नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9833326393 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

Recent news

1 min read

भ्रष्टाचारी,कामचोर और देश विरोधी लोग ही कर रहे हैं मोदी सरकार का विरोध: भवानजी* (*( देश वोही कायदा वोही इसको चलाने वाला बदला)*) *मुंबई: मुंबई के पूर्व उप महापौर और शिवसेना नेता बाबूभाई भवानजी ने कहा है कि पीएम मोदी जी ने देश भ्रष्टाचारियों और कामचोर लोगों पर अंकुश लगाने का काम किया है इसलिए ये लोग मोदी जी से नाराज हैं और किसी भी हद तक जाकर उन्हें सत्ता से हटाने की कोशिश कर रहे हैं।* *आज एक बयान में भवानजी ने कहा कि नए आधार लिंकिंग के कारण महाराष्ट्र में एक साल में 10 लाख गरीब गायब हो गए!* *देश में लाखों फर्जी बीपीएल कार्ड धारक गायब हो गए हैं!* *उन्होंने कहा कि एक करोड़ से अधिक फर्जी एलपीजी कनेक्शन धारकों के कनेक्शन समाप्त कर दिए गए हैं!मदरसा से छात्रवृत्ति पाने वाले 1 लाख 95 हजार फर्जी बच्चे गायब हो गए! एक करोड़ 50 लाख फर्जी राशन कार्ड धारक गायब हो गए! ये सभी लोग कहाँ और क्यों गायब हो गए?* *भवानजी ने कहा कि चोरों की पूरी काली थैली खुलने वाली है, इसलिए सभी चोरों ने मिलकर माननीय सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर की कि आधार लिंक करना हमारे मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है! चोरों के लिए निजता का कौन-सा अधिकार?* *उन्होंने कहा कि मोदीजी के कारण 3 लाख से अधिक फर्जी और बोगस कंपनियाँ बंद कर दी गईं!* *राशन व्यापारी नाराज़ हैं!* *प्रॉपर्टी डीलर नाराज़ हैं!* *ऑनलाइन प्रणाली लागू होने के कारण दलाल नाराज़ हो गए हैं!* *उन्होंने कहा कि 40,000 फर्जी गैर-सरकारी संस्थाएँ (NGO) बंद कर दी गई हैं, इसलिए इन संस्थाओं के मालिक भी नाराज़ हैं!* *जिन्होंने दो नंबर के पैसों से प्रॉपर्टी खरीदी, वे नाराज़ हैं!* *उन्होंने कहा कि कुछ ठेकेदार ई-टेंडरिंग के कारण भी नाराज़ हैं!* *गैस कंपनियाँ नाराज़ हैं!* *अब तक 12 करोड़ लोग आयकर के दायरे में आ चुके हैं, इसलिए वे लोग नाराज़ हैं!* *जीएसटी प्रणाली लागू होने के कारण व्यापारी नाराज़ हैं, क्योंकि वे स्वचालित प्रणाली के दायरे में आ गए हैं!* *दो नंबर में काम करने वाले लोगों की कमाई रुक गई है!* *काले धन को सफेद करने की व्यवस्था कुछ हद तक कमजोर हो गई है!* *उन्होंने कहा कि आलसी सरकारी अधिकारी नाराज़ हैं, क्योंकि उन्हें समय पर नौकरी पर जाना पड़ता है!* *वे लोग नाराज़ हैं, जो समय पर काम नहीं करते और रिश्वत देकर काम करवाने में विश्वास रखते हैं!* *उन्होंने कहा कि जेएनयू (JNU) का वह छात्र, जो 7 वर्षों तक मुफ्त की रोटी खाता है, 10 रुपये महीने में कमरे में रहता है और 300 रुपये महीने में खाना खाता है, वह भी मोदीजी से नाराज़ है!* *उन्होंने कहा कि परिवर्तन की कहानी लिखी जा रही है। जो इसे समझ रहा है, वह बदल रहा है; और जो नहीं समझ रहे, वे मानसिक गुलाम हमें अंधभक्त कहकर अपना सीना पीट रहे हैं!*

September 22, 2026

Right Media Samachar

Hindi News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़, Latest Hindi News, Breaking News, Right Media Samachar

गोरेगांव की रिहायशी बस्ती में तेंदुए का आतंक वन विभाग लगाएगा पिंजरे और कैमरे विधायक सुनील प्रभु ने वन विभाग और स्थानीय नागरिकों के साथ किया निरीक्षण

1 min read



मुंबई (प्रतिनिधि): दिंडोशी विधानसभा क्षेत्र की न्यू म्हाडा कॉलोनी और नागरिक निवारा कॉलोनी में लगातार दो दिनों से तेंदुए की आवाजाही देखी गई है। अब तेंदुआ नागरिक निवारा परिषद के प्लॉट नंबर 5/1 स्थित इमारतों तक पहुंच गया है, जिससे स्थानीय नागरिकों में भय का माहौल है। विधायक सुनील प्रभु ने वन विभाग से संपर्क किया, जिस पर विभाग ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाए जाएंगे तथा सीसीटीवी कैमरे भी स्थापित किए जाएंगे।

न्यू म्हाडा कॉलोनी और नागरिक निवारा के प्लॉट नंबर 5 में तेंदुए के घूमने का एक वीडियो सामने आया है, जिसके बाद क्षेत्र में दहशत फैल गई है। इस संदर्भ में सोमवार रात लगभग 8:30 बजे दिंडोशी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुनील प्रभु ने म्हाडा क्षेत्र के सेक्टर 5 से 9 तक का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया।

उन्होंने तेंदुए की आवाजाही से संबंधित वीडियो देखा और स्थानीय सोसायटी पदाधिकारियों से चर्चा की। साथ ही सुरक्षा दीवारों पर तारबंदी करने की सलाह दी। विधायक प्रभु ने वन रक्षक अधिकारी योगेश महाजन से भी बातचीत की और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक उपायों के बारे में जानकारी ली। इस पर महाजन ने बताया कि तेंदुए के आने-जाने वाले मार्गों पर तत्काल पिंजरे और सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।

शिवसेना विधायक सुनील प्रभु ने नागरिकों से अपील की है कि वे सुबह जॉगिंग के लिए जाते समय विशेष सावधानी बरतें तथा रात में अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों, बच्चों और युवाओं से भी सतर्क रहने का आग्रह किया।

इस दौरान कृष्णागिरी उपवन, वनपाल सुधीर ढेंबरे (मालाड), वनरक्षक लक्ष्मण टिकेकर (मालाड), वनरक्षक नंदकिशोर सोलंकी, वनरक्षक हनुमंत वाडीकर, रेस्क्यू टीम और एमएसएफ स्टाफ के सदस्य उपस्थित थे।

इसके अलावा शिवसेना नगरसेवक सुहास वाडकर, स्थानीय नगरसेवक तुलसीराम शिंदे तथा अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। तेंदुए के प्रवेश मार्गों की पहचान कर वहां पिंजरे लगाने तथा नागरिकों की सुरक्षा के लिए वन विभाग की विशेष टीम तैनात करने पर चर्चा की गई।

इस अवसर पर वन अधिकारी योगेश महाजन, स्थानीय शाखा प्रमुख संदीप जाधव, संपत मोरे, कार्यालय प्रमुख दीपक बिरहाड़े, शिवसेना पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित थे।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon