विश्व पर्यावरण दिवस पर मंडल महिला कल्याण संगठन ने किया वृक्षारोपण
वाराणसी : ओ. पी. तिवारी
विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर वाराणसी मंडल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा वाणी जैन की
अध्यक्षता में 05 जून 2026 को बनारस रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया स्थित पार्क में संगठन की सदस्याओं द्वारा छायादार पौधों का वृक्षारोपण किया गया।
इस अवसर पर मंडल महिला कल्याण संगठन की सदस्याएं जागृति सिंह (सचिव), मधुलिका सिंह (कोषाध्यक्ष), सुनीता गौंड, मौसमी चौधुरी, संगीता कुमारी सहित भारत स्काउट एंड गाइड जिला संघ वाराणसी के बच्चे उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संगठन की अध्यक्षा वाणी जैन ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के इस दौर में पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन गया है। बढ़ते प्रदूषण और बदलते मौसम की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने स्वस्थ और टिकाऊ जीवनशैली अपनाने पर भी जोर दिया।
कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने अपने घरों, विद्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर पौधे लगाने एवं उन्हें संरक्षित रखने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि एक पेड़ केवल ऑक्सीजन ही नहीं देता, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण भी सुनिश्चित करता है।
मंडल महिला कल्याण संगठन की ओर से सभी नागरिकों से अपील की गई कि वे विश्व पर्यावरण दिवस को केवल एक दिन तक सीमित न रखें, बल्कि पर्यावरण संरक्षण को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं।

