग में आंतरिक कलह भी बढ़ता जा रहा है प्रशांत को डीजी बनना था पर फडणवीस ने नहीं बनाया दाते को डीजी बनाया गया पुलिस विभाग पहले अपने घर को अंदर से सुधारे फिर सुरक्षा की बात करे तो अच्छा लगेगा रेलवे के करीब 9 निरीक्षक की जगह केवल 3 निरीक्षक आए है वह भी गारंटी नही कि आयेंगे ही क्योंकि रेलवे कोई जल्दी करना नही8 चाहता

अब बात करे शर और गांव की

अब शहर और ग्रामीण विभाग काफी असुरक्षित है कोई भी घटना घटित हो रही है उसमें आरोपी जल्दी पकड़े नहीं जाते है कुछ घटनाओं को छोड़कर अधिकांश में स्थिति ठीक नहीं है यहाँ भी ट्रांसफर के लिए बड़े सोर्स की आवश्यकता होती है अब तो ज्यादा पुलिसकर्मी ऑफिसों में ही कार्य करना चाहते है जो ईमानदारी आईपीएस अधिकारी है वो ठीक से कार्य नही कर पा रहे है अब तो यह भी है कि कौन सा अधिकारी किस नेता का शिष्य है उस हिसाब से उसको पोस्टिंग दी जाती है खैर यह तो पुरानी परंपरा है उसका निर्वाह यह भी कर रहे है तो इसमें गलत क्या है

सुधार कब होगा

सभी की तरह हम भी कार्य करेंगे तो सुशासन का नारा सरकार के9 नहीं देना चाहिए अधिकांश भ्रष्टाचारी तो सरकार के साथ मिल गए है यह राजनीति है इसमें ईमानदारी की कोई परिभाषा नहीं होती कभी अपराधी इधर कभी उधर यह तो चलता रहता है और इन्हीं के चट्टे बट्टे ये पुलिस वाले भी है बिना रिश्वत के की काम पुलिस नहीं करती इसको सुधारने के लिए कोई फार्मूला जल्दी से लेकर आना होगा नहीं तो कांग्रेस और भाजपा में कोई अंतर नहीं रह जाएगा

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon