बृहन्मुंबई महानगरपालिका पी/उत्तर कार्यालय अंतर्गत अवैध निर्माण की भरमार
राइट मीडिया
मुंबई : बृहन्मुंबई महानगरपालिका पी/उत्तर कार्यालय अंतर्गत गोरेगांव पश्चिम में अवैध निर्माण की भरमार देखने को मिला है। बता दे कि गोरेगांव पश्चिम स्थित मीठानगर महानगरपालिका कॉलोनी के कमरा न.०३/,बी/२५ का स्लैब तोड़कर अवैध निर्माण कार्य किया गया है। बताया गया किए अवैध निर्माण कार्य पर मनपा द्वारा कोई भी अनुमति नहीं दिया है। उक्त अवैध निर्माण पर कार्रवाई के लिए कई शिकायतें भी दी गई है लेकिन अभी तक कार्रवाई शून्य है।
पी/उत्तर मनपा द्वारा सिर्फ जारी हुआ है नोटिस
गोरेगांव पश्चिम स्थित मीठानगर महानगरपालिका कॉलोनी के कमरा न.०३/,बी/२५ पर सोनल बाबूभाई पटेल को पी/उत्तर मुंबई द्वारा नोटिस भेजा गया है ,यही नहीं बल्कि ०३ नोटिस जा चुका है। बताया गया है कि अवैध निर्माणक और मनपा के विभागीय अधिकारी की अच्छी साठगांठ है जिस कारण कोई आगे की कार्रवाई नहीं हो रहा है। बता दे कि उक्त अवैध निर्माण के संबंध में पी/उत्तर मनपा द्वारा जारी नोटिस में १५ दिनों के अंदर सभी कागजात जमा करने का जिक्र है लेकिन अभी कुछ आगे नहीं बढ़ा है। बता दे कि उक्त विषय में मनपा द्वारा कागजात नहीं जमा करने पर १०५ बी के तहत कार्रवाई करने का भी उल्लेख की है।
कार्रवाई होगी कब ? उठा सवाल!
पी/उत्तर मनपा कार्यालय द्वारा निर्माणक को लगभग पिछले ०८ महीना पहले नोटिस भेजा गया है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं किया गया है। बता दे कि मनपा द्वारा आगे की कार्रवाई नहीं करने की वजह से भ्रष्टाचार का आरोपी भी लग रहा है। अब देखना यह कि उक्त अवैध निर्माण के खिलाफ मनपा कार्रवाई कब करती है ? या फिर भ्रष्टाचार का आरोप सिद्ध करती है।
